एक्सप्लोरर

Fact Check: क्या RBI ने Google Pay को नहीं दिया है यूपीआई पेमेंट का लाइसेंस? जानें वायरल हो रहे दावे की सच्चाई

Google Pay: एक वायरल हो रही पोस्ट में यह कहा जा रहा है कि भारत में यूपीआई पेमेंट से जुड़ी सभी चीजों को रेगुलेट करने वाली संस्था NPCI ने गूगल पे को यूपीआई पेमेंट के लिए अधिकृत नहीं किया है.

Fact Check of Google Pay: आजकल के वक्त में सोशल मीडिया (Social Media) सूचना का बेहद जरूरी जरिया बन चुका है. ऐसे में सोशल मीडिया में कई ऐसी खबरें वायरल होती रहती हैं जिसकी क्रॉस चेकिंग बहुत जरूरी है. बदलते वक्त के साथ ही यूनिफाई पेमेंट सिस्टम (Unified Payment System) का इस्तेमाल करना बहुत आजकल के समय में आम लोगों की जरूरत बन चुका है. पिछले कुछ समय में पेटीएम (Paytm), फोन पे (Phonepe), गूगल पे (Google Pay)  आदि का यूज बहुत तेजी से बढ़ा है. ऐसे में गूगल पे को लेकर एक खबर बहुत तेजी से वायरल हो रही है. इस खबर में यह दावा किया जा रहा है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने यूपीआई पेमेंट के लिए गूगल पे को अधिकृत नहीं किया है. ऐसे में गूगल पे यूज करने वाले लोग इस वायरल पोस्ट को देखकर बेहद परेशान हैं. अगर आपने भी इस वायरल दावे को देखा है तो हम आपको इस खबर की सच्चाई बता रहे हैं-

गूगल पे को लेकर किया जा रहा यह दावा-
सोशल मीडिया पर एक दावा बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में यह कहा जा रहा है कि भारत में यूपीआई पेमेंट से जुड़ी सभी चीजों को रेगुलेट करने वाली संस्था नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने गूगल पे को यूपीआई पेमेंट के लिए अधिकृत नहीं किया है. इसके साथ ही दावे में यह भी कहा जा रहा है कि अगर किसी यूजर को यूपीआई पेमेंट करते वक्त किसी तरह की परेशानी होती है तो ऐसी स्थिति में आप इसकी शिकायत भी दर्ज नहीं करवा सकते हैं क्योंकि यह NPCI और आरबीआई द्वारा मान्यता प्राप्त पेमेंट सिस्टम नहीं है.

पीआईबी ने फैक्ट चेक कर बताई दावे की सच्चाई-
प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (Press Information Bureau) ने इस वायरल दावे की सच्चाई के बारे में पड़ताल करके बताया है कि यह दावा पूरी तरह से फर्जी है. वायरल मैसेज में यह कहा जा रहा है आरबीआई ने दिल्ली हाईकोर्ट में बताया है कि गूगल पे को आरबीआई द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं हुई है. पीआईबी ने बताया कि यह दावा पूरी तरह से फर्जी है. इस दावे में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है. गूगल पे NPCI द्वारा मान्यता प्राप्त एक पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर है जिसे यूपीआई के जरिए ट्रांजैक्शन करने का लाइसेंस मिला हुआ है. इस पर सभी रूल्स NPCI के लागू होते हैं. इसके साथ ही किसी तरह की गड़बड़ी की स्थिति में आप अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं.

आप भी करवा सकते हैं फैक्ट चेक-
अगर आपको किसी भी वायरल मैसेज का फैक्ट चेक करवाना चाहते हैं तो आप पीआईबी उस खबर का फैक्ट चेक करने की सुविधा देता है. इसके लिए आप इसकी फेसबुक की ऑफिशियल लिंक https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. वहीं आप ईमेल के जरिए pibfactcheck@gmail.com या  व्‍हाट्सएप नंबर 8799711259 पर मैसेज करके भी योजना या जानकारी का फैक्ट चेक करवा सकते हैं.

ये भी पढ़ें

Aadhaar Card: घर बैठे इस तरह अपने आधार कार्ड को करें लॉक और अनलॉक, जानें डेटा सुरक्षित रखने का पूरा प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget