एक्सप्लोरर

EPFO: 24 करोड़ लोगों को भेजा गया पैसा, जानिए क्या आपके अकाउंट में रकम हुई ट्रांसफर, ऐसे चेक करें

EPFO News: ईपीएफओ ने पीएफ के ब्याज का पैसा 8.5 फीसदी की दर से लोगों के खाते में भेज दिया है. अगर आप भी अपने पीएफ खाते का बैलेंस चेक करना चाहते हैं तो यहां बताए गए चार तरीकों की मदद ले सकते हैं.

EPFO Money News: एंप्लाई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइशन (EPFO) के सब्सक्राइबर्स और मेंबर्स के लिए अच्छी खबर आई है. ईपीएफओ ने बताया है कि वो अब तक 24.07 करोड़ लोगों के खाते में प्रोविडेंट फंड (PF) के ब्याज का पैसा भेज चुका है. ये दिसंबर तक के आंकड़े हैं. 

24 करोड़ से ज्यादा लोगों के खाते में 8.50 फीसदी की दर से पीएफ के ब्याज का पैसा भेजा जा चुका है. इसी साल अक्टूबर महीने में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 8.50 फीसदी ब्याज दर रखे जाने का एलान किया था और अब ये ब्याज ईपीएफ खाताधारकों के पास आ चुका है. 

अगर आपको भी अपने पीएफ खाते का बैलेंस चेक करना है तो चार तरीके हैं जिनसे आप अपने खाते में जमा रकम की जानकारी ले सकते हैं. 

फोन से मिस्ड कॉल देकर 
ईपीएफओ में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल दें. इसके बाद मोबाइल नंबर पर एक एसएमएस आएगा जिससे आपको अपने पीएफ खाते का बैलेंस पता चल जाएगा.

एसएमएस के जरिये
EPFO के मेंबर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से EPFOHO UAN No लिखकर 7738299899 पर मैसेज भेजें. इसके थोड़ी देर बाद आपके मोबाइल नंबर पर एसएमएस के रूप में लास्ट बैलेंस आ जाएगा. 

ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर
ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in पर जाएं और सर्विस टैब पर जाकर फॉर इंप्लाई पर क्लिक करें.
मेंबर पासबुक पर जाकर अपना यूएएन नंबर और पासवर्ड डालें. लॉगइन के बाद पासबुक खुल जाएगी जिसमें आपके और एंप्लॉयर की ओर से जमा रकम के साथ जो ब्याज जमा हुआ है उसकी पूरी टेबल खुलकर आ जाएगी जिससे आप अपना पिछला बैंलेंस और ताजा ब्याज के साथ ताजा बैलेंस भी जान सकते हैं.

UMANG APP के जरिए
सबसे पहले अगर उमंग एप डाउनलोड नहीं है तो प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लें.
इसके बाद फोन पर उमंग एप खोलें और EPFO पर क्लिक करें.
इसके बाद इंप्लाई सेंट्रिक सर्विस पर क्लिक करें. 
View Passbook पर क्लिक कर अपना यूएएन नंबर और पासवर्ड डालें.
इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा.
OTP डालकर पीएफ बैलेंस चेक किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें

Microsoft Deal: कैंडी क्रश गेम बनाने वाली कंपनी को खरीदेगी Microsoft, 69 अरब डॉलर में गेमिंग सेक्टर की सबसे बड़ी डील

PF Account में कितने पैसे जमा हैं? ऐसे चुटकियों में करें घर बैठे चेक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज बैंक खुला है ना? ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें RBI की हॉलिडे लिस्ट
आज बैंक खुला है ना? ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें RBI की हॉलिडे लिस्ट
घरेलू या कमर्शियल किसका आज बढ़ा रेट? चेक करें LPG की ताजा कीमत
घरेलू या कमर्शियल किसका आज बढ़ा रेट? चेक करें LPG की ताजा कीमत
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget