एक्सप्लोरर

Life Certificate: पेंशनर्स के लिए खुशखबरी! इन लोगों को नवंबर में नहीं जमा करना पड़ेगा लाइफ सर्टिफिकेट, जानें डिटेल्स

Pension: वृद्ध लोगों को 1 नवंबर से 30 नवंबर 2022 के बीच का वक्त मिलता है, लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ ऐसे पेंशनर्स भी हैं जिन्हें नवंबर के महीने में लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की अनिवार्यता नहीं है.

EPFO Pensioners: अगर आप पेंशनर हैं तो यह खबर आपके काम की है. देशभर में करोड़ों पेंशनर्स हैं, साल में एक बार अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा (Life Certificate) करना पड़ता है. नियमों के अनुसार अक्टूबर और नवंबर के महीने में हर साल सभी सीनियर सिटीजन जिन्हें पेंशन मिलती है वह बैंकों ने अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करते हैं. अगर पेंशनर्स ऐसा नहीं करते हैं तो उनकी पेंशन को बंद कर दिया जाता है. बैंक 80 साल से अधिक के सुपर सीनियर सिटीजन (Super Senior Citizen) को अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए पूरे दो महीने का वक्त देता है.

वहीं 60 साल से अधिक के वृद्ध लोगों को 1 नवंबर से 30 नवंबर 2022 के बीच का वक्त मिलता है, लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ ऐसे पेंशनर्स भी हैं जिन्हें नवंबर के महीने में लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की अनिवार्यता नहीं है.  कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन (EPFO) के पेंशनरों को यह सुविधा मिलती है कि वह साल में किसी वक्त अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं.

1 साल के लिए वैध होता है लाइफ सर्टिफिकेट
ईपीएफओ (EPFO) अपने लाखों पेंशनरों को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि  EPS-95 के पेंशनधारी साल में किसी भी वक्त अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं. यह जमा की गई तारीख से लेकर पूरे एक साल तक के लिए बैध होता है. उदाहरण के तौर पर अगर किसी व्यक्ति ने मार्च 2022 में अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा किया है तो उसे दोबारा यह सर्टिफिकेट साल 2023 के मार्च महीने में ही जमा करना होगा.

EPS-95 के पेंशनर्स इस तरह जमा करें लाइफ सर्टिफिकेट
कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन (Employees' Provident Fund Organisation) के पेंशन होल्डर्स को कई तरह से लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की सुविधा मिलती है. आप यह सर्टिफिकेट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से जमा कर सकते हैं. ऑफलाइन सर्टिफिकेट जमा करने के लिए आप बैंक या पोस्ट ऑफिस जा सकते हैं. वहां जाकर आपको एक फॉर्म फिल करना होगा. इसके साथ ही आपको अपनी आईडी के रूप में पैन कार्ड और आधार कार्ड दिखाना होगा. इसके बाद आसानी आपका लाइफ सर्टिफिकेट जमा हो जाएगा. इसके अलावा जदीकी कॉमन सर्विस सेंटर में जाकर भी अपना जीवन प्रमाण पत्र भी जमा कर सकते हैं.

घर से भी जमा कर सकते हैं लाइफ सर्टिफिकेट
ऑफलाइन के अलावा वृद्ध लोग घर बैठे भी अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं. इसके लिए आपको बैंक जाने की जरूरत नहीं है. देशभर के 12 से अधिक सरकारी बैंक अपने ग्राहकों को डोर स्टेप बैंकिंग की सुविधा दे रहे हैं. इसके अलावा आप इन बैंक की सेवाओं का ऑनलाइन भी लाभ उठा सकते हैं. इसके अलावा डाक विभाग भी अपने ग्राहकों को डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की सुविधा दे रहा है. 

ये भी पढ़ें-

Layoffs in Amazon: अमेजन के CEO ने किया ऐलान! अगले साल भी जारी रहेगी कंपनी में छंटनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
FD Rates: आम जनता को 8.25%, सीनियर सिटीजन्स को मिलेगा 8.50% का ब्याज
FD Rates: आम जनता को 8.25%, सीनियर सिटीजन्स को मिलेगा 8.50% का ब्याज
आपके पास बैंक से आया मैसेज असली है या फर्जी, कैसे पता करें? इन टिप्स पर दें ध्यान
आपके पास बैंक से आया मैसेज असली है या फर्जी, कैसे पता करें? इन टिप्स पर दें ध्यान
Chating के साथ पेमेंट, WhatsApp ने बढ़ाया PhonePe-Google Pay का सिरदर्द
Chating के साथ पेमेंट, WhatsApp ने बढ़ाया PhonePe-Google Pay का सिरदर्द

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget