एक्सप्लोरर

Entrepreneur Tips: क्‍या आपको भी है नौकरी जाने का डर? सरकार से लें लाइसेंस और शुरू करें अपनी खुद की कंपनी

Startups : अगर आपको अपनी नौकरी जानें का डर सताने लगा है तो हम आपको कुछ लाइसेंस के बारे में जानकारी दे रहे है, जिनकी मदद से आप अपना व्यवसाय शुरू कर सकते है. जानिए क्या है खास...

Entrepreneur Tips For Startups : देश और दुनिया में आर्थिक मंदी का असर दिखना शुरू हो गया है. दुनिया की बड़ी-बड़ी दिग्गज कंपनिया अपने यहां सीनियर अधिकारियों को नौकरी से बाहर निकाल रही है. वही अचानक नौकरी जानें की वजह से कई तरह की परेशानी सामने आ रही है. जैसे कुछ लोगों को नई नौकरी की तलाश है. कुछ बेरोजगार लोगों को नई नौकरी नहीं मिल पा रही है. इस तरह से इन लोगों को कई बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में उन्हें नए स्टार्टअप (New Startup) के बारे में सोचना पड़ता है, नहीं तो नौकरी के लिए नई जगह की तलाशना बड़ी चुनौती साबित हो रही है. अगर आपकी भी नौकरी (Job) चली गई है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है. हम आपको कुछ ऐसे लाइसेंस के बारे में बताने जा रहे है, जिसकी मदद से आप खुद का काम शुरू कर सकते है. और लाखों रुपया कमाने के रस्ते खोल सकते है. जानिए क्या है तरीका... 

बन सकते है एंटरप्रेन्योर 

अगर आपके पास एक व्यवसायिक आईडिया है, तो आप इसकी शुरूआत कर सकते है. हम आपको इस खबर में ऐसे ही कुछ 10 लाइसेंस के बारे में जानकारी देने जा रहे है, जिनकी मदद से आप खुद अपना व्यवसाय शुरू कर सकते है. और हज़ारों, लाखों रुपया महीना तक कमा सकते है. अगर आपको भी कंपनी की छंटनी में अपनी नौकरी जानें का डर सता रहा है, तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है. 

ये 10 लाइसेंस बदल देंगे आपकी किस्मत 

सरकार की मदद से मिलने वाले ये 10 लाइसेंस लेकर आप अपना खुद का कारोबार या कंपनी शुरू कर सकते है. भारत और विदेशों में बड़े पैमाने पर साल 2022 और 2023 में सैकड़ों हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा रहा है. कर्मचारी अपने जीवन के अनगिनत घंटे कंपनी को देते हैं, जो एक दिन आपको नौकरी से बाहर कर देते है. अधिकांश कर्मचारी अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने का सपना देखते हैं, लेकिन कुछ ही लोग इस पर अमल कर पाते हैं. हम आपको यहां 10 लाइसेंस की एक सूची के जरिये जानकारी देने जा रहे है कि, आपको भारत में व्यवसाय शुरू करने के लिए आवश्यकता पड़ सकती है. 

देखें क्या है ये 10 लाइसेंस 

  1. कंपनी पंजीकरण-: भारत में सभी व्यवसायों को 2013 के कंपनी अधिनियम के तहत पंजीकृत होने की आवश्यकता होती है. इसमें स्थायी खाता संख्या (PAN) और कर कटौती और संग्रह खाता (TAN) नंबर के लिए पंजीकरण करना होता है. जिसे आप देने के लिए कंपनी बना सकते है. 
  2. जीएसटी पंजीकरण-: अगर आपके व्यवसाय का कारोबार 20 लाख से अधिक है, तो आपको सरकार के साथ वस्तु एवं सेवा कर (GST) के लिए पंजीकरण कराना आवश्यक है.
  3. FSSAI लाइसेंस-: यदि आप भोजन से जुड़े काम या कारोबार शुरू करने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) का लाइसेंस प्राप्त करना होगा.
  4. दुकान पंजीकरण-: सभी कारोबारियों को संबंधित राज्य के दुकान और प्रतिष्ठान अधिनियम के तहत पंजीकरण कराना आवश्यक है, जिसमें वे स्थित हैं.
  5. व्यावसायिक कर पंजीकरण-: राज्य और व्यवसाय की प्रकृति के आधार पर, पेशेवर कर पंजीकरण (Professional Tax Registration) आवश्यक हो सकता है. यह व्यक्तियों पर उनकी आजीविका या पेशे के लिए लगाया गया टैक्स है.
  6. आयात-निर्यात कोड (IEC)-: यदि आप माल आयात या निर्यात (Import-Export Code) करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको IEC प्राप्त करने की आवश्यकता होगी.
  7. औद्योगिक लाइसेंस-: व्यवसाय की प्रकृति और उद्योग के प्रकार के आधार पर औद्योगिक लाइसेंस (Industrial License) की आवश्यकता पड़ती है.
  8. पर्यावरण मंजूरी-: यदि आपका व्यवसाय खनन, बिजली या विनिर्माण जैसे विशिष्ट उद्योगों के अंतर्गत आता है, तो आपको पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से पर्यावरण मंजूरी (Environmental Clearance) प्राप्त करने की आवश्यकता होती है.
  9. FSDC पंजीकरण-: यदि आपका व्यवसाय वित्तीय क्षेत्र में शामिल है, तो आपको वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद (Financial Stability and Development Council) में पंजीकरण कराने की आवश्यकता होती है.
  10.  स्थानीय प्राधिकरणों से एनओसी और मंजूरी-: आपके व्यवसाय के स्थान के आधार पर, आपको अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) (NOCs and clearances from local Authorities) प्राप्त करने की आवश्यकता हो सकती है. इसमें आपको नगर पालिकाओं, अग्निशमन विभागों और प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों जैसे स्थानीय अधिकारियों से मंजूरी लेनी पड़ सकती है.

इस प्रकार के 10 तरह के लाइसेंस दिलाकर या लेकर आप अपना काम शुरू कर सकते है. इस सूची से आपको भारत में अपने व्यवसाय शुरू करने के लिए मदद मिल सकती है.

 

यह भी पढ़ें

Layoffs in IT: अमेरिका में 2 लाख कर्मचारियों को आईटी सेक्टर से निकाला, एच-1बी वीजा पर गए भारतीय परेशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज घर का सिलेंडर सस्ता या महंगा? दिवाली से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट
आज घर का सिलेंडर सस्ता या महंगा? दिवाली से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट
महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के वोटों की गिनती जारी, मैदान में अनंत सिंह नहीं लेकिन साख का सवाल
बिहार MLC चुनाव के वोटों की गिनती जारी, मैदान में अनंत सिंह नहीं लेकिन साख का सवाल
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget