एक्सप्लोरर

PF: ईपीएफओ की भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी मुहिम, 12 भविष्य निधि अफसर बर्खास्त

EPFO: भ्रष्टाचार के खिलाफ कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने बड़ी मुहिम शुरू की है. पकड़ में आए 12 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है. इनमें से आठ ग्रुप बी अफसर और चार ग्रुप ए अफसर हैं.

Provident Fund: क्या आप अपने पीएफ का पैसा निकालना चाहते हैं? परंतु आपके आवेदन को किसी न किसी बहाने रिजेक्ट कर दिया जाता है. आप भी यह मान बैठते हैं कि जरूर आपने आवेदन भरने में कुछ गलत किया होगा. वहीं घूस लेकर पीएफ के अधिकारी जल्दी से पैसे का भुगतान कर देते हैं. आपके साथ भले ही ऐसा नहीं हुआ हो, परंतु भविष्य निधि (Provident Fund)  के दफ्तरों में ऐसा हो रहा है. इस तरह के भ्रष्टाचार के खिलाफ कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने बड़ी मुहिम शुरू की है. पकड़ में आए 12 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है. पिछले दो महीनों के भीतर यह कार्रवाई की गई है. इन 12 अफसरों में से आठ ग्रुप बी अफसर और चार ग्रुप ए अफसर और सहायक पीएफ कमिश्नर हैं. इन्हें पीएफ कानून के तहत समय से पहले रिटायरमेंट दी गई है. अभी कई अधिकारी सीबीआई की रडार पर भी हैं. 

18 अफसरों को सस्पेंड किया गया

ईपीएफओ ने 18 अफसरों को सस्पेंड भी किया है. इनमें से 10 ग्रुप बी के अफसर और आठ ग्रुप ए के अफसर हैं. इनमें से 16 पर भ्रष्टाचार और घूस लेने के आरोप हैं. दो के खिलाफ निजी तौर पर अपराधिक भागीदारी के आरोप हैं. इसके अलावा नॉन परफॉर्मेंस के आधार पर भी सात अफसरों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई शुरू की गई है. इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक ये जानकारी मिल पाई है.

एक लाख रुपया तक निकालने में ऑटो सेटलमेंट

पीएफ का पैसा निकालने में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायत और घूस नहीं मिलने पर आवेदन रिजेक्ट करने के काफी मामलों के सामने आने पर ईपीएफओ ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम शुरू की है. पीएफ के पैसे का निकालना और आसान बनाने के लिए कई मामलों में ऑटो सेटलमेंट की भी शुरूआत की गई है. शिक्षा, विवाह और आवास की जरूरतों के लिए एक लाख रुपये केवल ऑनलाइन आवेदन के आधार पर ही मिल जाएंगे. 25-30 फीसदी दावों का भुगतान दफ्तर गए बिना या अधिकारियों से मिले बिना ही कर दिया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें

Zomato News: जोमैटो को थमा दिया 803 करोड़ रुपये के GST डिमांड का नोटिस, फिर भी चढ़ गए कंपनी के शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खुलने के महज 2 घंटे में फुल हुआ Jio का IPO, तेज रफ्तार से बाजार में सनसनी
खुलने के महज 2 घंटे में फुल हुआ Jio का IPO, तेज रफ्तार से बाजार में सनसनी
Gen Z को खुश करने में जुटे सरकारी बैंक, सेविंग्स से लोन तक, मिलेंगी स्पेशल स्कीम
Gen Z को खुश करने में जुटे सरकारी बैंक, सेविंग्स से लोन तक, मिलेंगी स्पेशल स्कीम
SBI के 3900 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, अब बैंक ने भी माना
SBI के 3900 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, अब बैंक ने भी माना
Qualcomm layoffs: चिप कंपनी क्वालकॉम ने किया बड़ी छंटनी का ऐलान, 52000 कर्मचारियों को भेजा मेमो
चिप कंपनी Qualcomm ने किया बड़ी छंटनी का ऐलान, 52000 कर्मचारियों को भेजा मेमो

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
UP के महासमर से पहले अखिलेश को फिर आई आजम की याद, 349 दिन बाद होगी मुलाकात
UP के महासमर से पहले अखिलेश को फिर आई आजम की याद, 349 दिन बाद होगी मुलाकात
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
'उन्हें बहुत पहले ही...' भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान
'उन्हें बहुत पहले ही...' भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी
यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
Embed widget