एक्सप्लोरर

बदलेगा शॉपिंग का तरीका, Electronics आइटम की पैकिंग पर QR कोड से मिलेंगी सभी जानकारियां

QR Code on Electronic Items: देश में ग्राहकों को इलेक्ट्रोनिक्स खरीदने पर ज्यादा से ज्यादा सुविधा और जानकारी मिल सके इसके लिए कंज्यूमर अफेयर्स मिनिस्ट्री ने कदम उठाया है, जानें इसके बारे में-

Electronics Items: देश में सामानों की खरीदारी और खासकर इलेक्ट्रोनिक्स की खरीद में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि Electronic सामान की पैकिंग पर QR कोड की व्यवस्था आज से लागू हो गई है. जागो ग्राहक जागो इसके लिए नोटीफिकेशन जारी कर दिया है जो आज से ही प्रभाव में भी आ चुका है. मिनिस्ट्री ऑफ कंज्यूमर्स अफेयर्स की ओर से इसकी जानकारी नोटिफिकेशन के तौर पर जारी की गई है.

क्या होगा बदलाव

इसके माध्यम से इलेक्ट्रोनिक्स के छोटे पैक पर जानकारी मिलनी आसान होगी जो कंज्यूमर के हितों को बचाए रखेगा. दरअसल पैकिंग पर QR कोड में उत्पादन, उत्पाद, इम्पोर्ट, इस्तेमाल, पैक में आइटम, शिकायत नंबर आदि की डिटेल्स भी सब एक साथ मिल जाएंगी. इससे कंज्यूमर को अपने खरीदे हुए प्रोडक्ट्स से जुड़ी अहम जानकारियां उसी क्यूआर कोड को स्कैन करके आसानी से मिल पाएंगी.

इस नई व्यवस्था के तहत चार श्रेणियों में पैकेज्ड आइटम की जानकारी मिल पाएगी.

1. अगर पैकेज्ड आइटम पर मैन्यूफैक्चरर, पैकर या इंपोर्टर की जानकारी अलग तरह से साफ-साफ ना दी गई हो तो एक क्यूआर कोड को स्कैन करके इसे हासिल करने की व्यवस्था होनी चाहिए. इसके अलावा उत्पादन के ऐड्रेस और पैकेजिंग की जानकारी अगर पैकेट पर नहीं है तो ये सुनिश्चित करना होगा कि क्यूआर कोड स्कैन करके कंज्यूमर इसे प्राप्त कर सके.

2. इलेक्ट्रोनिक प्रोडेक्ट के पैकेट पर दिए क्यूआर कोड के जरिए ग्राहक को इस बात का पता चल जाना चाहिए कि उत्पाद कब बना है- कहां बना है, इसके अलावा उस प्रोडेक्ट का जेनरिक नाम और कमोडिटी नाम भी मिलना चाहिए. वहीं अगर कमोडिटी एक से ज्यादा हैं तो डिब्बे में मौजूद हर प्रोडक्ट, उसकी संख्या, मैन्यूफैक्चरिंग डेट से लेकर उत्पादन, उत्पाद, इम्पोर्ट, इस्तेमाल, पैक में आइटम, शिकायत नंबर आदि की डिटेल्स भी मिलनी चाहिए.

3. अगर पैकेट पर संबंधित जानकारी ना दी गई हो तो क्यूआर कोड के जरिए सारी जानकारी मिलने का सिस्टम मुहैया कराना होगा.

4. क्यूआर कोड के जरिए पैकेट के उत्पादन का नाम, ई-मेल ऐड्रेस से लेकर टेलीफोन नंबर भी मिलना चाहिए.

ये भी पढ़ें

RBI Penalty: रिजर्व बैंक ने इन तीन बड़े बैंकों पर लगाया जुर्माना, Axis Bank का नाम भी शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8 सितंबर को कितने का मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर, जानें कमर्शियल LPG हुआ कितना सस्ता?
8 सितंबर को कितने का मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर, जानें कमर्शियल LPG हुआ कितना सस्ता?
आज 1 लीटर पेट्रोल डलवाने में कितना आएगा खर्च? चेक कर लें लेटेस्ट फ्यूल रेट
आज 1 लीटर पेट्रोल डलवाने में कितना आएगा खर्च? चेक कर लें लेटेस्ट फ्यूल रेट
सितंबर के दूसरे हफ्ते में तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें क्या है वजह?
सितंबर के दूसरे हफ्ते में तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें क्या है वजह?
8th Pay Commission: कम फिटमेंट फैक्टर के बाद भी बढ़ सकती है सैलरी, जानिए कैसे होगा फायदा
8th Pay Commission: कम फिटमेंट फैक्टर के बाद भी बढ़ सकती है सैलरी, जानिए कैसे होगा फायदा

वीडियोज

Delhi Moti Bagh Building Collapse: बंसल ब्रदर्स और 'हत्यारे' सिस्टम का खूनी गठजोड़ !।Sansani
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन इमारत हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने। Moti Bagh।Delhi News
Baba Bageshwar Statement: नवरात्र में NON-VEG पर बवाल!,बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने उठाया मुद्दा
Bharat Ki Baat : एक इमारत गिरी... कितनी मौतें अभी बाकी हैं?। Satya Niketan। Moti Bagh। Delhi
Sandeep Chaudhary: दिल्ली में हादसा नहीं, हत्या हुई !।।Satya Niketan Building Collapse। Seedha Sawal

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका से भारतीयों के लिए बुरी खबर! US स्टेट डिपार्टमेंट ने वीजा पर जारी की चेतावनी
अमेरिका से भारतीयों के लिए बुरी खबर! US स्टेट डिपार्टमेंट ने वीजा पर जारी की चेतावनी
Delhi Building Collapse: हरिराम गुप्ता और पत्नी को 14 दिन की जेल, बेटे को 2 की पुलिस कस्टडी
हरिराम गुप्ता और पत्नी को 14 दिन की जेल, बेटे को 2 की पुलिस कस्टडी
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
'बिग बॉस 20' अपडेट, तलाक पर बोलीं मैरी कॉम, कनिका मान ने इस कंटेस्टेंट से छीना 'वरदान'
'बिग बॉस 20' अपडेट, तलाक पर बोलीं मैरी कॉम, कनिका मान ने इस कंटेस्टेंट से छीना 'वरदान'
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
'कौन है ये मूर्ख...', बाबा बागेश्वर के 'नॉनवेज' वाले बयान पर भड़की CPM
'कौन है ये मूर्ख...', बाबा बागेश्वर के 'नॉनवेज' वाले बयान पर भड़की CPM
Zomato से ऑर्डर किया फूड, कस्टमर बोला- डिलीवरी एजेंट ने बेचा मेरा खाना
Zomato से ऑर्डर किया फूड, कस्टमर बोला- डिलीवरी एजेंट ने बेचा मेरा खाना
Embed widget