एक्सप्लोरर

Festive Season Sale: इस त्योहारी सीजन में ई-कॉमर्स कंपनियों की बल्ले-बल्ले, 12 अरब डॉलर पर पहुंच सकती है कुल बिक्री

E-Commerce Sale in Festive Season: त्योहारी सीजन के दौरान हर साल लोग जमकर खरीदारी करते हैं. बीते कुछ सालों में लोग त्योहारी खरीदारी भी ऑनलाइन करना पसंद कर रहे हैं, जिसस ई-कॉमर्स को फायदा हो रहा है...

देश में त्योहारों का सिलसिला शुरू हो चुका है और धीरे-धीरे फेस्टिव सीजन जोर पकड़ रहा है. आने वाले दिनों में नवरात्रि से लेकर दीपावली जैसे बड़े त्योहार आ रहे हैं. हर साल की तरह इस बार भी त्योहारी सीजन में बाजार और अर्थव्यवस्था को तेजी मिलने वाली है. हालिया सालों में ऑनलाइन खरीदारी के बढ़े ट्रेंड ने ई-कॉमर्स सेक्टर के लिए फेस्टिव सीजन को खास बना दिया है. इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि त्योहारों के दौरान ई-कॉमर्स कंपनियों की बिक्री जबरदस्त रहेगी.

ऑनलाइन बिक्री में आ सकती है इतनी तेजी

मार्केट रिसर्च फर्म Datum Intelligence की एक हालिया रिपोर्ट बताती है कि इस साल फेस्टिव सीजन में ई-कॉमर्स कंपनियों की बिक्री 12 बिलियन डॉलर के स्तर पर पहुंच सकती है. पिछले साल फेस्टिव सीजन में करीब 9.7 बिलियन डॉलर के सामानों की ऑनलाइन बिक्री हुई थी. रिसर्च फर्म का मानना है कि इस बार फेस्टिव सीजन सेल में 23 फीसदी की तेजी आने वाली है.

क्विक कॉमर्स की बिक्री यहां जाने की उम्मीद

रिपोर्ट के अनुसार, ई-कॉमर्स कंपनियों की कुल बिक्री में अच्छा-खासा योगदान तेजी से बढ़ रहे क्विक कॉमर्स सेगमेंट का रहने वाला है. क्विक कॉमर्स सेगमेंट से फेस्टिव सीजन के दौरान सेल में करीब 1 बिलियन डॉलर का योगदान आ सकता है.

Datum Intelligence ने अपनी रिपोर्ट में बिक्री के आंकड़े के लिए जीएमवी यानी ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू का इस्तेमाल किया है. जीएमवी में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म द्वारा की गई विभिन्न सामानों की बिक्री का सम्मिलित आंकड़ा शामिल होता है, लेकिन उसमें डिस्कांउट और रिटर्न को एडजस्ट नहीं किया जाता है.

सबसे ज्यादा इनकी बिक्री की उम्मीद

रिपोर्ट के अनुसार, फेस्टिव सीजन के दौरान ऑनलाइन सेल में सबसे ज्यादा योगदान मोबाइल और फैशन जैसी श्रेणियों का रहने वाला है. कुल बिक्री में इनका योगदान 50 फीसदी के बराबर रह सकता है. क्विक कॉमर्स की हिस्सेदारी ग्रॉसरी की बिक्री में तेजी से बढ़ रही है. रिपोर्ट में उम्मीद जताई गई है कि फेस्टिव सीजन में ग्रॉसरी की ऑनलाइन बिक्री में क्विक कॉमर्स का योगदान 50 फीसदी पर पहुंच सकता है, जो पिछले साल 37.6 फीसदी पर रहा था.

27 सितंबर से फेस्टिव सीजन सेल

दरअसल त्योहारी महीनों के दौरान हर साल भारत में विभिन्न सेक्टरों में बिक्री तेज हो जाती है. त्योहारों के दौरान लोग ग्रॉसरी से लेकर कपड़े और स्मार्टफोन व अन्य घरेलू उपकरण से लेकर कार व बाइक तक की जमकर खरीदारी करते हैं. फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखकर ई-कॉमर्स कंपनियां स्पेशल सेल भी लगाती हैं. इस बार अमेजन और फ्लिपकार्ट के फेस्टिव सीजन सेल की शुरुआत 27 सितंबर से हो रही है.

ये भी पढ़ें: कार-इलेक्ट्रॉनिक्स की बिक्री बढ़ी, फेस्टिव सीजन में डिस्काउंट और ऑफर्स की भरमार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया के जिन देशों में है वीजा-फ्री एंट्री, वहां चुकाना पड़ता है भारी भरकम टैक्स, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
दुनिया के जिन देशों में है वीजा-फ्री एंट्री, वहां चुकाना पड़ता है भारी भरकम टैक्स, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
Per Capita Income: सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?
सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget