एक्सप्लोरर

Elon Musk News: एलन मस्क ने रचा इतिहास, 400 बिलियन डॉलर की संपत्ति वाले बन गए दुनिया के पहले शख्स

Elon Musk Net Worth: SpaceX में हुए शेयर सौदे के बाद अचानक एलन मस्क की संपत्ति में 50 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है जिसके चलते उनका नेटवर्थ 450 बिलियन डॉलर के करीब जा पहुंचा है.

Bloomberg Billionaires Index: टेस्ला (Tesla) प्रमुख और दुनिया के सबसे अमीर एलन मस्क (Elon Musk) ने इतिहास रच दिया है. 400 बिलियन डॉलर के नेटवर्थ (Net Worth) वाले वे दुनिया के पहले व्यक्ति बन गए हैं. ब्लूमबर्ग बिलियनायर्स इंडेक्स के लेटेस्ट डेटा के मुताबिक एलन मस्क की संपत्ति 447 बिलियन डॉलर हो गई है. दुनिया के दूसरे सबसे अमीर अमेजन (Amazon) के जेफ बेजोस (Jeff Bezos) से एलन मस्क का नेटवर्थ करीब 200 बिलियन डॉलर ज्यादा है. 

SpaceX के शेयर बिकने से 50 बिलियन डॉलर बढ़ गया नेटवर्थ 

ब्लूमबर्ग बिलियनायर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के मुताबिक एक ही दिन में एलन मस्क के नेटवर्थ में 62.8 बिलियन डॉलर का इजाफा देखने को मिला है जिसके बाद उनकी संपत्ति 400 बिलियन डॉलर को पार करते हुए 447 बिलियन डॉलर हो गई है. SpaceX के शेयर में बिकवाली चलते टेस्ला प्रमुख के नेटवर्थ में अचानक ये बड़ा उछाल आया है.इस बिकवाली के बाद एलन मस्क के नेटवर्थ में 50 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है. साल 2024 में ही उनकी संपत्ति में 218 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी आई है. 

ट्रंप की जीत से मिला एलन मस्क को बूस्टर डोज

अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद से ही एलन मस्क के नेटवर्थ में लगातार उछाल देखा जा रहा है. राष्ट्रपति चुनाव के पहले से लेकर अब तक टेस्ला के शेयर में 65 फीसदी का उछाल आ चुका है. ये माना जा रहा है कि ट्रंप प्रशासन इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर टैक्स क्रेडिट को खत्म करेगी जिससे टेस्ला के प्रतिद्वंदी कंपनियों को फायदा हुआ है. साथ ही सेल्फ-ड्राइविंग कार को भी बढ़ावा दिया जाएगा. इसी के चलते टेस्ला के शेयर में बड़ा उछाल देखने को मिला है. एलन मस्क को ट्रंप प्रशासन में प्रमुख स्थान मिला है और डिपार्टमेंट ऑफ गवर्मेंट एफिसिएंसी (Department of Government Efficiency, के वे स-प्रमुख बनाए गए जो सरकार को फिजूलखर्च वाले खर्चों कटौती करने का सरकार को सुझाव देगी. 

ये भी पढ़ें 

Bangladesh Crisis: बांग्लादेश संकट बना भारत की टेक्सटाइल कंपनियों के लिए वरदान, एक्सपोर्ट में बढ़ गई हिस्सेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार बनाम झारखंड: बंटवारे के बाद एक राज्य भारी घाटे में और दूसरा फायदे में क्यों?
बिहार बनाम झारखंड: बंटवारे के बाद एक राज्य भारी घाटे में और दूसरा फायदे में क्यों?
8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
कहीं दिवालिया न हो जाए पाकिस्तान! देश पर 83 हजार अरब का उधार
कहीं दिवालिया न हो जाए पाकिस्तान! देश पर 83 हजार अरब का उधार
18000 करोड़ में अंबानी की कंपनी खरीदने जा रहा बैंक ऑफ अमेरिका, जानें किस बात की हुई डील?
18000 करोड़ में अंबानी की कंपनी खरीदने जा रहा बैंक ऑफ अमेरिका, जानें किस बात की हुई डील?

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget