एक्सप्लोरर

क्या खत्म हो जाएगा USAID? एलन मस्क ने दे दिया संकेत, खुलकर बताया इसे 'आपराधिक संगठन'

Elon Musk: एलन मस्क ने यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (USAID) की खुलकर आलोचना करते हुए इसे 'आपराधिक संगठन' कहा है. उन्होंने यह भी कहा कि अब इसके खत्म होने का वक्त आ गया.

Elon Musk: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शासनकाल में शुरू किए गए सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) के प्रमुख एलन मस्क एक बार फिर से चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (USAID) की खुलकर आलोचना करते हुए इसे 'आपराधिक संगठन' कहा है. टेस्ला के सीईओ का यह बयान हाल ही में USAID के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद आया. उन्होंने यह भी लिखा है, ''अब इसके खत्म होने का वक्त आ गया है.'' 

यह है असली मुद्दा

दरअसल, हाल ही में यूएसएआईडी के सुरक्षा निदेशक जॉन वूरहीस और उनके डिप्टी ब्रायन मैकगिल ने वाशिंगटन डीसी में यूएसएआईडी के हेडक्वॉर्टर में DOGE के दो कर्मचारियों को कथित रूप से आने से रोक दिया. उनका यह कहना था कि DOGE कर्मियों की एंट्री के लिए सिक्योरिटी क्लीयरेंस अभी नहीं मिली है. अब मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रंप प्रशासन ने जॉन और ब्रायन को छुट्टी पर भेज दिया है. 

CNN की रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआत में मना करने के बावजूद DOGE प्रतिनिधियों ने आखिरकार हेडक्वॉर्टर में एंट्री ली. इसी बीच, व्हाइट हाउस में कम्युनिकेशंस डायरेक्टर स्टीवन चेउंग ने इन रिपोर्टों को गलत बताते हुए इन्हें फेक न्यूज करार दिया. हालांकि, DOGE के अधिकारी केटी मिलर ने एक्स पर यह माना कि उचित सुरक्षा मंजूरी के बिना किसी भी क्लासीफाइड मैटेरियल को हाथ नहीं लगाया जा सकता. 

USAID पर मंडराया खतरा

इस घटना के बाद अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि अब DOGE या तो USAID के काम को काफी हद तक सीमित कर सकता है या इसे पूरी तरह से खत्म भी कर सकता है. 

क्या करता है USAID?

अमेरिकी की यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट एजेंसी का काम पूरी दुनिया में डेवलपमेंट से जुड़े कामों में मदद देना है. यह आमतौर पर एनजीओ, प्राइवेट सेक्टर और स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर काम करता है. अमेरिका की विदेश नीति को आगे बढ़ाते हुए USAID स्थानीय संस्थाओं को फंड मुहैया कराता है, जिससे हेल्थ, एजुकेशन, डिजास्टर मैनेजमेंट, इकोनॉमी सहित कई अन्य सेक्टर में काम होता है. USAID लगभग 100 देशों में काम करती है.

ये भी पढ़ें:

कभी ऊपर-कभी नीचे...सोना खरीदें या बेचें, उतार-चढ़ाव के दौर में गोल्ड के साथ क्या करें?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज 4000 कमा रहा शख्स
इंजीनियरिंग छोड़ Rapido में चला रहा बाइक, रोज 4000 कमा रहा शख्स
सोने-चांदी की कीमतों में फिर आएगा उतार-चढ़ाव? जानें क्या है आज गोल्ड- सिल्वर का ताजा रेट
सोने-चांदी की कीमतों में फिर आएगा उतार-चढ़ाव? जानें क्या है आज गोल्ड- सिल्वर का ताजा रेट
डीजल में 5% तक मिलावट शुरू, सस्ते के लिए बायोडीजल मिला रही तेल कंपनियां
डीजल में 5% तक मिलावट शुरू, सस्ते के लिए बायोडीजल मिला रही तेल कंपनियां
Nestle की कॉफी सेफ है या नहीं? कंपनी ने दी सफाई, लेबल पर बढ़ा झगड़ा
Nestle की कॉफी सेफ है या नहीं? कंपनी ने दी सफाई, लेबल पर बढ़ा झगड़ा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
Embed widget