एक्सप्लोरर

EPF से पैसा निकालना घाटे का सौदा? 50,000 पर 5.77 लाख की लग सकती है चपत

कोरोना संकट में अगर बेहद जरूरी हो , तभी अपने PF अकाउंट से पैसा निकाले. अभी थोड़ी रकम निकालने पर आपके रिटायरमेंट फंड में मोटी रकम कम हो सकती है.

कोरोना संकट के कारण देश में लॉकडाउन के बाद केंद्र सरकार ने भविष्य निधि (EPF) से 3 महीने की बैसिक सैलरी के बराबर रकम तक निकालने छूट दे दी है. ये छूट दिए जाने के सिर्फ दस दिनों में ही 1.37 लाख लोगों ने पैसे निकालने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर दिए. जिसका ईपीएफओ ने 279.65 करोड़ का भुगतान किया. खास बात ये है कि ग्राहकों को ये पैसा दोबारा पीएफ में जमा करने की जरूरत भी नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं ईपीएफ से पैसा निकालने पर आपको कितना बड़ा नुकसान हुआ है?

जी हां, पीएफ से अभी कुछ हजार रुपये निकलाने पर रिटायरमेंट कॉरपस पर लाखों रुपये का असर पड़ सकता है. मतलब रिटायरमेंट के समय आपके कुल ईपीएफ जमा पर कई लाख रुपये की कमी हो सकती है. आइए समझते हैं कि पीएफ से कितनी रकम निकालने पर टोटल कॉरपस पर कितना नुकसान उठाना पड़ सकता है.

एक सैलरीड पर्सन के लिए हर महीने की सैलरी (बेसिक+DA) का 12 फीसदी पैसा पीएफ अकाउंट में जमा करना जरूरी होता है. इतना ही पैसा एंप्लॉयर की ओर से पीएफ अकाउंट में जमा किया जाता है. इसपर सरकार हर साल 8.5 फीसदी के हिसाब से ब्याज देती है. अगर इस अमाउंट पर कंपाउंडिंग इंटरेस्ट केलकुलेट करें, तो रियारमेंट के समय एक बड़ा कॉरपस तैयार हो जाता है.

25,000 निकालने पर 30 साल में 3.5 लाख का नुकसान अब मान लीजिए, कोरोना के इस मुश्किल दौर में किसी को पैसों की जरूरत आ जाती है और वह पीएफ से एक छोटी रकम 25 हजार रुपये निकाल लेता है. तो उसे दस सालों में करीब 56000 रुपये का नुकसान उठाना पड़ सकता है. अगर उसके रिटायरमेंट में अभी 30 साल का समय है तो रिटायरमेंट फंड में 2.88 लाख की कमी आ सकती है. ये कैलकुलेशन 8.5 फीसदी सलाना ब्याज दर के हिसाब से की गई है. कंपाउंडिंग इंटरेस्ट के हिसाब से हर साल ब्याज बढ़ता रहता है.

50,000 निकालने पर 30 साल में 3.5 लाख का घाटा अगर आप 50 हजार रुपये की पीएफ अकाउंट से निकासी करते हैं, तो 10 सालों में 1.13 लाख का घाटा हो सकता है. और अगर रिटायरमेंट के लिए अभी 30 साल है तो टोटल फंड में 5.77 लाख का घाटा हो जाएगा. हम कहना ये चाहते हैं कि पीएफ से जितना ज्यादा पैसा निकालेंगे, उसके कई गुना के हिसाब से कॉरपस कम हो जाएगा.

75,000 निकालने पर 30 साल में 3.5 लाख की चपत अब मान लेते हैं आपकी सैलरी (बेसिक+DA) 25000 रुपये है और आप तीन महीने की सैलरी (75000 रुपये) निकाल लेते हैं. तो 10 सालों में 1.69 लाख की चपत लग सकती है. अगर ये 75 हजार रुपये अगले 30 साल तक पीएफ अकाउंट में जमा रखते हैं तो रिटायरमेंट के समय ये बढ़कर 8.66 लाख हो सकता है.

बता दें, ईपीएफओ का केंद्रीय न्यासी बोर्ड हर साल ब्याज दर में बदलाव करता रहता है. इसी साल 5 मार्च को ईपीएफओ ने वित्तवर्ष 2019-20 के लिए पीएफ जमा पर ब्याज दर को घटाकर 8.50 फीसदी कर दिया. पिछले वित्तवर्ष 2018-19 में यह ब्याज दर 8.65 फीसदी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
RBI Plastic Currency: भारत खुद बनाएगा अपने पॉलिमर नोट, घटेगा छपाई का खर्च
RBI Plastic Currency: भारत खुद बनाएगा अपने पॉलिमर नोट, घटेगा छपाई का खर्च
2 करोड़ का फ्लैट बेच करा दी FD, आराम से हर महीने लाखों कमा रहा शख्स
2 करोड़ का फ्लैट बेच करा दी FD, आराम से हर महीने लाखों कमा रहा शख्स
Cheapest Dilwali Shopping 2026: दीवाली पर घर सजाने का पूरा सामान 500 में कहां से खरीदें?
Cheapest Dilwali Shopping 2026: दीवाली पर घर सजाने का पूरा सामान 500 में कहां से खरीदें?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget