एक्सप्लोरर

भारतीय मसाले में मिला ये खतरनाक केमिकल, सिंगापुर ने लगा दिया बैन

सिंगापुर फूड एजेंसी ने कस्टमर्स को आदेश दिया है कि वह फिलहाल इस मसाले को न खरीदें और खरीद चुके हैं तो इस्तेमाल से बचें.

देश की प्रसिद्ध मसाला कंपनी एवरेस्ट मसाला (Everest Masala) को तगड़ा झटका लगा है. सिंगापुर में एवरेस्ट के फिश करी मसाला (Everest Fish Curry Masala) पर रोक लगा दी गई है. सिंगापुर फूड एजेंसी (SFA) ने गुरुवार को आदेश जारी करते हुए बताया कि इस मसाले में एथिलीन ऑक्साइड की मात्रा बहुत ज्यादा है. यह इंसानों के खाने लायक नहीं है. एथिलीन ऑक्साइड (Ethylene Oxide) एक पेस्टीसाइड है. इसे खाने में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है. हालांकि, इसे मसालों की सफाई में इस्तेमाल किया जा सकता है. 

एवरेस्ट फिश करी मसाला को रिकॉल करने का आदेश जारी

सिंगापुर फूड एजेंसी ने बयान जारी करते हुए बताया कि सेंटर फॉर फूड सेफ्टी ने एवरेस्ट फिश करी मसाला को वापस करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इसमें एथिलीन ऑक्साइड तय मात्रा से ज्यादा है. इस मसाला ब्रांड को सिंगापुर में एसपी मुथैया एंड संस पीटीई लिमिटेड ने मंगाया था. एसएफए ने कंपनी को निर्देश दिया है कि वह इस प्रोडक्ट का रिकॉल शुरू करें. 

एवरेस्ट मसाला ने दी सफाई, मामले की पूरी जांच करेंगे  

विऑन की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने इस बारे में बयान दिया है कि एवरेस्ट एक 50 साल पुराना प्रतिष्ठित ब्रांड है. हमारे सारे प्रोडक्ट कड़ी जांच के बाद ही तैयार और एक्सपोर्ट किए जाते हैं. हम साफ-सफाई और फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड्स का कड़ाई से पालन करते हैं. हमारे प्रोडक्ट्स पर इंडियन स्पाइस बोर्ड और एफएसएसएआई समेत सभी एजेंसियों की मुहर है. हर एक्सपोर्ट से पहले हमारे प्रोडक्ट स्पाइस बोर्ड ऑफ इंडिया की जांच से गुजरते हैं. फिलहाल हम आधिकारिक सूचना का इंतजार कर रहे हैं. हमारी क्वालिटी कंट्रोल टीम इस मामले की पूरी जांच करेगी.

एसएफए की कस्टमर्स से अपील, खाने से बचें यह मसाला 

एसएफए ने कस्टमर्स से अपील की है कि फिलहाल वह एवरेस्ट मसाला का इस्तेमाल खाने में न करें. अगर कस्टमर इसे खरीद चुके हैं तो फिलहाल इस्तेमाल से बचें. फूड एजेंसी ने कहा है कि अगर एथिलीन ऑक्साइड का लंबे समय तक इस्तेमाल किया जाए तो स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं खड़ी हो सकती हैं. अगर आप इसे इस्तेमाल कर रहे थे और स्वास्थ्य के लिए चिंतित हैं तो डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें 

Air Taxi: दिल्ली से गुरुग्राम मात्र 7 मिनट में, खर्चा सिर्फ 2000 रुपये, आ रही हैं एयर टैक्सी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI ने इन बैंकों के लिए बदले नियम, होम लोन में राहत और फ्रॉड पर लगेगी लगाम
RBI ने इन बैंकों के लिए बदले नियम, होम लोन में राहत और फ्रॉड पर लगेगी लगाम
बुकिंग से पहले चेक करें आज कितनी है LPG सिलेंडर की कीमत, कहीं बढ़ तो नहीं गया रेट?
बुकिंग से पहले चेक करें आज कितनी है LPG सिलेंडर की कीमत, कहीं बढ़ तो नहीं गया रेट?
महंगा हुआ सोना और सस्ती हुई चांदी, जानें प्रति 10 ग्राम दोनों की आज ताजा कीमत
महंगा हुआ सोना और सस्ती हुई चांदी, जानें प्रति 10 ग्राम दोनों की आज ताजा कीमत
रूस से सस्ता तेल बंद हुआ तो 120 रुपए के पार होगा पेट्रोल? समझें 100% US टैरिफ का गणित
रूस से सस्ता तेल बंद हुआ तो 120 रुपए के पार होगा पेट्रोल? समझें 100% US टैरिफ का गणित

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget