एक्सप्लोरर

India-Maldives Row: लक्षद्वीप-मालदीव के विवाद के बीच इस शेयर को हुआ फायदा, 15 दिनों में हुआ 52 पर्सेंट मजबूत

Easy Trip Planners Share: पिछले कुछ दिनों से मालदीव बनाम लक्षद्वीप की बहस पर सोशल मीडिया पर घमासान मचा हुआ है. इसमें कई नामचीन हस्तियां और कंपनियां भी शरीक हो चुकी हैं...

पिछले कुछ दिनों से भारत और मालदीव के बीच चीजें कुछ ठीक नहीं चल रही हैं. मालदीव के कुछ मंत्रियों के द्वारा पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया है. भारत की कई नामचीन हस्तियों समेत बड़ी संख्या में यूजर मालदीव का बहिष्कार करने का पक्ष ले रहे हैं और उसकी जगह देश के ही लक्षद्वीप घूमने की पैरवी कर रहे हैं. इस पूरे विवाद के बीच कइयों को घाटा भी हो रहा है तो कुछ लोगों को फायदा भी हो रहा है.

विवाद के बीच फोकस में ये कंपनी

इस पूरे प्रकरण से फायदा पाने वालों में शेयर बाजार से भी एक नाम शामिल है. यह नाम है ऑनलाइन ट्रैवल सर्विस प्रोवाइडर प्लेटफॉर्म ईजमायट्रिप डॉट कॉम का. दरअसल ईजमायट्रिप ने जारी विवाद के बीच कुछ दिनों पहले बताया है कि उसने अपने प्लेटफॉर्म से मालदीव की बुकिंग का ऑप्शन हटा दिया है. कंपनी ने लक्षद्वीप के लिए पैकेज लॉन्च किया है. ईजमायट्रिप इस बात का विभिन्न सोशल मीडिया से जोर-शोर से प्रचार कर रही है और राष्ट्रवाद की बह रही बयार में मौके बना रही है.

आज नुकसान के साथ हुआ बंद

इससे कंपनी के शेयरों को भी खूब फायदा हो रहा है. ईजमायट्रिप डॉट कॉम प्लेटफॉर्म का संचालन ईजी ट्रिप प्लानर्स कंपनी करती है, जो शेयर बाजार में लिस्टेड है. सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को इसके भाव में अच्छी गिरावट दर्ज की गई. आज इसका शेयर 4.15 फीसदी गिरकर 49.65 रुपये पर आ गया. हालांकि आज एक दिन की गिरावट को छोड़ दें तो हालिया कुछ दिनों में यह शेयर रॉकेट की तरह ऊपर भागा है.

इस तरह से चढ़ते गया शेयर

इस पूरे सप्ताह में आज की गिरावट के बाद भी यह शेयर 17.51 फीसदी के फायदे में है. गुरुवार को यह शेयर 56.40 रुपये के 52 सप्ताह के अपने नए उच्च स्तर तक पहुंच गया था. विवाद शुरू होने से पहले यह शेयर अपने 52-वीक लो 37 रुपये के पास ट्रेड कर रहा था. इसका मतलब हुआ कि लक्षद्वीप और मालदीव के बीच छिड़े विवाद में यह शेयर 52 फीसदी तक ऊपर भागा है.

इतना बड़ा है कंपनी का साइज

ईजी ट्रिप प्लानर्स दिल्ली मुख्यालय वाली कंपनी है, जिसकी शुरुआत 2008 में हुई थी. निशांत पित्ती और रिकांत पित्ती इसके को-फाउंडर्स हैं. इस कंपनी की सब्सिडियरीज में ईजमायट्रिप के अलावा ग्लेगो इनोवेशंस प्राइवेट लिमिटेड और मोर भी शामिल हैं. कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या अभी करीब 750 है. फिलहाल कंपनी का एमकैप 8,620 करोड़ रुपये है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: 100 साल से ज्यादा पुराना है बाजार का डॉव सिद्धांत, लेकिन आज भी बाजार में पैसा कमाने में मददगार!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रैक्टर टायर पर GST 18% से घटकर 5% होगा, 1 नवंबर से लागू करने का प्रस्ताव
ट्रैक्टर टायर पर GST 18% से घटकर 5% होगा, 1 नवंबर से लागू करने का प्रस्ताव
LinkedIn यूजर का वो आइडिया जो Zomato ने माना, क्या है कंपनी का मेहमान मोड?
LinkedIn यूजर का वो आइडिया जो Zomato ने माना, क्या है कंपनी का मेहमान मोड?
अब विदेश से आएगा आटा, तेल, सोयाबीन और मक्का, सूखे से देश के हालात बुरे!
अब विदेश से आएगा आटा, तेल, सोयाबीन और मक्का, सूखे से देश के हालात बुरे!
15 रेस्टोरेंट्स ने बदला नियम, डिनर के वक्त फोन इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे ग्राहक
15 रेस्टोरेंट्स ने बदला नियम, डिनर के वक्त फोन इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे ग्राहक

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Maharashtra Farmer Relief: महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
Embed widget