एक्सप्लोरर

ट्रंप का एक ऐलान और भारत को 7 अरब डॉलर का नुकसान! क्या है रेसिप्रोकल टैरिफ जिससे घबराए हुए भारतीय एक्सपोटर्स?

Reciprocal Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगर भारत पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाता है, तो इससे देश को सालाना करीब 7 अरब डॉलर का नुकसान तक हो सकता है. इससे भारतीय एक्सपोर्ट्स चिंता में हैं.

Reciprocal Tariff: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार, 14 फरवरी, 2025 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से व्हाइट हाउस में मुलाकात की. इस दौरान दोनों एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी शामिल हुए. इस बीच, रेसिप्रोकल टैरिफ का मुद्दा खूब चर्चा में रहा जिसका जिक्र ट्रंप ने किया. बता दें कि 13 फरवरी को ट्रंप ने एक ज्ञापन पर हस्ताक्षर करते हुए रेसिप्रोकल टैरिफ के लिए प्लान बनाने का आदेश दिया. इतना ही नहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा कि अब अमेरिका एक रेसिप्रोकल नेशन है और जो हम पर टैरिफ लगाएगा, हम भी उस पर टैरिफ लगाएंगे. ट्रंप ने इस दौरान भारत को सबसे ज्यादा टैरिफ वाला देश भी बताया. 

रेसिप्रोकल टैरिफ क्या होता है?

किसी देश से आयात किए जाने वाले उत्पादों पर लगाया जाने वाले कर को टैरिफ कहते हैं. इसका भुगतान आयात कराने वाली कंपनी अपने देश की सरकार को करती है और रेसिप्रोकल टैरिफ का मतलब है कि अगर कोई देश अपने यहां आयात किए जा रहे सामानों पर 10 परसेंट टैरिफ लगाता है, तो दूसरा देश भी उससे मंगाए गए उत्पादों पर उतना ही टैरिफ लगाएगा. 

ट्रंप की धमकी से बढ़ी भारतीय एक्सपोर्टस की चिंता

ट्रंप के इस बात से अब भारतीय एक्सपोर्ट्स चिंता में हैं. सिटी रिसर्च के एनालिस्ट्स के हवाले से रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने की ट्रंप की धमकी भारत पर भारी पड़ सकती है. भारत को इससे सालाना करीब 7 अरब डॉलर का नुकसान तक हो सकता है. भारत इस वक्त टैरिफ को कम करने के साथ ही अमेरिका के साथ ट्रेडिंग बढ़ाने की एक डील पर भी काम कर रहा है. 

रेसिप्रोकल टैरिफ का इन असर इन पर सबसे ज्यादा

सिटी रिसर्च के एनालिस्ट्स का कहना है कि अमेरिका अगर भारत पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाता है, तो इससे भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर, मेटल प्रोडक्ट्स, केमिकल, फार्मास्यूटिकल्स, ज्वेलरी और फूड प्रोडक्ट्स सेक्टर को सबसे ज्यादा नुकसान हो सकता है.

वित्त वर्ष 2023-24 में भारत और अमेरिका के बीच व्यापार  119.71 अरब डॉलर था. इसमें 77.51 अरब डॉलर का भारत ने एक्सपोर्ट किया, जबकि 42.19 अरब डॉलर का अमेरिका से इम्पोर्ट किया. साल 2023 में भारत ने अमेरिका से आयात होने वाले सामानों पर करीब 11 परसेंट तक का टैरिफ वसूला, जो भारतीय सामानों पर अमेरिका के वसूले गए टैरिफ से 8.2 परसेंट अधिक है. अब रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने की नौबत आ गई, तो भारत के कई सेक्टर्स को इससे तगड़ा झटका लगेगा. 

 

ये भी पढ़ें:

टैरिफ के नाम पर अमेरिका की तबाही का सामान ला रहे डोनाल्ड ट्रंप! 95 साल पहले भी US भुगत चुका अंजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
त्योहारी सीजन में होगी धनवर्षा, 7 लाख करोड़ के पार पहुंचेगा देश का कारोबार
त्योहारी सीजन में होगी धनवर्षा, 7 लाख करोड़ के पार पहुंचेगा देश का कारोबार

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget