एक्सप्लोरर

Elon Musk: इस कारण हुआ गूगल के को-फाउंडर का तलाक, सामने आया एलन मस्क का नाम

Sergey Brin Divorce: गूगल के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन और उनकी पूर्व पत्नी निकोल शनाहन के बीच पिछले साल तलाक फाइनल हुआ था. उसके लिए एलन मस्क को जिम्मेदार बताया जा रहा है...

दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक एवं टेस्ला के सीईओ एलन मस्क गाहे-बेगाहे चर्चा में बने रहते हैं. न्यूयॉर्क टाइम्स की एक हालिया रिपोर्ट के बाद फिर से उनका नाम चर्चा में है. इस बार उनकी चर्चा दोस्त एवं गूगल के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन के तलाक के साथ कथित कनेक्शन को लेकर हो रही है.

इस वजह से हो गया तलाक

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि गूगल के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन की पूर्व पत्नी निकोल शनाहन के बीच हुए तलाक की वजह टेस्ला सीईओ एलन मस्क के साथ अफेयर है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एलन मस्क और निकोल शनाहन के बीच 2021 में कुछ समय के लिए अफेयर चला था, जो अंतत: शनाहन और सर्गेई ब्रिन की शादी टूटने की वजह बन गया.

सिर्फ 5 साल चला ब्रिन-शनाहन का संबंध

निकोल शनाहन एक लॉयर हैं. वह अमेरिका के चुनाव में भी भाग ले रही हैं और राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रॉबर्ट एफ केनेडी जूनियर ने उन्हें उप-राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार चुना है. शनाहन और गूगल को-फाउंडर की शादी 2018 में हुई थी. दोनों का संबंध लंबा नहीं चल पाया और पिछले साल 5 साल के संबंध के बाद दोनों तलाक के जरिए अलग हो गए.

पहले भी आ चुकी हैं खबरें

यह पहली बार नहीं है, जब एलन मस्क और निकोल शनाहन के बीच संबंध की खबर सामने आई है. कुछ समय पहले वॉशिंगटन पोस्ट ने भी एक रिपोर्ट में ऐसा दावा किया था. हालांकि एलन मस्क और निकोल शनाहन दोनों आपसी संबंध की खबरों का खंडन करते आए हैं.

एलन मस्क के भाई ने दी थी पार्टी

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एलन मस्क के भाई किम्बल मस्क ने दिसंबर 2021 में मियामी में एक पार्टी दी थी. उसी में एलन मस्क और निकोल शनाहन की मुलाकात हुई. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पार्टी में एलन मस्क और निकोल शनाहन ने साथ में केटामाइन का सेवन किया था. दोनों साथ में कुछ देर के लिए गायब भी हो गए थे. बाद में निकोल शनाहन ने सर्गेई ब्रिन को एलन मस्क के साथ शारीरिक संबंध के बारे में बताया था, जो तलाक की वजह बन गया.

पार्टी के तुरंत बाद हो गया अलगाव

रिपोर्ट में जिस पार्टी की बात कही जा रही है, उसके कुछ ही समय बाद निकोल शनाहन और सर्गेई ब्रिन अलग हो गए थे. बकौल न्यूयॉर्क टाइम्स, पार्टी के दो सप्ताह बाद दोनों अलग रहने लगे थे. उसके बाद 2022 में उन्होंने तलाक के लिए फाइल किया था, जो पिछले साल फाइनल हो गया था. तलाक में गूगल को-फाउंडर से निकोल शनाहन को लगभग 1 बिलियन डॉलर मिले थे.

ये भी पढ़ें: मई में बेच डाले 22 हजार करोड़ से ज्यादा के शेयर, भारत में क्यों बिकवाल हुए एफपीआई?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Flipkart News: ऑर्डर किया सवा लाख का iPhone, निकला दाढ़ी बढ़ाने का तेल, कोर्ट ने फ्लिपकार्ट पर ठोका भारी जुर्माना
ऑर्डर किया सवा लाख का iPhone, निकला दाढ़ी बढ़ाने का तेल, कोर्ट ने फ्लिपकार्ट पर ठोका भारी जुर्माना
Credit Card: आपकी सैलरी से ज्यादा क्यों होती है क्रेडिट लिमिट? जानिए इसके पीछे की असली वजह
Credit Card: आपकी सैलरी से ज्यादा क्यों होती है क्रेडिट लिमिट? जानिए इसके पीछे की असली वजह
Daily Savings: सिर्फ 10 रुपये की बचत से बन सकता है बड़ा फंड, जानिए कितना और कैसे मिलेगा रिटर्न
सिर्फ 10 रुपये की बचत से बन सकता है बड़ा फंड, जानिए कितना और कैसे मिलेगा रिटर्न
Income Tax Notice: मृत व्यक्ति के घर भेज दिया इनकम टैक्स का नोटिस, हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा और अहम फैसला
Income Tax Notice: मृत व्यक्ति के घर भेज दिया इनकम टैक्स का नोटिस, हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा और अहम फैसला

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
CJP Jantar Mantar Protest Live: पैलेट गन चलने के दावों से मची सनसनी, DMRC ने 2 मेट्रो स्टेशनों पर शुरू की सर्विस
Live: पैलेट गन चलने के दावों से मची सनसनी, DMRC ने 2 मेट्रो स्टेशनों पर शुरू की सर्विस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Embed widget