एक्सप्लोरर

Market Outlook: 24 हजार के पार जाएगा निफ्टी? चुनाव परिणाम से तय होगी बाजार की दिशा

Share Market This Week: पिछले डेढ़-दो महीने से देश भर में चल रहे लोकसभा चुनाव के मद्देनजर घरेलू शेयर बाजार में उथल-पुथल देखी जा रही है. हालांकि रिजल्ट के बाद रैली लौटने की उम्मीद है...

डेढ़-दो महीने से जारी लोकसभा चुनाव समाप्त हो चुका है. एक जून शनिवार को सातवें व अंतिम चरण के मतदान के बाद अब लोगों को मतगणना का इंतजार है. उससे पहले चुनावी प्रक्रिया के दौर में बाजार काफी वोलेटाइल रहा है. हालांकि अब ऐसी उम्मीद की जा रही है कि चुनाव परिणाम सामने आने के बाद बाजार में फिर से रैली लौट सकती है.

4 जून को मतगणना

लोकसभा चुनाव के लिए परिणाम 4 जून मंगलवार को सामने आएंगे. उससे पहले लगभग भी एक्जिट पोल मोदी सरकार के सत्ता में लौटने के संकेत दे रहे हैं. ज्यादातर एक्जिट पोल सत्ताधारी एनडीए गठबंधन को 350 के आस-पास सीट दे रहे हैं, जबकि कुछ में तो 400 से ज्यादा सीटों के अनुमान भी दिए जा रहे हैं. अगर ऐसा होता है तो बाजार परिणाम से उत्साहित होने वाला है.

पिछले सप्ताह इतना गिरा बाजार

बीते सप्ताह की बात करें तो घरेलू बाजार में लगभग 2 फीसदी की बड़ी गिरावट देखी गई. सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स मामूली 75 अंक सुधरकर 73,961.31 अंक पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 42 अंक मजबूत होकर 22,530.70 अंक पर रहा. पूरे सप्ताह के हिसाब से सेंसेक्स में 1,449.08 अंक यानी 1.91 फीसदी की बड़ी गिरावट आई. निफ्टी में सप्ताह के दौरान 426.40 अंक यानी 1.85 फीसदी की गिरावट आई.

दो सप्ताह की तेजी के बाद गिरावट

31 मई को समाप्त सप्ताह में दो फीसदी की बड़ी गिरावट से पहले बाजार में दो लगातार सप्ताह से तेजी आ रही थी. उन दो सप्ताह के दौरान बाजार लगभग 4 फीसदी मजबूत हुआ था और सेंसेक्स-निफ्टी दोनों नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने में कामयाब रहे थे. सेंसेक्स ने उस दौरान 75,636.50 अंक के नए रिकॉर्ड उच्च स्तर को छू दिया था, जबकि निफ्टी पहली बार 23 हजार अंक के स्तर को पार कर गया था.

चुनाव परिणाम सबसे बड़ा फैक्टर

अब जबकि दो दिन बाद रिजल्ट सामने आने वाले हैं, ऐसा माना जा रहा है कि उम्मीद के अनुरूप परिणाम मिलने पर बाजार में जबरदस्त तेजी देखी जा सकती है. एक्जिट पोल के हिसाब से चुनाव परिणाम आने पर निफ्टी के पहली बार 24 हजार अंक के पार निकलने की भी उम्मीद है. कल 3 जून सोमवार से शुरू हो रहे सप्ताह में चुनाव परिणाम ही बाजार को प्रभावित करने वाला सबसे प्रमुख फैक्टर है.

एफपीआई की भारी बिकवाली

अन्य फैक्टर्स को देखें तो विदेशी निवेशक लगातार बिकवाल बने हुए हैं. एफपीआई चालू वित्त वर्ष की शुरुआत से ही बिकवाल हैं. मई महीने में एफपीआई की बिकवाली 25,586 करोड़ रुपये की रही है. उससे पहले अप्रैल में एफपीआई 8,671 करोड़ रुपये के बिकवाल रहे थे. यह ट्रेंड आगे भी दिख सकता है और इससे बाजार पर कुछ दबाव रह सकता है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: मई में इतनी भारी बिकवाली, भारतीय बाजार छोड़कर क्यों भाग रहे विदेशी निवेशक?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिकी टैरिफ से भारतीय बाजार को कैसे मिलेगा फायदा? समझें गणित
अमेरिकी टैरिफ से भारतीय बाजार को कैसे मिलेगा फायदा? समझें गणित
बेंगलुरु टावर डिमोलिशन: झुकी इमारत गिरेगी, कितना मिलेगा मुआवजा?
बेंगलुरु टावर डिमोलिशन: झुकी इमारत गिरेगी, कितना मिलेगा मुआवजा?
सदी का सबसे महंगा तलाक, पूर्व पत्नी को 82 अरब रुपए देगा ये बिजनेसमेन
सदी का सबसे महंगा तलाक, पूर्व पत्नी को 82 अरब रुपए देगा ये बिजनेसमेन
नमक-चाय और दाल, सब होगा महंगा, TATA बढ़ाएगी कीमतें
नमक-चाय और दाल, सब होगा महंगा, TATA बढ़ाएगी कीमतें

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget