एक्सप्लोरर

EPF: ईपीएफ अकाउंट में कैसे अपडेट करें नाम-पता? आसान है प्रोसेस, यहां जानिए

EPFO: ईपीएफ खाते में नाम, केवाईसी जैसे डिटेल्स को अपडेट करना बेहद आसान है. हम आपको इसका स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बता रहे हैं.

Employee Provident Fund Organisation: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के देशभर में करोड़ों सब्सक्राइबर हैं. ईपीएफओ ने अपने खाताधारकों को अधिक से अधिक सुविधा देने के लिए अपनी कई सर्विसेज को ऑनलाइन कर दिया है. इसके जरिए आप कई तरह के लाभ उठा सकते हैं. कई बार ईपीएफ खाता खुलवाते वक्त नाम, उम्र जैसे डिटेल्स गलत दर्ज हो जाते हैं. ऐसे में आप इन डिटेल्स को फिजिकल फॉर्म के साथ-साथ ऑनलाइन भी अपडेट कर सकते हैं. पहले इसके लिए खाताधारकों को जॉइंट डिक्लेरेशन फॉर्म नियोक्ता से भरवाना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है. इन डिटेल्स को ऑनलाइन माध्यम से बदला जा सकता है.

ऑनलाइन ईपीएफओ में कर सकते हैं 11 बदलाव-

ईपीएफ सब्सक्राइबर ऑनलाइन माध्यम से कुल 11 चीजों में बदलाव कर सकते हैं. इसमें मेंबर का नाम, जेंडर, डेट ऑफ बर्थ, माता/पिता का नाम, रिलेशनशिप, मैरिटल स्टेटस, डेट ऑफ ज्वाइनिंग, नौकरी छोड़ने का कारण, नौकरी छोड़ने की तारीख, नागरिकता और आधार डिटेल्स आदि शामिल हैं.

ईपीएफ में डिटेल्स इस तरह कर सकते हैं अपडेट-

1. ईपीएफओ में किसी तरह के डिटेल्स अपडेट करने के लिए सबसे पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in पोर्टल पर विजिट करें.
2. आगे यहां ‘For Employees’ के सेक्शन में जाकर ‘Services’ के विकल्प को चुनें.
3. आगे ‘Member UAN/ Online Service’ के विकल्प को चुनें.
4. आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिसमें UAN Number और पासवर्ड दर्ज करना होगा.
5. फिर आपका ईपीएफ अकाउंट खुल जाएगा. आगे Manage टैब पर क्लिक करें और फिर  ‘Joint Declaration’ के विकल्प को चुनें.
6. आगे मेंबर आईडी को चुनें, जिसमें आप बदलाव करना चाहते हैं.
7. डिटेल्स में बदलाव करने के लिए आपको दस्तावेजों की लिस्ट दी हुई होगी. इसमें से अपनी जरूरत के हिसाब से चुनाव कर लें.
8. डिटेल्स में बदलाव करने के बाद मांगे गए डॉक्यूमेंट्स को अपलोड कर दें.
9. इसके बाद रिक्वेस्ट को नियोक्ता के पास भेज दिया जाएगा.
10. अब रिक्वेस्ट मिलने के बाद नियोक्ता को उसे अप्रूव करना होगा.

नियोक्ता को अप्रूवल देने के लिए अपनाने होंगे ये स्टेप्स-

1. नियोक्ता के पास ईपीएफओ सब्सक्राइबर का employer ID दर्ज करना आवश्यक है.
2. आगे मेंबर टैब पर क्लिक करना होगा.
3. आगे ‘joint declaration’ पर क्लिक करना होगा.
4. इसके बाद नियोक्ता कर्मचारी के रिकॉर्ड को चेक करके उनके रिक्वेस्ट को अप्रूवल या रिजेक्शन दे सकते हैं.
5. नियोक्ता के अप्रूवल के बाद इसे ईपीएफओ के पास भेज दिया जाता है.

ये भी पढ़ें-़

Market Outlook: 24 हजार के पार जाएगा निफ्टी? चुनाव परिणाम से तय होगी बाजार की दिशा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 

वीडियोज

'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget