एक्सप्लोरर

Electric Vehicle: इलेक्ट्रिक कार खरीदकर बचाएं इनकम टैक्‍स और फ्यूल के पैसे, 31 मार्च तक है अंतिम मौका

Electric Vehicle: अगर आप इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आप अपना इनकम टैक्‍स और फ्यूल दोनों पर अच्छा पैसा बचा सकते हैं, जानिए इससे जुड़ा बड़ा अपडेट क्या है.

Electric Vehicle Purchase Tax Benefit: अगर आप अपने परिवार के लिए नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके बेहद काम की साबित हो सकती है. मान लीजिए कि, आपको ऐसी इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) खरीदने का मौका मिल रहा है, जिससे आपको इनकम टैक्‍स (Income Tax) में बेनिफिट तो मिलता ही है, भविष्य में पेट्रोल-डीजल जैसे फ्यूल (Fuel) के लिए होने वाले हज़ारों रुपये का खर्चा भी बचा सकते हैं. ऐसे में आप किस विकल्प को चुनेंगे. क्या आप इलेक्ट्रिक कार या सिंपल पेट्रोल-डीजल से चलने वाली कार खरीदेंगे. जानिए इससे जुड़ा खास अपडेट क्या है. इससे आपको कार खरीदने के फैसले में पूरी मदद मिल सकती है. 

1.5 लाख रुपये का होगा फायदा

देश में इलेक्ट्रिक कार की डिमांड तेजी के साथ बढ़ती जा रही है. वही पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) और सीएनजी (CNG) के दाम कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. इसके कारण जनता भी काफी परेशान होकर इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric Vehicle) को खरीदने का फैसला कर रही है. वही मोदी सरकार (Modi Govt) ने इलेक्ट्रिक वाहनों को देश में बढ़ावा देने के लिए इनकम टैक्स (Income Tax Section) की धारा 80EEB के तहत 1.5 लाख रुपये तक की छूट दे रही है. आप भी इसका लाभ उठा सकते हैं.

लोन लेने पर मिलेगा लाभ

केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल के वाहनों के मुकाबले इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की बिक्री पर काफी जोर दे रही है. सरकार ने इसके लिए इनकम टैक्स में धारा 80EEB को जोड़ा है. इस धारा के तहत अगर कोई व्यक्ति अगर इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए कर्ज (Loan) लेता है, तो उसके ब्याज के भुगतान पर इनकम टैक्स में 1 साल में 1.50 लाख रुपये तक की छूट मिल सकती है. हालांकि इसमें शर्त यह है कि, यह फायदा ईवी की व्यक्तिगत खरीद पर ही मिलेगा. 

कब तक मिलेगी छूट  

देश का कोई भी व्यक्ति इनकम टैक्स की धारा 80EEB का फायदा उठा सकता है. ईवी को प्राइवेट या फिर बिजनेस के लिए भी उपयोग करने पर आपको इस छूट का फायदा मिलेगा. अगर आप इलेक्ट्रिक कार को व्यापार के उद्देश्य से खरीदने जा रहे हैं, तो फिर लोन पर 1.50 लाख रुपये से अधिक के ब्याज भुगतान को अपने बिजनेस के खर्चों रूप में शामिल कर सकते हैं. सरकार की तरफ से इस छूट का लाभ 1 अप्रैल, 2019 से शुरू हुआ है, जिसकी अंतिम तारीख 31 मार्च, 2023 है. यानि आप इस दिन तक इसका फायदा उठा सकते हैं. 

ऐसे समझें पूरी डिटेल्स 

मान लीजिए कि, आपको कोई इलेक्ट्रिक कार पसंद आती है, जिसकी कीमत 22 लाख रुपये है. इसे खरीदने के लिए आप 20 लाख रुपये का तक का लोन ले सकते हैं. अब ऐसे में 10 प्रतिशत की सालाना ब्याज दर के हिसाब से 2 लाख रुपये की ब्याज का भुगतान आपको करना पड़ता है. इस पर आप इनकम टैक्स की धारा 80EEB के तहत 1.50 लाख रुपये तक की छूट का दावा कर सकते हैं. शेष 50,000 रुपये की आय आपकी टैक्सेबल होगी.

हर साल बचेगा 1 लाख रुपये अलग 

वही दूसरी ओर, अगर आप इलेक्ट्रिक कार खरीदते हैं तो आपको एक और फायदा होने वाला है. जिसमें आप पेट्रोल-डीजल बचाकर साल का कम से कम 1 लाख रुपये बचा सकते है. जैसे कोई 15 किमी प्रति लीटर का माइलेज देने वाली पेट्रोल कार है. अगर आप साल में 20,000 किमी चलाते हैं, तो आप अभी के पेट्रोल रेट के हिसाब से करीब 1.30 लाख रुपये पेट्रोल पर खर्च करेंगे. जबकि किसी ईवी को 20,000 किमी चलाने का खर्च 20,000 रुपये के आसपास आएगा. इसका मतलब साल का करीब 1 लाख रुपये अलग से और बचाया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें- Niti Aayog: राजीव कुमार ने कहा- 2023-24 में भारत की अर्थव्यवस्था 6 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget