एक्सप्लोरर

क्या पावेल को बर्खास्त कर सकते हैं ट्रंप? ब्याज दर न घटाने के फैसले से हैं खफा

Interest Rates Cut: एक तरफ अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ब्याज दरों में कटौती करने की जल्दबाजी में नहीं हैं. वहीं दूसरी तरफ ट्रंप उनके इस फैसले पर भड़के हुए हैं.

Donald Trump: यूरोपीय सेंट्रल बैंक (ECB) ने गुरुवार को इस साल सातवीं बार ब्याज दरों में कटौती की है. साथ ही ब्याज दर और भी कम करने के संकेत दिए हैं. जबकि इससे एक दिन पहले ही अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने संकेत दिए कि वह फिलहाल ब्याज दरों में कटौती करने की जल्दी में नहीं हैं. उनका कहना है कि मौद्रिक नीति पर फैसला लेने में वह कोई जल्दबाजी नहीं करेंगे. उनका फोकस फिलहाल ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी का अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर प्रभाव पर है. 

पावेल पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप

अब जाहिर सी बात है कि ट्रंप पावेल के इस फैसले से नाखुश हैं. उन्होंने गुरुवार को अपने एक पोस्ट में फेड रिजर्व की तुलना ईसीबी से की और पॉवेल को "हमेशा देर से और गलत" बताते हुए उनकी आलोचना की. ट्रंप का कहना है कि पावेल को यूरोपीय सेंट्रल बैंक की तरह पहले ही ब्याज दरें कम कर देनी चाहिए थी. बता दें कि फेडरल रिजर्व ने नीतिगत ब्याज दर को दिसंबर से 4.25 परसेंट-4.50 परसेंट के दायरे में बरकरार रखा है, जबकि सितंबर से दिसंबर 2024 तक तीन बार ब्याज दरों में कटौती की थी. 

ट्रंप ने ब्याज दर कम करने का डाला दबाव

ट्रंप ने अपने पोस्ट में तर्क देते हुए कहा, ''तेल और किराने के सामान (यहां तक कि अंडे) की कीमतें कम हो गई हैं. अमेरिका टैरिफ के जरिए अमीर हो रहा है. ECB की तरह ब्याज दरें बहुत पहले ही कम कर देनी चाहिए थीं, लेकिन अब तो निश्चित रूप से कम करना ही चाहिए.''

जबकि फेड रिजर्व के पॉलिसी मेकर्स इन दिनों कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं.  बुधवार को शिकागो के इकोनॉमिक क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में पावेल ने कहा, टैरिफ की वजह से महंगाई बढ़ सकती है. ऐसे में फेड के लिए कमजोर आर्थिक विकास से निपटना मुश्किल हो जाएगा. इससे पहले जेरोम पावेल ने कहा था कि अगर महंगाई कम नहीं हुई तो ब्याज दरें ऊंची बनी रह सकती है.

क्या पावेल को बर्खास्त कर सकते हैं ट्रंप?

राष्ट्रपति ट्रंप ने गुरुवार को फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पावेल पर हमला बोलते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, ''बर्खास्तगी इतनी जल्दी नहीं हो सकती.'' 2017 में ट्रंप ने जेरोम पॉवेल को फेड का चेयरमैन नियुक्त किया. उनका कार्यकाल मई 2026 में समाप्त होगा. हालांकि, यह कोई पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने पावेल को धमकी दी है, बल्कि इससे पहले भी 2018 में इंटरेस्ट रेट पॉलिसी को लेकर वह पावेल से भिड़ चुके हैं, लेकिन उन्हें बर्खास्त नहीं किया. 

ये भी पढ़ें:

Infosys Dividend: डिविडेंड से 17 महीने के बच्चे ने कमा लिए 10 करोड़ से अधिक, जानें कौन हैं एकाग्र रोहन मूर्ति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Income Tax: देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
Zepto: 20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget