एक्सप्लोरर

BYJU's Salary Delay: बायजु के 1000 कर्मचारियों की अटकी नवंबर की सैलरी, कंपनी ने कहा- इस कारण से मजबूर

BYJU's Crisis: बायजु की समस्याएं समाप्त होने का नाम नहीं ले रही हैं. कई कारणों से लगातार विवादों में चल रही कंपनी अपने कई कर्मचारियों को नवंबर महीने की सैलरी नहीं दे पाई है...

शिक्षा क्षेत्र की चर्चित स्टार्टअप कंपनी बायजु एक के बाद एक नए संकटों में फंसती जा रही है. लगातार कई महीनों से विवादों का सामना कर रही कंपनी अब अपने कई कर्मचारियों को सैलरी देने में देरी के कारण चर्चा में है. ऐसी खबरें हैं कि बायजु के करीब एक हजार कर्मचारियों को नवंबर महीने की सैलरी में देरी हुई है और अब तक नहीं मिल पाई है.

सोमवार तक मिल सकती है सैलरी

मिंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, बायजु अपने करीब 1 हजार कर्मचारियों को नवंबर महीने की सैलरी नहीं दे पाई है. हालांकि इस बारे में बायजु का कहना है कि सैलरी में देरी की वजह अचानक आई एक तकनीकी गड़बड़ी है. कंपनी का कहना है कि वह दिक्कत को दूर करने में लगी हुई है. बायजु को उम्मीद है कि वह सोमवार 4 दिसंबर तक प्रभावित कर्मचारियों की नवंबर महीने की सैलरी उनके अकाउंट में क्रेडिट कर देगी.

पैरंट कंपनी के कर्मचारी प्रभावित

खबरों के अनुसार, जिन कर्मचारियों की सैलरी प्रभावित हुई है, वे पैरेंट कंपनी थिंक एंड लर्न के हैं. लगभग सभी यूनिट के कर्मचारियों की सैलरी इस बार अटकी है. सब्सिडियरी आकाश इंस्टीट्यूट के कर्मचारियों के लिए स्थिति सामान्य है और उनकी सैलरी में कोई देरी नहीं हुई है.

इस मामले में मिला है ईडी से नोटिस

बायजु के साथ यह समस्या ऐसे समय आई है, जब कंपनी पहले से कई विवादों का सामना कर रही है. कुछ ही दिन पहले कंपनी के द्वारा फेमा के प्रावधानों का उल्लंघन किए जाने की खबरें आई थीं. ईडी ने कहा था कि कंपनी ने करीब 8000 करोड़ रुपये के विदेशी निवेश को लेकर डॉक्यूमेंट देने में देरी की है. कंपनी इसके बदले में शेयर भी अलॉट नहीं कर पाई है. इसे लेकर ईडी ने कंपनी को नोटिस भेजा है.

बीसीसीआई के साथ भी विवाद

कंपनी का भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के साथ भी विवाद चल रहा है. ब्लूमबर्ग ने एक रिपोर्ट में बताया था कि बायजु स्पॉन्सरशिप से जुड़ी करीब 20 मिलियन डॉलर की रॉयल्टी का भुगतान करने में चूक गई है. यह मामला एनसीएलटी के पास जा चुका है और 22 दिसंबर को सुनवाई होने वाली है. कंपनी 1.2 बिलियन डॉलर के एक टर्म लोन पर ब्याज भरने में भी चूक कर चुकी है और इसे लेकर भी विवाद चल रहा है.

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply
https://bit.ly/ekbabplbanhin

ये भी पढ़ें: रिकॉर्डों से भरे सप्ताह में बरकरार रही बाजार की रैली, अगले 5 दिन इन बातों से तय होगी बाजार की चाल!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नो इंटरनेट, नो टेंशन, अब बिना इंटरनेट के भी होगा UPI पेमेंट, फ्लाइट और मेट्रो में भी चलेगा आपका फोन
नो इंटरनेट, नो टेंशन, अब बिना इंटरनेट के भी होगा UPI पेमेंट, फ्लाइट और मेट्रो में भी चलेगा आपका फोन
Petrol- Diesel Price: पेट्रोल 35 पैसे सस्ता, डीजल 5 रुपए 71 पैसे महंगा, सरकार का फैसला, नया रेट जानें
Petrol- Diesel Price: पेट्रोल 35 पैसे सस्ता, डीजल 5 रुपए 71 पैसे महंगा, सरकार का फैसला, नया रेट जानें
C. Vijayakumar: 176 करोड़ का पैकेज, कौन हैं विजय कुमार? कैसे बने IT सेक्टर में भारत के सबसे महंगे CEO?
C. Vijayakumar: 176 करोड़ का पैकेज, कौन हैं विजय कुमार? कैसे बने IT सेक्टर में भारत के सबसे महंगे CEO?
Fuel Price Hike: बढ़ सकती हैं पेट्रोल और गैस की कीमतें, कच्चे तेल पर संकट, लाल सागर में किसने की समुद्री नाकाबंदी?
बढ़ सकती हैं पेट्रोल और गैस की कीमतें, कच्चे तेल पर संकट, लाल सागर में किसने की समुद्री नाकाबंदी?

वीडियोज

Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget