एक्सप्लोरर

Layoffs in IT: अमेरिका में 2 लाख कर्मचारियों को आईटी सेक्टर से निकाला, एच-1बी वीजा पर गए भारतीय परेशान

भारतीय कर्मचारियों के सामने आ रही सबसे बड़ी परेशानी, नौकरी जाने के 60 दिन के भीतर नया रोजगार खोजना है और अपना वीजा स्थानांतरित करवाना है या फिर देश से जाने के लिए मजबूर होना होगा.

IT Professional Layoffs 2023: IT Professional Layoffs 2023: दुनिया भर में आर्थिक मंदी (Financial Crisis) को लेकर बड़ी-बड़ी टेक कंपनियां (Tech Companies) अपने कर्मचारियों को नौकरी से बाहर का रास्ता दिखा रही है. इन कंपनियों ने पिछले साल 2022 के नवंबर माह से छंटनी शुरू की है. IT सेक्टरों की इन कंपनी में जो लोग लंबे समय से काम कर रहे है, उनको भी नौकरी से किसी न किसी कारण के चलते निकलने के फरमान सुनाये जा रहे है. कई हज़ारों कर्मचारियों को नौकरी से 3 -4 महीने में निकाल दिया गया है, साथ यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. 

एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिर्फ अमेरिका के आईटी सेक्टर के अंदर 3 -4 महीने में 2 लाख कर्मचारियों को नौकरी से बाहर किया गया है. अब इन बेरोजगार कर्मचारियों के सामने सबसे पहले नई नौकरी को तलाशने की चुनौती है. नहीं तो इन अमेरिका से अपने देश जाना होगा. ये लोग काफी परेशानियों का सामना कर रहे है. जानिए क्या है पूरा मामला.....

2 लाख कर्मचारियों को निकाला बाहर 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले साल नवंबर 2022 से लेकर अब तक आईटी सेक्टर के करीब 2,00,000 कर्मचारियों को नौकरी से बाहर कर दिया गया है. इनमें रिकॉर्ड संख्या में कटौती करने वाली कंपनियों में गूगल (Google), माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft), फेसबुक (Facebook) और अमेजन (Amazon), ट्विटर (Twitter) तक शामिल हैं.

40 फीसदी भारतीय शामिल 

इन नौकरियों से निकाले गए कर्मचारियों में 30 से 40 फीसदी भारतीय शामिल हैं, जिनमें से बड़ी संख्या एच-1बी या एल1 वीजा (H-1B or L1 Visa) पर यहां आए लोग है. इन लोगों के सामने सबसे बड़ी दिक्कत अमेरिका में बने रहने के लिए विकल्प की खोज करना हैं. साथ ही नौकरी जाने के बाद विदेशी कामकाजी वीजा के तहत मिलने वाले कुछ महीनों की निर्धारित अवधि में नया रोजगार तलाशने के लिए बड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है, जिससे अपनी वीजा स्थिति को बदला जा सकें.

एच-1बी वीजा पर गए भारतीय परेशान 

रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेजन जैसी बड़ी कंपनी में काम करने वाली सुनीता (नाम परिवर्तित) 3 महीने पहले ही अमेरिका पहुंची थी, लेकिन उन्हें अब जानकारी मिली है कि 20 मार्च 2023 तक उनके कार्यकाल का अंतिम दिन है. अब उन्हें नई नौकरी तलाशनी होगी, जिसके बाद ही वह अमेरिका में रुक सकेंगी नहीं तो उन्हें वापस भारत जाना होगा. मालूम हो कि नियम यह है कि एच-1बी वीजा धारकों को नौकरी जाने के 60 दिन के अंदर एच-1बी के लिए नौकरी खोजनी पड़ती है या फिर दर्जा खत्म हो जाने के 10 दिन के अंदर देश छोड़ना होगा.

आईटी पेशेवर ने कहा, स्थिति बहुत खराब 

वही दूसरी ओर एच-1बी वीजा पर अमेरिका पहुंचे एक अन्य आईटी पेशेवर को माइक्रोसॉफ्ट ने 18 जनवरी 2023 को बाहर कर दिया. उनका कहना है कि, स्थिति बहुत खराब है. जो लोग एच-1बी वीजा पर यहां आए हैं, उनके लिए तो स्थिति और भी विकट है क्योंकि उन्हें 60 दिन के अंदर नई नौकरी ढूंढ़नी है या फिर भारत लौटना होगा.

नई नौकरी पाने के लिए कर रहे जद्दोजहद

अमेरिका में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन जैसी बड़ी कंपनियों में छंटनी के बाद हज़ारों लोग बेरोजगार हो गए है. सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हजारों भारतीय पेशेवर अब इस देश में रहने के लिए अपने कामकाजी वीजा के तहत निर्धारित अवधि के अंदर नया रोजगार पाने के लिए जद्दोजहद में जुटे हैं. कैसे भी उन्हें नई नौकरी तलाशनी होगी..

इस खबर में इनपुट्स भाषा से लिए गए हैं..

यह भी पढ़ें

Budget 2023: घर खरीदारों को वित्त मंत्री दे सकती हैं बड़ी राहत, जानें बजट से क्या हैं उम्मीदें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
Petrol News: 20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
Old Currency: 50 और 100 रुपए के ये खास नोट बना देंगे करोड़पति! चेक करें अपना पर्स, बीवी की तिजोरी भी देखें
50 और 100 रुपए के ये खास नोट बना देंगे करोड़पति! चेक करें अपना पर्स, बीवी की तिजोरी भी देखें

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget