एक्सप्लोरर

FPI Trend: मई में बेच डाले 22 हजार करोड़ से ज्यादा के शेयर, भारत में क्यों बिकवाल हुए एफपीआई?

FPI Outflow: विदेशी पोर्टफोलियो इन्वेस्टर भारतीय बाजार में लगातार बिकवाल बने हुए हैं. अप्रैल के बाद मई में भी न सिर्फ बिकवाली का ट्रेंड बना हुआ है, बल्कि बेचने की रफ्तार और तेज हो गई है...

लगातार नए-नए उच्च स्तर का रिकॉर्ड बना रहे भारतीय बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक बिकवाल बने हुए हैं. ताजे आंकड़े बताते हैं कि मई 2024 में एफपीआई अब तक 22 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की बिकवाली कर चुके हैं. हालांकि उसके बाद भी भारतीय बाजार में तेजी बनी हुई है और प्रमुख सूचकांक अपने ऑल टाइम हाई लेवल के पास ट्रेड कर रहे हैं.

मई महीने में बेच डाले इतने के शेयर

नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने मई महीने में अब तक 22,046 करोड़ रुपये के भारतीय शेयरों की बिकवाली की है. बीते सप्ताह के अंतित दिन शुक्रवार को एफपीआई ने जहां 944.83 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की.

इस साल अब तक इतनी बिकवाली

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक मई महीने से पहले से ही भारतीय बाजार में बिकवाल बने हुए हैं. मई से पहले अप्रैल महीने में एफपीआई 8,671 करोड़ रुपये के बिकवाल रहे थे. पूरे साल के हिसाब से भी अब तक एफपीआई बिकवाल ही हैं. 2024 में अब तक एफपीआई की भारतीय बाजार में बिकवाली का आंकड़ा 19,824 करोड़ रुपये पर है.

चीन के बाजारों ने किया आउटपरफॉर्म

भारतीय बाजार में एफपीआई के बिकवाल होने के कारणों में सबसे प्रमुख चीन को माना जा रहा है. हालिया समय में मेनलैंड चीन और हांगकांग के शेयर बाजारों ने घरेलू बाजार की तुलना में बेहतर परफॉर्म किया है. अप्रैल महीने के दौरान भारतीय बाजार में जहां 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई, वहीं शंघाई कंपोजिट में करीब 4 फीसदी की और हैंगसेंग में लगभग 11 फीसदी की शानदार तेजी आई. ऐसे में बेहतर रिटर्न की तलाश में एफपीआई भारतीय शेयरों को डंप कर चीनी बाजार का रुख कर रहे हैं.

अमेरिकी बॉन्ड का बढ़ गया रिटर्न

दूसरा प्रमुख कारण अमेरिकी बाजार से जुड़ा हुआ है. अमेरिकी बॉन्ड पर रिटर्न बढ़ने से निवेशक उसकी ओर आकर्षित हो रहे हैं, जिससे भारतीय बाजार में एफपीआई के फ्लो पर असर हो रहा है. अमेरिकी अर्थव्यवस्था के सुस्त पड़ने से फेडरल रिजर्व के ऊपर ब्याज दरों में कटौती करने का प्रेशर बढ़ा है. हालांकि फेडरल रिजर्व ने फिलहाल रेट कट करने का संकेत नहीं दिया है, लेकिन निवेशक इसकी उम्मीद कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: अडानी पर भरोसा दिखाने का हुआ फायदा, इस इन्वेस्टर को अब तक हुई 170 फीसदी कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है
Online Delivery: 10 मिनट डिलीवरी का दूसरा चेहरा, शिकायतों का लगा अंबार
10 मिनट डिलीवरी का दूसरा चेहरा, शिकायतों का लगा अंबार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget