एक्सप्लोरर

EasyMyTrip.com: लाईफटाईम हाई से 34 फीसदी तक गिर चुका है Easy Trip Planners के शेयर का भाव, नतीजों पर रहेगी निवेशकों की नजर

Easy Trip Planners : IPO प्राइस से करीब 350 फीसदी तक की उछाल के बाद उच्चतम स्तर से  Easy Trip Planners का शेयर 34 फीसदी तक लुढ़क चुका है.  

EasyMyTrip.com Share : EasyMyTrip.com नाम से ट्रैवल पोर्टल चलाने वाली कंपनी Easy Trip Planners के शेयर में गिरावट का सिलसिला जारी है. सोमवार के कारोबारी सत्र में भी Easy Trip Planners के शेयर में भारी बिकवाली देखी गई और इसके शेयर में Lower Circuit लगा हुआ है. शक्रवार को भी शेयर गिरावट के साथ निचले सर्किट पर 500 रुपये के भाव पर बंद हुआ था. सोमवार को  Easy Trip Planners का शेयर सुबह 510 रुपये पर खुला, लेकिन निवेशकों ने फिर बिकवाली शुरु कर दी और ये 5 फीसदी की गिरावट के साथ 475.35 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है. 

आपको बता दें इसी वर्ष मार्च में Easy Trip Planners का आईपीओ ( Initial Public Offering) आया था. कंपनी का आईपीओ 186-187 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आया था. कंपनी का आईपीओ जबरदस्त सब्सक्राइब हुआ था. कंपनी का आईपीओ 160 गुना ओवरसब्सक्राइब हुआ था लेकिन कंपनी की स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग बहुत अच्छी नहीं रही थी. लेकिन मई महीने के बाद से कंपनी के शेयरों में तेजी का रुझान शुरु हुआ. निवेशकों ने खरीदारी शुरु कर दी और देखते ही देखते ही कंपनी के शेयर के भाव में 350 फीसदी तक की उछाल आ गया. Easy Trip Planners ने 717 रुपये के Lifetime High को छूआ. लेकिन इसके बाद से कंपनी के शेयर में बिकवाली का दौर शुरु हो गया और अपने उच्चतम स्तर से  Easy Trip Planners का शेयर 34 फीसदी तक नीचे आ चुका है. 

माना जा रहा था कि कोरोना के मामले घटने के बाद ज्यादा से ज्यादा लोग हवाई यात्रा करेंगे तो कंपनी के शेयर में तेजी आएगी. सरकार ने 100 फीसदी घरेलू विमान सेवा की इजाजत भी दे दी है. चुनिंदा देशों ने भी हवाई यात्रा की भारत से इजाजत दे दी है. त्योहारों का सीजन है जिसमें ज्यादा लोग हवाई यात्रा करते हैं, सादियों का सीजन भी आ रहा ये सब ट्रैवल पोर्टल के लिये माकूल माना जाता है बावजूद इसके  Easy Trip Planners के शेयर में लगातार गिरावट देखी जा रही है. 

जानकारों का मानना है कि कंपनी के तिमाही नतीजे आने तक Easy Trip Planners के शेयर के भाव में गिरावट जारी रह सकता है. 28 अक्टूबर को Easy Trip Planners जुलाई - सितंबर की दूसरी तिमाही के लिये अपने नतीजों का ऐलान करेगी. 

ये भी पढ़ें
 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फेसबुक स्कैम में बुजुर्ग को 16 लाख की चपत, जानें कैसे मिला झांसा
फेसबुक स्कैम में बुजुर्ग को 16 लाख की चपत, जानें कैसे मिला झांसा
बैंक पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, BPS ने की DA-DR और एरियर जारी करने की मांग
बैंक पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, BPS ने की DA-DR और एरियर जारी करने की मांग
8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी सैलरी, बेसिक पे या अलाउंस में से क्या बेहतर?
8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी सैलरी, बेसिक पे या अलाउंस में से क्या बेहतर?
Explained: SIP के 'साइलेंट नुकसान' क्या हैं? निवेश के पहले एक्सपर्ट्स से 5 उपाय जान लें
SIP के 'साइलेंट नुकसान' क्या हैं? निवेश के पहले एक्सपर्ट्स से 5 उपाय जान लें

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget