एक्सप्लोरर

Hero MotoCorp: हीरो मोटो कॉर्प को जबरदस्त मुनाफा, प्रति शेयर 100 रुपये डिविडेंड देने का ऐलान 

Dividend Announcement: दोपहिया सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी हीरो मोटो कॉर्प को फेस्टिव सीजन में हुई जबरदस्त बिक्री का फायदा मिला है. कंपनी का रेवेन्यू और शुद्ध मुनाफा काफी बढ़ा है.

Dividend Announcement: दोपहिया वाहन सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी हीरो मोटो कॉर्प (Hero MotoCorp) को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में जबरदस्त मुनाफा हुआ है. कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 51 फीसदी बढ़कर 1073.4 करोड़ रुपये रहा है. कंपनी ने तिमाही नतीजे शुक्रवार को जारी किए. भारी मुनाफे के चलते कंपनी ने निवेशकों को प्रति शेयर 100 रुपये डिविडेंड देने का ऐलान भी किया है. विशेषज्ञों ने भी कंपनी को अच्छा मुनाफा होने का अनुमान जताया था. 

कंपनी का रेवेन्यू भी बढ़ा 

हीरो मोटो कॉर्प ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में उसका रेवेन्यू 9723.7 करोड़ रुपये रहा है. पिछले वित्त वर्ष की सामान तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 8031 करोड़ रुपये रहा था. कंपनी का एबिटा मार्जिन भी सालाना आधार पर 250 बेसिस प्वॉइंट बढ़कर 14 फीसदी रहा है. 

फेस्टिव सीजन में हुई रिकॉर्डतोड़ बिक्री 

फेस्टिव सीजन में कंपनी की बिक्री अब तक सबसे ज्यादा रही है. उन 32 दिनों में कंपनी ने लगभग 14 लाख दोपहिया बेचे हैं. कंपनी ने बताया कि बोर्ड ने 100 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है. इसमें से 75 रुपये अंतरिम डिविडेंड होगा और 25 रुपये स्पेशल डिविडेंड. शुक्रवार को तिमाही नतीजों के ऐलान से पहले बीएसई पर हीरो मोटो कॉर्प के शेयर 2.10 फीसदी उछलकर 4,908.5 रुपये पर बंद हुआ. 

कई अपर प्रीमियम मॉडल लॉन्च करेगी हीरो

टू व्हीलर कंपनी के सीईओ निरंजन गुप्ता ने बताया कि सरकार ने अंतरिम बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर देकर देश में बिजनेस और इकोनॉमिक माहौल बनाया है. इससे ज्यादा वृद्धि होगी और रोजगार भी बढ़ेंगे. हमने हाल ही में जो मॉडल लॉन्च किए हैं, उन्हें बाजार से अच्छा रिस्पोंस मिला है. हीरो मोटो कॉर्प जल्द ही कई अपर प्रीमियम मॉडल लॉन्च करेगी. जनवरी में हीरो वर्ल्ड इवेंट के दौरान कंपनी ने एक्सट्रीम 125 आर और मेवरिक 440 को लॉन्च किया था. कंपनी को पूरी उम्मीद है कि वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में उनका प्रदर्शन और शानदार रह सकता है.

एथर के साथ मिलकर बढ़ा रहे चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर

निरंजन गुप्ता ने बताया कि वह एथर (Ather) के साथ मिलकर पूरे देश में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत कर रही है. कंपनी ने इलेक्ट्रिक वेहिकल (EV) सेगमेंट में 100 शहरों में अपनी पहुंच बना ली है. आने वाले समय में इसे और बढ़ाया जाएगा.

ये भी पढ़ें 

Bharat Gas: भारत गैस ने लॉन्च किया प्योर फॉर श्योर, जानिए आपको क्या होंगे फायदे 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget