एक्सप्लोरर

Dollar Vs Rupee: रुपये में लगातार पांचवें दिन गिरावट, 9 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा, कल 24 पैसे टूटा

Dollar Vs Rupee: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया तेज गिरावट के दौर में है और लगातार पांच सेशन से रुपया लाल निशान में ही बंद हो रहा है. अब रुपया 9 हफ्ते के निचले स्तर तक जा गिरा है.

Rupee Vs Dollar: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट लगातार बढ़ती जा रही है. कल यानी सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 24 पैसे टूटकर नौ हफ्तों के निचले स्तर 75.60 पर बंद हुई. शेयर बाजार में गिरावट के बीच यूक्रेन को लेकर जारी तनाव के बीच निवेशक सुरक्षित समझी जाने वाली संपत्तियों में निवेश को तरजीह दे रहे हैं, जिसका असर रुपये पर पड़ा.

20 दिसंबर के बाद सबसे निचला स्तर
विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, घरेलू शेयर बाजारों में नरम रुख और कच्चे तेल के दाम में तेजी का भी घरेलू मुद्रा पर प्रतिकूल असर पड़ा. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 75.53 पर खुला और कारोबार के दौरान ऊंचे में 75.37 और नीचे में 75.64 तक गया. अंत में यह पिछले सप्ताह शुक्रवार के बंद भाव के मुकाबले 24 पैसे टूटकर 75.60 पर बंद हुआ. 20 दिसंबर के बाद रुपये का यह निचला स्तर है.

लगातार पांचवें सत्र में रुपया टूटा
यह लगातार पांचवां कारोबारी सत्र है, जब रुपया नीचे आया है. पांच कारोबारी सत्रों में रुपया 68 पैसे तक टूट चुका है. शुक्रवार को रुपया 21 पैसे टूटकर 75.36 पर बंद हुआ था. इस बीच छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती को बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 फीसदी की बढ़त के साथ 96.21 पर पहुंच गया.

क्रूड में भी आ रही गिरावट
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट और डॉलर सूचकांक में मजबूती के बीच रुपये में लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में गिरावट रही.’’ तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,747.05 अंक यानी तीन फीसदी लुढ़ककर 56,405.84 अंक पर बंद हुआ. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा का भाव 0.35 फीसदी टूटकर 94.11 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.

ये भी पढ़ें

PLI Scheme: अच्छी खबर ! पीएलआई स्कीम से ऑटो सेक्टर में 7.5 लाख नौकरियां पैदा होने की उम्मीद

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए खुशखबरी! पीएम किसान की 11वीं किस्त को लेकर आ गया लेटेस्ट अपडेट, जानें किसे होगा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोना ₹1900 महंगा, चांदी में भी ₹4500 की तेजी, जानें अब कितना हुआ भाव
सोना ₹1900 महंगा, चांदी में भी ₹4500 की तेजी, जानें अब कितना हुआ भाव
कंटेंट क्रिएटर ने ऑफिस के बाहर 40 रुपए में बेची कॉफी, एक दिन में छाप दिए 18000
कंटेंट क्रिएटर ने ऑफिस के बाहर 40 रुपए में बेची कॉफी, एक दिन में छाप दिए 18000
आज गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव या राहत? दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों के रेट चेक करें
आज गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव या राहत? दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों के रेट चेक करें
सस्ता पर्सनल लोन चाहिए? अक्टूबर में देख लें सभी बड़े बैंकों की ब्याज दरें
सस्ता पर्सनल लोन चाहिए? अक्टूबर में देख लें सभी बड़े बैंकों की ब्याज दरें

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget