एक्सप्लोरर

Elon Musk: पीएम मोदी की जीत से खुश हुए एलन मस्क, भारत में टेस्ला पर दिया ये संकेत

Modi 3.0: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण समारोह से पहले दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने उन्हें लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी जीत की बधाइयां दी है...

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आ चुके हैं. नतीजों में भारतीय जनता पार्टी की सीटें भले ही काफी कम हो गईं और सत्ताधारी पार्टी अकेले दम पर बहुमत जुटाने में नाकामयाब रह गई, लेकिन फिर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं. एक दिन बाद वह प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. ऐसे में उन्हें देश-दुनिया से तमाम लोगों से बधाइयां मिल रही हैं.

एलन मस्क ने शेयर किया ये अपडेट

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार तासरी बार जीत हासिल करने पर बधाई दी है. एलन मस्क ने भारतीय समय के अनुसार शुक्रवार को देर रात सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया- नरेंद्र मोदी, आपको दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनाव में जीत हासिल करने की बधाइयां. मेरी कंपनियां भारत में शानदार काम करने के लिए तैयार हैं.

भारत आने वाले थे एलन मस्क

एलन मस्क का यह पोस्ट इस कारण खास हो जाता है कि उनका नाम भारत की चुनावी प्रक्रिया के दौरान राजनीतिक मुद्दों में उलझ गया था. दरअसल एलन मस्क ने कुछ दिनों पहले भारत आने के बारे में जानकारी दी थी. उस समय भारत में चुनावी प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी. हालांकि ऐन मौके पर एलन मस्क की भारत यात्रा रद्द हो गई थी.

विवादों में घिर गया था ये फैसला

एलन मस्क ने उस समय बताया था कि उन्हें अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी टेस्ला से जुड़े कुछ अपरिहार्य कार्यों के चलते अपनी भारत यात्रा को टालना पड़ा है. हालांकि विपक्षी पार्टी कांग्रेस मस्क के द्वारा भारत यात्रा को कैंसिल करने को चुनाव के संभावित परिणाम से जोड़ने लग गई थी. कांग्रेस का दावा था कि बदलाव के माहौल को भांप कर मस्क ने यात्रा रद्द की है.

जल्द हो सकती है भारत में एंट्री

हालांकि अब चुनाव परिणाम स्पष्ट हो चुके हैं. भाजपा सबसे ज्यादा सीटें जीतने में कामयाब हुई है और सहयोगी दलों के साथ उसके पास सरकार बनाने के लिए स्पष्ट बहुमत है. नई सरकार के गठन के बाद जल्दी ही भारत में एलन मस्क की कंपनियों खासकर टेस्ला की बहुप्रतीक्षित एंट्री हो सकती है. भारत सरकार ने हाल ही में ईवी पॉलिसी में बदलाव किया है, जिसे उस समय भारत में टेस्ला की एंट्री से जोड़कर देखा गया था. उस समय ऐसी खबरें भी आई थीं कि टेस्ला की टीम संभावित प्लांट के लिए भारत के कुछ राज्यों में जगहें तलाश रही है.

ये भी पढ़ें: तीसरे पायदान पर पहुंचा भारत, पिछले महीने खरीदा 722 करोड़ का सोना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल
फेसबुक स्कैम में बुजुर्ग को 16 लाख की चपत, जानें कैसे मिला झांसा
फेसबुक स्कैम में बुजुर्ग को 16 लाख की चपत, जानें कैसे मिला झांसा
बैंक पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, BPS ने की DA-DR और एरियर जारी करने की मांग
बैंक पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, BPS ने की DA-DR और एरियर जारी करने की मांग
8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी सैलरी, बेसिक पे या अलाउंस में से क्या बेहतर?
8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी सैलरी, बेसिक पे या अलाउंस में से क्या बेहतर?

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget