एक्सप्लोरर

ESIC: अब इन कामगारों को भी मिल सकता है कर्मचारी राज्य बीमा का फायदा, सरकार बना रही है ये खास प्लान!

ESIC: कर्मचारी राज्य बीमा के दायरे को बढ़ाने विचार किया जा रहा है. इसके लिए ESI कई दौर की बैठक कर चुका है...

ESIC: संगठित सेक्टर में काम करने वाले लोगों के अलावा असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले गिग वर्कर्स को भी सरकार मेडिकल सुविधाएं प्रदान करने के बारे में विचार कर रही है. इसके लिए कर्मचारी राज्य बीमा (Employee State Insurance-ESI) के तहत दिहाड़ी मजदूरी करने वाले कामगारों को भी सामाजिक सुरक्षा देने पर विचार किया जा रहा है. अगर नियमों में बदलाव होता है तो ESIC के जरिए मिलने वाली सामाजिक सुरक्षा का दायरा निश्चित रूप से बढ़ जाएगा. इसके लिए कर्मचारी राज्य बीमा निगम (Employee State Insurance Corporation-ESIC) लगातार बैठक करके इस पर विचार कर रहा है.

सरकार बना रही प्लान

बिजनेस स्टैंडर्ड में छपी रिपोर्ट के अनुसार ईएसआईसी लंबे वक्त से असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कामगारों को ESIC के तहत मिलने वाली मेडिकल सुविधाओं में शामिल के लिए प्रयास कर रहा है. इसके लिए ESIC ने खाका तैयार भी कर लिया है. फिलहाल ESIC ने इस मामले पर किसी तरह का आधिकारिक बयान नहीं दिया है.

संगठित क्षेत्र में काम करने वालों को मिलती है सामाजिक सुरक्षा

कर्मचारी राज्य बीमा अधिनियम, 1948 के ईएसआई सोशल स्कीम के तहत फिलहाल केवल उन कंपनियों को ही इस स्कीम का लाभ मिलता है, जहां 10 या उससे अधिक लोग काम करते हैं और उनकी सैलरी 21,000 रुपये प्रति माह है. श्रम मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, इस योजना के तहत 36 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 611 जिलों में ESI के हॉस्पिटल और 1,547 डिस्पेंसरी मौजूद हैं.

इसके जरिए कुल 3.72 करोड़ बीमाधारकों समेत 12 करोड़ से अधिक लोगों को इस सोशल स्कीम का लाभ दिया जा रहा है. अगर इस स्कीम के दायरे को असंगठित क्षेत्र तक बढ़ा दिया जाता है तो निश्चित तौर पर बीमा धारकों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. सितंबर 2023 में संसद की एक स्थाई समिति ने ESIC के कवरेज पर सवाल उठाते हुए इसके दायरे को गिग और असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों तक बढ़ाने की बात कही थी. इसके बाद से ही इसके दायरे को बढ़ाने पर लगातार विचार किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें-

NPS Withdrawal Rules: एनपीएस खाते से विड्रॉल के बदल गए नियम, पैसा निकालने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
Air India: टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget