एक्सप्लोरर

EPFO: जनवरी में 16 लाख से ज्यादा ई-ईपीएफ नॉमिनेशन हुए फाइल, आप भी चूकें ना मौका, ऐसे कराएं ई-नॉमिनेशन

EPFO: अपने खाते में ई-नॉमिनी फाइल कराना बेहद आवश्यक है और इससे आप अपने परिवार के लोगों को सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं.

EPF e-nomination: एंप्लाई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) ने जानकारी दी है कि जनवरी 2022 तक 16 लाख से ज्यादा लोग अपने खातों ( EPF Account) में नॉमिनी का नाम जोड़ चुके हैं. ईपीएफओ ने ये भी बताया है कि अगर ईपीएस नॉमिनेशन फाइल करना चाहते हैं तो मेंबर्स नया नॉमिनेशन फाइल कर सकते हैं.  

ट्वीट के जरिए दी गई जानकारी
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन  (EPFO) ने अपने मेंबर्स को बार-बार ये कहा है कि जल्द ही सब्सक्राइबर्स को अपने खाते में नॉमिनी का नाम जोड़ने के लिए ईपीएफओ की वेबसाइट पर जाकर ये काम कर लेना होगा. समय समय पर ईपीएफ ने ई-नामांकन की अन्य सुविधाओं की भी जानकारी दी है. इनके तहत बताया गया है कि ईपीएफ सदस्य मौजूदा ईपीएफ/ईपीएस नामांकन को बदलने के लिए नया नामांकन दाखिल कर सकते हैं.

अपने परिवार/नामित व्यक्ति के लिए सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यूएएन के माध्यम से आज ही ई-नामांकन ऑनलाइन फाइल करें. ये परिवार के सदस्यों को 7 लाख रुपये तक पीएफ, पेंशन और बीमा (EDIL) का ऑनलाइन भुगतान करने की सुविधा दिला सकता है. इसके लिए कोई डॉक्यूमेंट नहीं देना होगा और सेल्फ डिक्लेयरेशन ही काफी है. 

ऐसे फाइल कर सकते हैं ईपीएफओ में नॉमिनी का नाम

  • ऑनलाइन PF नामांकन करने के लिए सबसे पहले आपको EPFO की आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in पर लॉगिन करना होगा.
  • फिर Service में जायें और For Employees टैब पर क्लिक करें
  • Services में Member UAN/Online Service (OCS/OTCP) में चेक करें
  • अपने UAN and Password से लॉगिन करें
  • Manage tab के अंदर E-Nomination को चुनें
  • फैमिली डिक्लरेशन को अपडेट करने के लिए Yes पर क्लिक करें
  • Add Family Details पर क्लिक करें
  • रकम के कुल हिस्से को डिक्लेयर करने के लिए Nomination Details पर क्लिक करें
  • डिक्लरेशन के बाद Save EPF Nomination पर क्लिक करें
  • OTP पाने के लिए E-sign पर क्लिक करें
  • आपके आधार कार्ड से लिंक हुए मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जायेगा, OTP डालें
  • इसके साथ ही EPFO पर आपका E-nomination रजिस्ट्रेशन पूरा हो गया 

ये भी पढ़ें

Bank Rules: बैंक अकाउंट होल्डर की मृत्यु के बाद अकाउंट में जमा राशि पर किसका होगा अधिकार? ये है पैसे निकालने का पूरा प्रोसेस

LIC IPO: एलआईसी पॉलिसीधारकों के लिए जरूरी खबर, एलआईसी का शेयर पाने के लिए 28 फरवरी 2022 है पैन अपडेट करने की समय सीमा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget