एक्सप्लोरर

ONGC को मिली 4,854 करोड़ रुपये की बोलियां, 3.57 गुना हुआ सब्सक्राइब

ONGC Stake Sale: सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) में सरकार की 1.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री के लिए बुधवार को बिक्री पेशकश (OFS) की शुरुआत काफी सुगम तरीके से हुई.

ONGC Stake Sale: सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) में सरकार की 1.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री के लिए बुधवार को बिक्री पेशकश (OFS) की शुरुआत काफी सुगम तरीके से हुई. पात्र संस्थागत खरीदारों (Eligible institutional buyers) के लिए आरक्षित शेयरों को अधिक अभिदान मिल गया है. इस खंड में निवेशकों ने कुल 4,854 करोड़ रुपये की बोलियां लगाईं.

3000 करोड़ रुपये जुटाने का था प्लान
सरकार देश की शीर्ष तेल एवं गैस उत्पादक कंपनी में अपनी 1.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच रही है. ओएफएस में शेयर का न्यूनतम मूल्य 159 रुपये प्रति शेयर रखा गया है. सरकार की ओएफएस से 3,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है.

3.57 गुना मिला अभिदान
संस्थागत निवेशक श्रेणी में 3.57 गुना अभिदान मिला. इस खंड में निवेशकों ने 30.35 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां लगाईं. उनके लिए 8.49 करोड़ शेयर आरक्षित हैं.

खुदरा निवेशकों के लिए कल होगा ओपन
संस्थागत निवेशकों की बोलियां 159.91 रुपये प्रति शेयर के सांकेतिक मूल्य पर 4,854 करोड़ रुपये बैठती हैं. खुदरा निवेशकों के लिए बिक्री पेशकश बृहस्पतिवार को खुलेगी.

ONGC में है 60.41 प्रतिशत हिस्सेदारी
सरकार की ओएनजीसी में 60.41 प्रतिशत हिस्सेदारी है. कंपनी देश के आधे तेल एवं गैस का उत्पादन करती है. बिक्री पेशकश में 25 प्रतिशत शेयर म्यूचुअल फंड और बीमा कंपनियों के लिये जबकि 10 प्रतिशत खुदरा निवेशकों के लिये निर्धारित है.

2 लाख रुपये तक की लगा सकते हैं बोली
खुदरा निवेशक दो लाख रुपये मूल्य तक के शेयर के लिये बोली जमा कर सकते हैं. ओएनजीसी के कर्मचारी 5-5 लाख रुपये तक मूल्य के शेयर के लिये आवेदन दे सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 
Hariom Pipes IPO: कमाई का मौका, आज खुल गया एक और IPO, सिर्फ 14,111 रुपये लगाकर कमाएं मुनाफा!

HDFC Bank ने ग्राहकों को दी खुशखबरी, अब 30 सितंबर तक FD पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, फटाफट चेक करें रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

YouTube से कमाई नहीं है टैक्स फ्री, 31 अगस्त तक कर डालें ये काम; वर्ना जुर्माने के लिए रहें तैयार
YouTube से कमाई नहीं है टैक्स फ्री, 31 अगस्त तक कर डालें ये काम; वर्ना जुर्माने के लिए रहें तैयार
अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें 24 से 30 अगस्त के बीच छुट्टियों की पूरी लिस्ट
अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें 24 से 30 अगस्त के बीच छुट्टियों की पूरी लिस्ट
डेबिट कार्ड का नियम बनेगा UPI की ढाल, बिना एक्स्ट्रा चार्ज जारी रहेगा लेनदेन
डेबिट कार्ड का नियम बनेगा UPI की ढाल, बिना एक्स्ट्रा चार्ज जारी रहेगा लेनदेन
बांग्लादेश में त्राहि-त्राहि: गैस न मिलने से रसोई से हाईवे तक हाहाकार, सड़कों पर उतरे लोग
बांग्लादेश में त्राहि-त्राहि: गैस न मिलने से रसोई से हाईवे तक हाहाकार, सड़कों पर उतरे लोग

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget