एक्सप्लोरर

Doorstep Banking Facility: अगर इन बैंकों में है खाता तो कैश जमा करवाने सहित घर बैठे हो जाएंगे कई काम

Doorstep Banking: कोरोनाकाल में घर से जितना कम निकलें उतना अच्छा है लेकिन बैंक के काम के लिए घर से बाहर जा रहे हैं तो पहले जानकारी हासिल कर लें कि क्या आपका बैंक घर बैठे बैंकिंग की सुविधा दे रहा है?

Doorstep Banking: देश में कोरोना (Covid-19) के केस फिर से बहुत तेजी से बढ़ते जा रहे हैं और लोगों से अपील की जा रही है कि बहुत जरूरत होने पर ही घर से निकलें. हालांकि बैंकिंग के कामों के लिए आपको बैंक (Bank) जाने की जरूरत पड़ ही जाती है. ऐसे में आपको उन बैंकों के बारे में जानना चाहिए जो घर बैठे बैंकिंग सेवाएं दे रहे हैं. इसे डोरस्टेप बैंकिंग (Doorstep Banking) भी कहते हैं. 

कौन-कौन से बैंक दे रहे हैं डोरस्टेप बैंकिंग की सुविधा
देश के कई अग्रणी बैंक इस तरह की फैसिलिटी दे रहे हैं. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के नाम इनमें शामिल हैं. जो बैंक घर बैठे बैंकिंग की सुविधा दे रहे हैं वो इसके एवज में कुछ चार्ज भी लेते हैं और इसपर टैक्स भी देना होता है. 

कौनसी सेवाएं घर बैठे मिल सकती हैं
कैश जमा करवाने के लिए कैश पिकअप, कैश निकालने के लिए कैश डिलीवरी और चेक डिपॉजिट से लेकर कई और वित्तीय लेनदेन की सुविधा ये बैंक दे रहे हैं. इनके लिए अलग-अलग चार्ज लिया जाता है. हालांकि बैंकों ने ये फैसिलिटी सीनियर सिटीजंस और दिव्यांगों के लिए शुरू की थीं लेकिन कुछ बैंकों में इनका फायदा कोई भी ले सकता है. 

कैसे लें डोरस्टेप बैंकिंग सुविधा का लाभ
इन सेवाओं के लिए बैंकों के कस्टमर केयर से बात करके या बैंकों की वेबसाइट पर जाकर दिए निर्देशों का पालन करके डोरस्टेप डिलीवरी की सुविधा का फायदा ले सकते हैं. हाल ही में कई बैंकों ने अपने सीनियर सिटीजंस को लाइफ सर्टिफिकेट जमा करवाने के लिए भी ये सर्विस मुहैया कराई थी.

क्या होते हैं चार्ज
अलग-अलग बैंकों के चार्ज में अंतर होता है. जैसे HDFC बैंक कैश पिकअप और डिलीवरी के लिए 200 रुपये + टैक्स का चार्ज ले रहा है. फिलहाल एचडीएफसी ये सर्विस सीनियर सिटीजंस को ही दे रहा है. कम से कम 5000 रुपये और अधिकतम 25,000 रुपये की कैश डिलीवरी की जाएगी. किसी और फाइनेंशियल ट्रांजेक्शनल सर्विस के लिए 100 रुपये + टैक्स के चार्ज के साथ डोरस्टेप बैंकिंग फैसिलिटी दी जा रही है. 

SBI के भी चार्ज जानें
एसबीआई घर बैठे बैंकिंग सर्विस के तहत वित्तीय लेनदेन यानी फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के लिए 100 रुपये + टैक्स ले रहा है और नॉन फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के लिए 60 रुपये + टैक्स ले रहा है. 

PNB और कोटक महिंद्रा बैंक की सर्विस
पंजाब नेशनल बैंक की घर बैठे बैंकिंग सर्विस 70 साल से ज्यादा उम्र के सीनियर सिटीजंस के लिए है और कोटक महिंद्रा बैंक 60 साल के नागरिकों के अलावा दिव्यांगजन को ये सर्विस देता है. 

ICICI बैंक और Kotak Mahindra Bank का अपडेट
कोविडकाल में फिलहाल आईसीआईसीआई बैंक ने ये सर्विस अस्थाई रूप से रोकी है और कोटक बैंक ने भी जानकारी दी है कि उसकी ये सर्विस प्रभावित हो रही है.

यह भी पढ़ें: 

PPF Account for Children: बच्चों के लिए खुलवा सकते हैं पीपीएफ खाता, यहां जानें पूरा प्रोसेस

Home Loan Tips: होम लोन की EMI देना हो रहा है मुश्किल, ये टिप्स कम करेंगी कर्ज का बोझ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
Gold Silver Rate: सोना 4300 और चांदी 10000 रुपए महंगी, अभी खरीदें या रुकें?
पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी
Pakistan Economy News: पाकिस्तान ने अमेरिका से मांगे $10 अरब, आर्थिक तंगी से जूझ रहा पड़ोसी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget