एक्सप्लोरर

Upcoming IPO: अब इन 2 कंपनियों ने SEBI के पास ड्राफ्ट किए पेपर, मार्केट में जल्द आएगा IPO

Upcoming IPO: दो कंपनियां Enviro Infra Engineers Ltd और Udayshivakumar Infra Ltd अपना आईपीओ लेकर आ रही हैं.

Upcoming IPO In India 2022 : अगर आप इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) में पैसा लगाते हैं, तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती हैं. आपको बता दें कि दो कंपनियां एनविरो इंफ्रा इंजीनियर्स लिमिटेड (Enviro Infra Engineers Ltd) और उदयशिवकुमार इंफ्रा लिमिटेड (Udayshivakumar Infra Ltd) अपना आईपीओ लेकर आ रही हैं. इन दोनों कंपनियों ने मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास अपने ड्राफ्ट पेपर दाखिल कर दिए हैं. साथ ही, इस महीने SEBI के पास आईपीओ के लिए कागजात दाखिल करने वाली कंपनियों की कुल संख्या बढ़कर 8 हो गई है.


क्या है Enviro Infra Engineers 

ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के अनुसार, Enviro Infra Engineers के IPO के तहत 95 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री की होगी. इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत कोई बिक्री नहीं होगी. इश्यू के माध्यम से जुटाई राशि का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्य को पूरा करने के लिए किया जाएगा. Enviro Infra Engineers सरकारी प्राधिकरणों/निकायों के लिए वाटर व वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स और वाटर सप्लाई स्कीम प्रोजेक्ट के डिजाइन, कंस्ट्रक्शन, ऑपरेशन और मेंटेनेंस का काम करती है.

Udayshivakumar Infra 

वहीं, उदयशिवकुमार इंफ्रा (Udayshivakumar Infra) के आईपीओ के तहत 60 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे. इश्यू से प्राप्त राशि का इस्तेमाल इंक्रीमेंटल वर्किंग कैपिलट जरूरतों और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों को पूरा करने के लिए किया जाएगा. उदय शिव कुमार इंफ्रा सड़कों के कंस्ट्रक्शन का कारोबार करती है. यह कंपनी कर्नाटक में सड़कों, पुलों, सिंचाई और नहरों के औद्योगिक क्षेत्र के निर्माण के लिए बोली लगाती है. दोनों कंपनियों के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में लिस्ट होंगे.

14 कंपनी लेकर आ रही IPO 

चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 14 कंपनियों की तरफ से लाए गए आईपीओ से 35,456 करोड़ रुपये जुटाए गए हैं. जो 1 साल पहले की समान अवधि की तुलना में 32 प्रतिशत कम है. 

IPO मार्केट खास नहीं रहा 

प्राइम डेटाबेस की तरफ से जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2022-23 की पहली छमाही आईपीओ के लिहाज से ज्यादा अच्छी नहीं रही है. इस दौरान कुल 14 कंपनियां अपना आईपीओ लेकर आईं जिनके जरिये 35,456 करोड़ रुपये की राशि जुटाई हैं. 1 साल पहले की समान अवधि में कुल 25 आईपीओ के माध्यम से 51,979 करोड़ रुपये जुटाए थे.

ये भी पढ़ें- 

Small Savings Scheme: इस सरकारी स्‍कीम में एकमुश्‍त निवेश करके हर महीने ले सकते हैं आमदनी, देखें क्या हैं योजना

Core Sector Growth: 8 कोर इंडस्ट्री की ग्रोथ रेट अगस्त में 3.3 फीसदी बढ़ी, पिछले 9 महीने में रही सबसे कम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिलायंस पावर के शेयरों में भारी गिरावट, 5% गिरे, निवेशकों में मचा हड़कंप
रिलायंस पावर के शेयरों में भारी गिरावट, 5% गिरे, निवेशकों में मचा हड़कंप
कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी
कब मिलेगा जुलाई 2026 का DA? फैसला टलने से कर्मचारियों की उम्मीदों पर फिरा पानी
सरकारी खजाने में पैसों की बरसात, Direct Tax कलेक्शन 13.38 लाख करोड़ के पार
सरकारी खजाने में पैसों की बरसात, Direct Tax कलेक्शन 13.38 लाख करोड़ के पार
दुनिया भर में डीजल की किल्लत, दीवाली बाद बढ़ेंगे दाम! नई रिपोर्ट ने डराया
दुनिया भर में डीजल की किल्लत, दीवाली बाद बढ़ेंगे दाम! नई रिपोर्ट ने डराया

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget