एक्सप्लोरर

ज्वैलर्स की खरीदारी से सोने-चांदी में तेजी, 30 हजारी बनने की ओर सोना

नई दिल्ली: सोने की मांग में लगातार तेजी के चलते सोना 30 हजारी बनने की ओर बढ़ रहा है. मजबूत ग्लोबल संकेतों और ज्लैवर्स की तरफ से मांग और खरीदारी बढ़ने के चलते राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने में आज तीसरे दिन भी तेजी जारी रही. जिससे सोने की कीमत 50 रुपये की तेजी के साथ 29,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है.

bullion

इंडस्ट्रियल यूनिट्स और सिक्का निर्माताओं की उठान बढ़ने की वजह से चांदी की कीमत भी 300 रुपये की तेजी के साथ 41,700 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. बाजार सूत्रों ने कहा कि मजबूत वैश्विक रख के अलावा शादी विवाह के मौसम की मांग को पूरा करने के लिए घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की लगातार खरीदारी से मुख्यत: सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई है.

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में कल के कारोबार में सोने की कीमत 1.17 फीसदी की तेजी के साथ 1,216.70 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 2.38 फीसदी की तेजी के साथ 17.18 डॉलर प्रति औंस हो गई.

आज दिल्ली में 99.9 और 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 50-50 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 29,700 रुपये और 29,550 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. पिछले दो दिनों के कारोबार में सोने में 300 रुपये की तेजी आई थी. हालांकि गिन्नी की कीमत 24,300 रुपये प्रति 8 ग्राम पर स्थिरता का रुख लिए बंद हुई.

सोने की ही तरह चांदी तैयार की कीमत 300 रुपये की तेजी के साथ 41,700 रुपये प्रति किलो और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 325 रुपये की तेजी के साथ 41,595 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई. दूसरी ओर चांदी सिक्कों की कीमत लिवाल 72,000 रुपये और बिकवाल 73,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिरता का रुख लिए बिना किसी बदलाव के बंद हुई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा कोरोना के समय रोका गया 18 महीने का DA एरियर? जानें सरकार का रुख
क्या केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा कोरोना के समय रोका गया 18 महीने का DA एरियर? जानें सरकार का रुख
ITR 2026: किस सेक्शन तहत मिलेगी 60000 तक की भारी टैक्स छूट? जानिए कौन कर सकता है क्लेम
किस सेक्शन तहत मिलेगी 60000 तक की भारी टैक्स छूट? जानिए कौन कर सकता है क्लेम
July 2026 Corporate World: छंटनी का खतरा या प्रमोशन की बहार? भारत की कुंडली से जानिए अपनी नौकरी का भविष्य
Corporate World: जुलाई 2026 में छंटनी का खतरा या प्रमोशन की बहार? भारत की कुंडली से जानिए अपनी नौकरी का भविष्य
EPFO का बड़ा फैसला: बगैर आपकी मर्जी के अब नहीं कटेगा 1800 रुपये से ऊपर पीएफ, जानें इन-हैंड सैलरी पर असर
बगैर आपकी मर्जी के अब नहीं कटेगा 1800 रुपये से ऊपर पीएफ, जानें इन-हैंड सैलरी पर असर

वीडियोज

बाबा बर्फानी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, रजिस्ट्रेशन में अफरातफरी
दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार
बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
राम मंदिर चोरी केस पर बड़ा अपडेट, पुलिस जांच जारी
Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत को लेकर बांग्लादेश से आया बड़ा बयान, तीस्ता प्रोजेक्ट पर कहा - 'कोई नाराज हुआ तो...'
भारत को लेकर बांग्लादेश से आया बड़ा बयान, तीस्ता प्रोजेक्ट पर कहा - 'कोई नाराज हुआ तो...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, चंपत राय-अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर होगी वोटिंग
राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, चंपत राय-अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर होगी वोटिंग
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
Alpha Advance Booking Collection Day 1:आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
जुलाई के महीने में करें इस फसल की बुआई, डेढ़ साल में कमाए बंपर मुनाफा
जुलाई के महीने में करें इस फसल की बुआई, डेढ़ साल में कमाए बंपर मुनाफा
iPhone-Android यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा! इस कमी से बन सकते हैं हैकर्स का निशाना, कैसे बचें?
iPhone-Android यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा! इस कमी से बन सकते हैं हैकर्स का निशाना, कैसे बचें?
Embed widget