एक्सप्लोरर

GST रेट कट के बाद भी नहीं घटेंगे 5, 10, 20 रुपये वाले चिप्स-कुरकुरे के दाम, फिर कैसे होगा फायदा?

GST Reform: जीएसटी रेट कट के बाद भी 5 रुपये वाले बिस्कुट, 10 रुपये वाले साबुन या 20 रुपये वाले टूथपेस्ट पैक जैसे लोकप्रिय कम लागत वाले प्रोडक्ट्स के दाम कम नहीं होंगे. नई दरें 22 सितंबर से लागू होंगी.

GST Reform: मोदी सरकार ने हाल ही में जीएसटी रिफॉर्म्स के तहत कई अहम बदलाव किए. इसका मकसद आम आदमी की रोजमर्रा की जिदंगी में काम आने वाले चीजों को और किफायती बनाना है. इस रिफॉर्म्स के तहत, जीएसटी काउंसिल ने कई चीजों पर टैक्स की दरों में कटौती की है और सिर्फ 5 परसेंट और 18 परसेंट की दो टैक्स दरों को मंजूरी दी है. नई दरें 22 सितंबर से लागू होंगी. इससे बिस्कुट, साबुन और टूथपेस्ट जैसे कई रोजमर्रा के सामान सस्ते हो जाएंगे.

हालांकि, मनीकंट्रोल डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, FMCG कंपनियों ने कहा है कि कुछ खास प्रोडक्ट्स की कीमतें नहीं घटाई जाएंगी. इनमें 5 रुपये वाले बिस्कुट के पैकेट, 10 रुपये वाले साबुन या 20 रुपये वाले टूथपेस्ट शामिल हैं, जिनके दाम में कोई बदलाव नहीं आएगा. FMCG कंपनियों ने टैक्स अधिकारियों से कहा है कि जीएसटी रेट कट के बाद भी 5 रुपये वाले बिस्कुट, 10 रुपये वाले साबुन या 20 रुपये वाले टूथपेस्ट पैक जैसे लोकप्रिय कम लागत वाले प्रोडक्ट्स के दाम नहीं घटाए जाएंगे. 

क्यों नहीं घटाए जाएंगे दाम? 

इंडस्ट्री एग्जीक्यूटिव का कहना है कि भारतीय खरीदार इन स्टैंडर्ड कीमतों से अच्छी तरह से वाकिफ हैं और इनके आदी हो चुके हैं. कीमत को 10 या 20 रुपये के बजाय 9 या 18 रुपये करने से उन्हें कन्फ्यूजन होगा. इससे खरीदारी करने की उनकी आदत भी बिगड़ सकती है. 5, 10 या 20 रुपये के पैक आमतौर पर लोग बिना सोचे-समझे खरीद लेते हैं. कीमतों में अचानक बदलाव से अनिश्चितता पैदा हो सकती है या सेल कम हो सकता है. 

फिर कैसे मिलेगा फायदा? 

कीमतें कम करने के बजाय कंपनियां पैक में उत्पादों की मात्रा बढ़ा देगी, जबकि कीमत वही रखे जाएंगे. यानी कि 20 रुपये के बिस्किट के पैकेट में ज्यादा बिस्किट मिलेंगे, चिप्स के पैकेज में भी मात्रा बढ़ाई जाएगी. इस तरह से जीएसटी का लाभ ग्राहकों को दिया जाएगा. इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जीएसटी रेट का फायदा पुरानी कीमत पर ग्राहकों को मिले. इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि उपभोक्ता व्यवहार के पैटर्न और बड़े पैमाने पर बाजार में आने वाली वस्तुओं की कीमतों में बदलाव की चुनौतियों को देखते हुए यह तरीका सही है.

कीमतें कम करने के बजाय कंपनियां पैक में उत्पादों की मात्रा बढ़ा देगी, जबकि कीमत वही रखे जाएंगे. यानी कि 20 रुपये के बिस्किट के पैकेट में ज्यादा बिस्किट मिलेंगे, चिप्स के पैकेज में भी मात्रा बढ़ाई जाएगी. इस तरह से जीएसटी का लाभ ग्राहकों को दिया जाएगा बीकाजी फूड्स के CFO ऋषभ जैन ने मनीकंट्रोल को बताया, "हम अपने छोटे 'इम्पल्स पैक्स' का वजन बढ़ाएंगे ताकि उपभोक्ताओं को उसी कीमत में ज्यादा वैल्यू मिल सके."

इसी तरह, डाबर के CEO मोहित मल्होत्रा ​​ने कहा, "कंपनियां निश्चित रूप से कर कटौती का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाएगी. उन्होंने कहा कि टैक्स कम लगने से रोजमर्रा के उत्पादों की मांग बढ़ेगी."

ये भी पढ़ें:

बुलेट ट्रेन सा भाग रहा यह छोटकू स्टॉक, 65 दिन से लगातार लग रहा अपर सर्किट; छह महीनों में 250 परसेंट मुनाफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी पर सरकार का बड़ा फैसला, 1000 क्विंटल से ज्यादा नहीं रख सकेंगे स्टॉक
चीनी पर सरकार का बड़ा फैसला, 1000 क्विंटल से ज्यादा नहीं रख सकेंगे स्टॉक
पटना का टिकट 25 हजार के पार, बड़े शहरों में 227% तक बढ़े फ्लाइट के दाम
पटना का टिकट 25 हजार के पार, बड़े शहरों में 227% तक बढ़े फ्लाइट के दाम
अब सर्फ-साबुन भी महंगे, HUL ने Surf Excel, Rin और Wheel के बढ़ाए दाम
अब सर्फ-साबुन भी महंगे, HUL ने Surf Excel, Rin और Wheel के बढ़ाए दाम
चीनी की कीमतों को लेकर हालात गंभीर, पिछले साल से 20% हुई महंगी
चीनी की कीमतों को लेकर हालात गंभीर, पिछले साल से 20% हुई महंगी

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
मिथुन चक्रवर्ती को CM शुभेंदु ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
बारिश ने बर्बाद कर दी फसल? इन तरीकों से किसान कर सकते हैं नुकसान की भरपाई
बारिश ने बर्बाद कर दी फसल? इन तरीकों से किसान कर सकते हैं नुकसान की भरपाई
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
PlayStation Portal में बड़ा अपग्रेड! नए मॉडल में मिल सकती है OLED स्क्रीन
Embed widget