एक्सप्लोरर

EPF Passbook: बिना झंझट के घर बैठे चेक करें ईपीएफ पासबुक, जानें इसके 4 आसान तरीके

EPF Passbook: अगर आप ईपीएफ खाताधारक हैं तो घर बैठे चार आसान तरीकों से ईपीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं. जानते हैं इस चार तरीकों के बारे में.

EPFO Passbook: संगठित क्षेत्र में काम करने वाले करोड़ों लोग अपनी सैलरी का एक हिस्सा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में जमा करते हैं. इन पैसों को कर्मचारी इमरजेंसी की स्थिति या रिटायरमेंट के बाद इस्तेमाल कर सकते हैं. इस फंड में केवल कर्मचारी ही नहीं बल्कि एंप्लॉयर भी एक हिस्सा जमा करता है. अगर आप भी पीएफ अकाउंट होल्डर हैं और घर बैठे यह चेक करना चाहते हैं कि आपके खाते में कुल कितनी राशि जमा है तो इस काम को केवल 4 आसान तरीके से कर सकते हैं. ईपीएफ अपने करोड़ों खाताधारकों को मोबाइल और डिजिटल तरीके से बैलेंस चेक करने की सुविधा देता है. आइए जानते हैं किस से आप बिना झंझट के घर बैठे ईपीएफ पासबुक चेक कर सकते हैं-

इस तरह ईपीएफ बैलेंस कर सकते हैं चेक-

1. केवल मिस्ड कॉल के जरिए ईपीएफ बैलेंस करें चेक-

ईपीएफओ अपने करोड़ों खाताधारकों को केवल मिस्ड कॉल के जरिए ईपीएफ बैलेंस चेक करने की सुविधा देता है. इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड नंबर से 011- 22901406 नंबर मिस्ड कॉल देना होगा. इसके बाद अपने पास कुछ ही मिनटों में एक मैसेज आएगा. इसे खोलने पर आपको अपने बैलेंस का पता चल जाएगा.

2. एसएमएस के जरिए कर सकते हैं चेक

मिस्ड कॉल के अलावा आप केवल एसएमएस के जरिए भी ईपीएफओ डॉक्यूमेंट्स चेक कर सकते हैं. ध्यान रखने के लिए आपके सभी डॉक्यूमेंट्स UAN से लिंक होने चाहिए. बैलेंस पता करने के लिए EPFOHO UAN भाषा लिखकर 7738299899 नंबर पर भेज दें. इसके बाद कुछ ही मिनटों में आपको ईपीएफ की तरह से बैलेंस का मैसेज मिल जाएगा.

3. ईपीएफ पोर्टल के जरिए चेक करें पासबुक

  • बैलेंस चेक करने के लिए https://www.epfindia.gov.in/site_en/index.php पर विजिट करें.
  • इसके बाद यहां Our Services के विकल्प पर जाएं और For Employees को सेलेक्ट करें.
  • आगे सर्विस विकल्प में जाकर member passbook पर विजिट करें.
  • अगले पेज पर आपको UAN नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा. इसके बाद आगे कैप्चा दर्ज करना होगा.
  • इसके बाद अपना मेंबर आईडी डाल दें. कुछ ही मिनटों में आपको ईपीएफ बैलेंस मिल जाएगा.

4. UMANG App से चेक करें बैलेंस-

  • Umang App को सबसे पहले मोबाइल में डाउनलोड करें. इसके बाद अपना रजिस्टर्ड मोबाइल दर्ज करें.
  • इसके बाद ईपीएफओ ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • आगे Employee Centric Services पर क्लिक करें.
  • इसके बाद view Passbook पर क्लिक करें.
  • इसके बाद UAN  नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल पर ओटीपी दर्ज करना होगा.
  • आगे आपके सामने ईपीएफ का पासबुक खुल जाएगा.

ये भी पढ़ें-

FD vs Debt Fund: क्या है डेट म्यूचुअल फंड? जानें एफडी के बजाय इसमें निवेश करना क्यों है फायदेमंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैसा लगाना है? पहले जान लें Jio IPO को लेकर ये 10 बड़ी बातें
पैसा लगाना है? पहले जान लें Jio IPO को लेकर ये 10 बड़ी बातें
IDBI बैंक बिका, अब खातों में जमा ग्राहकों के पैसे का क्या होगा?
IDBI बैंक बिका, अब खातों में जमा ग्राहकों के पैसे का क्या होगा?
रिलायंस पावर के शेयरों में भारी गिरावट, 5% गिरे, निवेशकों में मचा हड़कंप
रिलायंस पावर के शेयरों में भारी गिरावट, 5% गिरे, निवेशकों में मचा हड़कंप
कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी
कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
Embed widget