एक्सप्लोरर

LIC IPO: एलआईसी पॉलिसीधारकों के लिए जरुरी खबर, एलआईसी का शेयर पाने के लिए 28 फरवरी 2022 है पैन अपडेट करने की समय सीमा

LIC IPO: एलआईसी ने जो ड्रॉफ्ट पेपर दाखिल किया है उसके मुताबिक पॉलिसीधारक 28 फरवरी 2022 तक पॉलिसी के साथ पैन नंबर लिंक नहीं करता है तो वो रिजर्व कैटगरी में आईपीओ में आवेदन करने का पात्र नहीं होगा.

LIC IPO: एलआईसी ने आईपीओ लॉन्च करने के लिए सेबी के पास ड्रॉफ्ट पेपर ( DRHP) दाखिल कर दिया है. अगर आप देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी के आईपीओ में निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए ये जरुरी खबर है. फौरन ये दो काम जरुर कर लें. पहला अपने एलआईसी पॉलिसी के साथ अपना पैन नंबर लिंक करा लें तभी आप एलआईसी के आईपीओ में पॉलिसीधारकों के लिए रिजर्व कैटगरी में आवेदन करने के पात्र हो पायेंगे. दूसरा अगर आपने डिमैट अकाउंट नहीं खुलवा रखा है तो फौरन डिमैट अकाउंट खुलवा लें. 

28 फरवरी से पहले अपटेड करें पैन 
एलआईसी ने सेबी के पास जो ड्रॉफ्ट पेपर दाखिल किया है उसमें कहा गया है कि जो पॉलिसीधारक 28 फरवरी 2022 तक पॉलिसी के साथ पैन नंबर लिंक नहीं करता है तो वो रिजर्व कैटगरी में आईपीओ में आवेदन करने का पात्र नहीं होगा. एलआईसी के  DRPH के मुताबिक, हमारे कॉरपोरेशन का एक पॉलिसीधारक यह सुनिश्चित करेगा कि उसका पैन विवरण हमारे निगम के पॉलिसी रिकॉर्ड में जल्द से जल्द अपडेट किया जाए. एक पॉलिसीधारक जिसने सेबी के साथ इस ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल करने की तारीख से दो सप्ताह की समाप्ति से पहले हमारे निगम के साथ अपना पैन विवरण अपडेट नहीं किया है (यानी, 28 फरवरी, 2022 तक) एक योग्य पॉलिसीधारक के रूप में नहीं माना जाएगा.  

LIC पहले भी कर चुका है अपील
एलआईसी ने एक बयान में कहा कि 'ऐसे किसी भी पब्लिक इश्यू में भाग लेने के लिए पॉलिसीहोल्डर्स को यह कंफर्म करना होगा कि उनकी पैन की डिटेल्स कंपनी के रिकॉर्ड में अपडेटेड हैं. देश में किसी भी पब्लिक इश्यू में बुक करने या सदस्यता लेने के लिए आपके पास वैलिड डीमैट खाता होना ही चाहिए और ये एलआईसी के आईपीओ पर भी लागू है. LIC ने अपने बयान में ये भी कहा है कि एलआईसी पॉलिसीधारकों को विज्ञापन (एडवर्टाइजमेंट)  के जरिये अपने पैन के अपडेट करने की जानकारी दे रही है. ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि यह प्रस्तावित आईपीओ में भागीदारी के लिए 'नो योर कस्टमर' (केवाईसी) के नजरिए से बेहद महत्वपूर्ण है.

LIC भेज रहा ईमेल एसएमएस 
एलआईसी अपने पॉलिसीधारकों को पैन नंबर पॉलिसी के साथ लिंक करने के लिए लगातार ईमेल और एसएमएस भेज रहा है. जिसमें पैन को अपडेट करने का तरीका भी बताया जा रहा है. एलआईसी के पॉलिसीधारक https://licindia.in या फिर https://licindia.in/Home/Online-PAN-Registration पर जाकर पॉलिसी के साथ पैन नंबर लिंक कर सकते हैं. लिंक करने के दौरान पॉलिसीधारक  अपना पॉलिसी नंबर, पैन नंबर, जन्मतिथि, ईमेल आईडी अपडेट करना होगा. पॉलिसीधारक ये भी चेक कर सकते हैं कि उनका पैन पॉलिसी के साथ लिंक किया हुआ है या नहीं. 

कैसे करें पैन के लिए आवेदन
एलआईसी ने अपने पॉलिसीधारकों को सूचित किया है कि जिनके पास पैन नंबर नहीं है वे इसके लिए फौरन आवेदन कर सकते हैं. इनकम टैक्स की वेबसाइट https://www.incometaxindia.gov.in/Pages/tax-services/apply-for-pan.aspx पर जाकर पैन कार्ड बनाने का तरीका जान सकते हैं.  एलआईसी अपने पॉलिसीधारकों को डिमैट अकाउंट नहीं होने पर जल्द खोलने की भी सलाह दे रहा है, 

कब आएगा LIC का आईपीओ
अगले महीने एलआईसी का आईपीओ लॉन्च किया जाएगा. सरकार की योजना एलआईसी में आईपीओ के जरिए हिस्सेदारी बेचने की है. सेबी से आईपीओ को मंजूली मिलने के बाद एलआईसी के आईपीओ की तारीखों की घोषणा की जा सकती है. 

ये भी पढ़ें

Food Inflation: खाने पीने की चीजों की महंगाई में उछाल, सरकार ने काबू पाने के लिए मसूर दाल पर घटाया इंपोर्ट ड्यूटी तो पाम ऑयल पर घटा कृषि सेस

RBI के डिप्टी गवर्नर ने कहा- क्रिप्टोकरेंसी पोंजी स्कीम्स से भी खराब हैं, इन पर बैन लगाने की जरूरत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉर्मुज पर जो गलती पहले हुई, अब नहीं होगी! संकट से निपटने को भारत का प्लान तैयार, तेल-LPG पर भी अपडेट
हॉर्मुज पर जो गलती पहले हुई, अब नहीं होगी! संकट से निपटने को भारत का प्लान तैयार, तेल-LPG पर भी अपडेट
FIFA World Cup 2026: मैदान से नहीं, ऐसे बरसता है फुटबॉलर्स पर अरबों रुपया! ये हैं सबसे अमीर खिलाड़ी, कमाई का राज जानें?
FIFA World Cup 2026: मैदान से नहीं, ऐसे बरसता है फुटबॉलर्स पर अरबों रुपया! ये हैं सबसे अमीर खिलाड़ी, कमाई का राज जानें?
India Russian Oil Import: भारत ने रूस से मंगवा लिया रिकॉर्ड तोड़ कच्चा तेल, अब नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल डीजल के दाम? समझें इसके मायने
India Russian Oil Import: भारत ने रूस से मंगवा लिया रिकॉर्ड तोड़ कच्चा तेल, अब नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल डीजल के दाम? समझें इसके मायने
क्रेडिट कार्ड नहीं तो इमरजेंसी में कहां से मिलेगा पैसा? और क्या-क्या विकल्प हैं, जहां सस्ता मिल जाएगा लोन?
क्रेडिट कार्ड नहीं तो इमरजेंसी में कहां से मिलेगा पैसा? और क्या-क्या विकल्प हैं, जहां सस्ता मिल जाएगा लोन?

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!
Jaipur Amayra Case: CCTV ने खोला राज! ऐसे कूदी 9 साल की अमायरा! वीडियो रौंगटे खड़े कर देगी! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO को कितनी मिलेगी सैलरी और कितने साल तक पद पर रहेंगे आसीन? आ गई पूरी जानकारी
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO को कितनी मिलेगी सैलरी और कितने साल तक पद पर रहेंगे आसीन? आ गई पूरी जानकारी
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रस्ट को जारी किया नोटिस, SIT से मांगी रिपोर्ट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रस्ट को जारी किया नोटिस, SIT से मांगी रिपोर्ट
Government Medical Colleges: AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
Embed widget