एक्सप्लोरर

EPFO: आरबीआई के बाद अब ईपीएफओ ने भी दिया पेटीएम को झटका, इन सर्विसेज पर लग गई रोक

Paytm Payment Bank: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने सर्कुलर जारी कर फैसले की जानकारी सभी फील्ड ऑफिस को दे दी है. उनसे किसी भी क्लेम को न स्वीकारने को कहा गया है.

Paytm Payment Bank: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की कार्रवाई का सामना कर रहे पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payment Bank) को एक और झटका लगा है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पेमेंट्स बैंक के जरिए होने वाले डिपॉजिट और क्रेडिट पर रोक लगा दी है. ईपीएफओ ने 8 फरवरी को एक सर्कुलर जारी करते हुए अपने फील्ड ऑफिसों को निर्देश दिया है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक से लिंक ईपीएफ अकाउंट में डिपॉजिट और क्रेडिट को ब्लॉक कर दिया जाए. यह फैसला आरबीआई की कार्रवाई के चलते लिया गया. 

पेमेंट्स बैंक से जुड़े अकाउंट्स का क्लेम स्वीकार नहीं होगा

सर्कुलर में कहा गया है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक से जुड़े अकाउंट्स का क्लेम स्वीकार नहीं किया जाए. ईपीएफओ ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक और एयरटेल पेमेंट्स बैंक (Airtel Payments Bank) के अकाउंट में ईपीएफ पेमेंट्स करने की मंजूरी पिछले साल ही दी थी. मगर, आरबीआई ने 31 जनवरी को पेटीएम पेमेंट्स बैंक के अकाउंट में डिपॉजिट, क्रेडिट और टॉप अप पर 29 फरवरी से रोक लगाने का ऐलान किया था. 

नियमों का पालन करने को पर्याप्त समय दिया गया 

पेटीएम की सहयोगी कंपनी पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने 23 मई, 2017 से काम करना शुरू किया था. उसे बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट के तहत लाइसेंस दिया गया था. आरबीआई ने फैसला लेते हुए बताया था कि कई चेतावनी के बावजूद पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने नियमों का पालन नहीं किया. आरबीआई के डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जानकीरमण ने कहा कि बैंक को नियमों के पालन के लिए पर्याप्त समय दिया गया था. मगर, समय गुजर जाने के बाद भी खामियां पाए जाने के चलते यह कड़ा कदम उठाना पड़ा. 

पेटीएम ने बनाई ग्रुप एडवाइजरी कमेटी

इससे पहले पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्यूनिकेशंस ने सेबी के पूर्व चेयरमैन एम दामोदरन की अध्यक्षता में ग्रुप एडवाइजरी कमेटी के गठन करने का फैसला किया है. यह कमेटी कंपनी के बोर्ड के साथ मिलकर रेग्यूलेटरी मुद्दों को मजबूत करने का काम करेगी. रेग्यूलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, एम दामोदरन के अलावा ग्रुप एडवाइजरी में आईसीएआई (ICAI) के पूर्व प्रेसीडेंट एमएम चिताले (MM Chitale) और आंध्रा बैंक के पूर्व चेयरमैन एवं एमडी आर रामचंद्रण भी होंगे.   

ये भी पढ़ें 

Hero MotoCorp: हीरो मोटो कॉर्प को जबरदस्त मुनाफा, प्रति शेयर 100 रुपये डिविडेंड देने का ऐलान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
Air India: टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget