एक्सप्लोरर

Festive Season Sale: त्योहार आए और बहार लेकर लाए, जबरदस्त फायदे में ई-कॉमर्स कंपनियां, बिक्री का बनेगा नया रिकॉर्ड

E-Commerce Sale: त्योहारों का मौसम आते ही ई-कॉमर्स कंपनियां विशेष सेल लाने लग गई हैं. वैसे भी त्योहारों के महीनों के दौरान बिक्री हर साल रफ्तार पकड़ लेती है...

इस साल त्योहारी सीजन का आगाज हो चुका है. धीरे-धीरे पूरे देश में त्योहारों की खुमारी छाने लगी है. इसके साथ ही ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए भी व्यस्त बिजनेस के दिन आने लग गए हैं. हर साल त्योहारी महीनों में ई-कॉमर्स कंपनियां ताबड़तोड़ बिक्री करती हैं. इस बार अनुमान है कि ई-कॉमर्स कंपनियां त्योहारी बिक्री का नया रिकॉर्ड बना सकती हैं.

इतनी बिक्री का है अनुमान

ईटी की एक रिपोर्ट में मार्केट रिसर्च कंपनी Datum Intelligence और कंसल्टिंग रिसर्च फर्म 1Lattice की एक रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है कि इस साल त्योहारी सीजन में ई-कॉमर्स कंपनियों की सेल का नया रिकॉर्ड बन सकता है. ऐसा अनुमान है कि अमेजन, फ्लिपकार्ट, मीशो आदि जैसी दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनियां साल 2023 के त्योहारी महीनों में 11 बिलियन डॉलर तक की बिक्री कर सकती हैं.

कंपनियों ने कर ली तैयारियां

सभी प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियां पहले से ही फेस्टिव सीजन सेल के लिए तैयारियां कर चुकी हैं. अमेजन का ग्रेट इंडिया फेस्टिवल हो या फ्लिपकार्ट का बिग बिलियन डेज, सभी ई-कॉमर्स कंपनियों ने फेस्टिव सीजन के लिए स्पेशल सेल की तैयारियां की है. ई-कॉमर्स कंपनियों ने फेस्टिव डिमांड को पूरा करने और देश के हर हिस्से में समय पर डिलीवरी पहुंचाने के लिए अतिरिक्त हायरिंग भी की हैं.

इतनी रह सकती है कुल वैल्यू

दोनों रिसर्च फर्मों की रिपोर्ट बताती है कि इस साल की फेस्टिव सीजन सेल में ई-कॉमर्स कंपनियां जो बिक्री करने वाली हैं, उनकी ग्रॉस मर्केंडाइज वैल्यू 9.7 बिलियन डॉलर से 11 बिलियन डॉलर तक हो सकता है. यह आंकड़ा पिछले साल के फेस्टिव सीजन की कुल बिक्री की तुलना में 15-16 फीदी ज्यादा है. ग्रॉस मर्केंडाइज वैल्यू बेचे गए सामानों की वो वैल्यू होती है, जिसमें कोई फीस या खर्च को शामिल नहीं होती है.

शुरू होने वाली है इनकी सेल

फेस्टिव सीजन की बात करें तो हर साल सितंबर-अक्टूबर में इसकी शुरुआत होती है और नए साल तक चलती रहती है. हालांकि ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए फेस्टिव सीजन सेल का समय अलग रहता है. अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों की फेस्टिव सीजन सेल का समय अमूमन अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से शुरू होता है.

ये भी पढ़ें: एअर इंडिया ने बनाया नया इतिहास, गिफ्ट सिटी से ये डील हुई फाइनल, जल्द आएंगे नए विमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: क्या वक्त से पहले आएगी सिफारिशों की रिपोर्ट? सरकार ने दिया जवाब
8th Pay Commission: क्या वक्त से पहले आएगी सिफारिशों की रिपोर्ट? सरकार ने दिया जवाब
लावारिश पैसों के मामले में SBI नंबर 1, RBI के पास पड़े हैं हजारों करोड़ रुपए
लावारिश पैसों के मामले में SBI नंबर 1, RBI के पास पड़े हैं हजारों करोड़ रुपए
चंद्रशेखरन के इस्तीफे से शेयर बाजार में हड़कंप, टाटा की कंपनियों को 68 हजार करोड़ का झटका
चंद्रशेखरन के इस्तीफे से शेयर बाजार में हड़कंप, टाटा की कंपनियों को 68 हजार करोड़ का झटका
Xप्लेन: क्या मतलब! 23.40 लाख करोड़ डायरेक्ट टैक्स बढ़ा, फिर भारत की GDP क्यों गिर गई?
23.40 लाख करोड़ डायरेक्ट टैक्स बढ़ा, फिर भारत की GDP क्यों गिर गई?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget