एक्सप्लोरर

बढ़ती कीमतों के बीच सोने के आयात में भारी कमी, गोल्ड कीमतों पर आगे भी रहेगा असर

देश में सोने की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी की वजह से इसके आयात में कमी आई है.

घरेलू बाजार में सोने की कीमत ने 50 हजार रुपये प्रति दस ग्राम के लेवल को छू लिया है. कोरोना संकट से अर्थव्यवस्था को लगे झटके ने सुरक्षित निवेश के तौर पर गोल्ड की कीमत काफी बढ़ा दी है. देश में सोने की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी की वजह से इसके आयात में कमी आई है. इसके अलावा लॉकडाउन से अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स बाधित हुई हैं और ज्वैलर्स की दुकानें भी बंद रही हैं. इसका भी असर गोल्ड की कीमतों पर पड़ा है.

जून 2020 के दौरान भारत ने 60.78 करोड़ रुपये डॉलर के सोने का आयात किया था. जबकि जून 2019 में 2.7 अरब डॉलर के गोल्ड का आयात हुआ था. लॉकडाउन की वजह से मई में सिर्फ 1.3 टन गोल्ड का आयात हुआ था. एक साल पहले इस अवधि के दौरान गोल्ड का आयात 105.8 टन था.

हालांकि इस बीच, गोल्ड 50 हजार रुपये प्रति दस ग्राम के नजदीक पहुंचने की स्थिति में है. गुरुवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 49,135 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया. हालांकि चांदी में गिरावट आई. यह 1,168 रुपये गिर कर 50,326 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई.

गोल्ड की कीमत पर शिखर पर क्यों?

कोरोनावायरस संक्रमण के वजह से दुनिया भर में आर्थिक स्थिरता के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. इसलिए लोगों का सुरक्षित निवेश की ओर रुझान बढ़ता जा रहा है. इससे सोने की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है. दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में मंदी की आशंका बनी हुई है,जिससे सोने में निवेशक मांग बनी रह सकती है. अगर इसमें गिरावट भी आएगी तो यह मामूली रहेगी. गोल्डमैन सैक्स ने अगले एक साल में सोने की कीमत 2000 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचने का अनुमान लगाया है. आने वाले दिनों में  भी सोने की मजबूती रहने की उम्मीद है, क्योंकि आर्थिक गतिविधियों में जितनी तेजी की जरूरत है, उतनी नहीं आ  रही है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ध्रुव राठी के पास कैसे आए 58 करोड़? जर्मनी या भारत, कहां से ज्यादा कमाते हैं यूट्यूबर
ध्रुव राठी के पास कैसे आए 58 करोड़? जर्मनी या भारत, कहां से ज्यादा कमाते हैं यूट्यूबर
8th Pay Commission: रेलवे सुपरवाइजर्स की मांग, वार्षिक वेतन वृद्धि 5% की जाए
8th Pay Commission: रेलवे सुपरवाइजर्स की मांग, वार्षिक वेतन वृद्धि 5% की जाए
क्या दिल्ली में आज भी बंद हैं शराब के ठेके?
क्या दिल्ली में आज भी बंद हैं शराब के ठेके?
मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?
मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget