एक्सप्लोरर

Layoffs in Amazon: अमेजन के CEO ने किया ऐलान! अगले साल भी जारी रहेगी कंपनी में छंटनी

Layoffs in Amazon: उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वक्त में कंपनी के रेवेन्यू में भारी गिरावट दर्ज की गई है. ऐसे में कंपनी पिछले कुछ समय से कॉस्ट कटिंग करने के लिए अपने कर्मचारियों की छंटनी कर रही है.

Amazon Layoffs: अमेरिका की दिग्गज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कंपनियां जैसे ट्विटर (Twitter), फेसबुक (Facebook) में छंटनी के बाद अब दुनिया की सबसे बड़ी ई- कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन (E-Commerce Platform) के सीईओ एंडी जैसी (Andy Jassy) ने गुरुवार को कहा कि कंपनी में हो रही छंटनी साल 2023 में भी जारी रहेगी. इसमें कॉर्पोरेट रैंक के अधिकारियों की छंटनी भी शामिल है. अमेजन के सभी कर्मचारियों को एक नोट भेजकर सूचित किया है कि छंटनी का दौर फिलहाल जारी रहने वाला है. इसके अलावा कई कर्मियों को कंपनी अभी भी नौकरी से निकाला जा रहा है.

अबतक का सबसे कठिन फैसला-सीईओ
अमेजन के सीईओ एंडी जैसी (Andy Jassy) ने कहा कि मैं पिछले डेढ़ साल से अमेजन के सीईओ के पद को संभाल रहा हूं. मेरे 1.5 साल के इस सफर में कर्मियों की छंटनी (Layoffs 2022) का फैसला करना सबसे कठिन निर्णय रहा है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वक्त में कंपनी के रेवेन्यू में भारी गिरावट दर्ज की गई है. ऐसे में कंपनी पिछले कुछ समय से कॉस्ट कटिंग करने के लिए अपने कर्मचारियों की छंटनी कर रही है. इसके साथ ही कंपनी ने नए कर्मचारियों की हाइरिंग पर पूरी तरह से रोक लगा दी है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के कारण लोग घर में बैठकर ज्यादा से ज्यादा सामान की ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे थे. ऐसे में उस समय अमेजन ने कई नए कर्मियों की भर्ती की थी, लेकिन अब वित्तीय घाटे को रोकने के लिए कंपनी कर्मचारियों की छंटनी कर रही है.

अमेजन कैलिफोर्निया में 250 लोगों की गई छंटनी
इससे पहले अमेजन कैलिफोर्निया के रीजनल अथॉरिटी को कंपनी ने यह सूचना दी है कि वह अपने 250 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है. इसमें डाटा साइंटिस्ट (Data Scientist), सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स (Software Engineers)  और दूसरे कॉरपोरेट वर्कर्स भी शामिल हैं. यह छंटनी 17 जनवरी 2023 तक पूरी कर ली जाएगी. कंपनी के आंकड़ों के मुताबिक अमेजन पूरी दुनिया में करीब 15 लाख लोगों को रोजगार देता है. आने वाले वक्त में कंपनी और भी कई छंटनी कर सकती है.

ट्विटर, मेटा समेत कई कंपनियों ने की छंटनी
अमेजन से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सबुक (Facebook) और माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने भी अपने वर्कफोर्स में भी भारी कटौती की है. फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने अपने 13 फीसदी यानी 11,000 कर्मियों को नौकरी से निकाल दिया है. इसके अलावा एलन मस्क के ट्विटर टेकओवर के बाद करीब 50 फीसदी कर्मियों की छंटनी कर दी गई है. वहीं ट्विटर इंडिया की बात करें तो आधे से ज्यादा कर्मियों की नौकरी चली गई है. इसके अलावा Walt Disney, माइक्रोसॉफ्ट,  Morgan Stanley, Intel Corp Johnson & Johnson, Beyond Meat Inc, ऑनलाइन बैंकिंग फर्म Chime, Phillips 66, Arrival SA जैसी कई कंपनियों ने भी अपनी कॉस्ट कटिंग के लिए छटंनी शुरू कर दी है. 

ये भी पढ़ें-

Pension: इस राज्य ने स्वतंत्रता सेनानियों को दिया तोहफा! पेंशन डबल करने का किया ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Amazon कर्मचारियों पर गिरी गाज, क्या पड़ेगा भारतीय कर्मचारियों पर प्रभाव?
Amazon कर्मचारियों पर गिरी गाज, क्या पड़ेगा भारतीय कर्मचारियों पर प्रभाव?
प्रोटीन के नाम पर धोखा, FSSAI ने Dr. Reddy's, Nestle और Amazon Flipkart को भेजा नोटिस
प्रोटीन के नाम पर धोखा, FSSAI ने Dr. Reddy's, Nestle और Amazon Flipkart को भेजा नोटिस
GST Council Meeting Highlights: जीएसटी काउंसिल की बैठक खत्म, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी आसान
जीएसटी काउंसिल की बैठक खत्म, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी आसान
अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS, इंफोसिस और विप्रो PERM से सस्पेंड
अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS, इंफोसिस और विप्रो PERM से सस्पेंड

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget