एक्सप्लोरर

Meta Layoffs: इस भारतीय ने बयां किया दुख, मेटा की बड़ी छटनी में ज्वाइनिंग के 2 दिन बाद ही हुआ बेरोजगार

इस भारतीय ने 2 दिन पहले ही मेटा कंपनी को ज्वाइन किया था. लेकिन जैसे ही इसे पता चला कि उसकी नौकरी चली गई है. तो वह निराश हो गया. उसने ये दर्द सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

Meta Layoffs India 2022: दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक (Facebook) की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) ने अपने 11,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. इस बीच एक भारतीय ने अपना दर्द बयां किया है. इस भारतीय ने दो दिन पहले ही मेटा कंपनी को ज्वाइन किया था. लेकिन जैसे ही इसे पता चला कि उसकी नौकरी चली गई है, तो वह निराश हो गया. उसने ये दर्द सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो कि बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रहा है. 

क्या है पूरा किस्सा 

भारत के एक व्यक्ति हिमांशु (Himanshu) ने अपनी आपबीती को सोशल मीडिया पर शेयर की है. उन्होंने लिखा वे फेसबुक, वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम की मूल कंपनी मेटा (Meta) में जॉब करने के लिए कनाडा गए. जॉइनिंग के 2 दिन बाद ही उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया. वे कंपनी में हुई भारी छंटनी (Meta lay off) का शिकार हो गए. अब वे एक विकट स्थिति में फंसे हैं. नौकरी करने कनाडा आए और दो दिन में ही जॉब चली गई. मेटा प्लेटफॉर्म इंक ने बुधवार को 11,000 कर्मचरियों की छंटनी की है.

लिंक्डइन में बयां किया दुख

हिमांशु के लिंक्डइन पोस्ट के अनुसार, मेटा ने आज एक ही झटके में 11 हजार कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया है. इसमें हिमांशु भी शामिल है. उन्होंने एक लिंक्डइन पोस्ट में अपना दुख बयां किया है. उन्होंने लिखा, 'इस समय जो भी इस तरह की कठिन परिस्थिति का सामना कर रहा है, मुझे उसके लिए बहुत दुख हो रहा है. अब मेरा क्या होगा? ईमानदारी से कहूं, तो मेरे पास कोई आइडिया नहीं हैं. आगे क्या होगा मैं उसका इंतजार कर रहा हूं. अगर आपको कनाडा या भारत में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के लिए किसी हायरिंग या पोस्ट के बारे में जानकारी है, तो कृपया मुझे बताएं.' उन्होंने फ्लिपकार्ट, गिटहब और एडोब जैसे ब्रैंड्स के साथ काम किया है.

छंटनी के पीछे ये है कारण

मेटा का कहना है कि उसने कंपनी की लागत को कम करने के लिए छंटनी का फैसला लिया है. बढ़ी हुई लागत मुनाफे को खा रही है और इससे आमदनी में गिरावट आ रही है. 

एलन मस्क भी कर चुके है छटनी 

इससे पहले एलन मस्क (Elon Musk) के ट्विटर और माइक्रोसॉफ्ट ने बड़े पैमाने पर कर्मचारियों को बाहर निकाला है. ट्विटर (Twitter) ने पिछले हफ्ते अपने आधे कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था.

13 फीसदी कर्मचारियों को हटाया

मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने बुधवार को एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, 'आज मैं आपसे मेटा के इतिहास के कुछ सबसे कठिन फैसले शेयर कर रहा हूं. मैंने अपनी टीम के आकार को 13 फीसदी घटाने का फैसला लिया है. इससे हमारे 11,000 प्रतिभाशाली कर्मचारियों की नौकरी चली जाएगी.' फेसबुक, इंस्टाग्राम (Instagram) और वॉट्सएप (WhatsApp) तीनों की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक (Meta Platforms Inc) ही है. मेटा में छंटनी से पहले 87,000 कर्मचारी काम करते हैं. कंपनी ने इनमें से 13 फीसदी कर्मचारियों को बाहर किया है.

16 हफ्ते का बेसिक वेतन मिलेगा 

जकरबर्ग ने कहा कि 'हम विवेकाधीन खर्च में कटौती करके और हायरिंग फ्रीज करने जैसे अतिरिक्त कदम उठा रहे हैं, जिससे कंपनी को अधिक कुशल बनाया जा सके. कंपनी ने कहा कि इन कर्मचारियों को सेवा के प्रत्येक वर्ष के लिए दो अतिरिक्त सप्ताह के साथ 16 हफ्ते का बेसिक वेतन दिया जाएगा. कर्मचारियों को छह महीने के लिए हेल्थकेयर खर्च भी मिलेगा.

ये भी पढ़ें-Finance Minister: वित्तमंत्री सीतारमण ने कहा- NPS में जमा पैसा लोगों का है, इसे राज्य सरकारें नहीं ले सकतीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ध्रुव राठी के पास कैसे आए 58 करोड़? जर्मनी या भारत, कहां से ज्यादा कमाते हैं यूट्यूबर
ध्रुव राठी के पास कैसे आए 58 करोड़? जर्मनी या भारत, कहां से ज्यादा कमाते हैं यूट्यूबर
8th Pay Commission: रेलवे सुपरवाइजर्स की मांग, वार्षिक वेतन वृद्धि 5% की जाए
8th Pay Commission: रेलवे सुपरवाइजर्स की मांग, वार्षिक वेतन वृद्धि 5% की जाए
क्या दिल्ली में आज भी बंद हैं शराब के ठेके?
क्या दिल्ली में आज भी बंद हैं शराब के ठेके?
मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?
मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget