एक्सप्लोरर

Dhanteras 2021: ज्वेलर से ठगे जाने से बचने के लिए तुरंत नोट कर लें ये अहम बातें, इन चीजों को जरूर करें चेक

Dhanteras 2021: धनतेरस के शुभ मौके पर तमाम लोग सोना चांदी खरीदते हैं लेकिन इस खरीद में वो कई बार ज्वेलर्स के हाथों ठगे भी जाते हैं. अगर आप ये पूरी खबर पढ़ेंगे तो ठगे जाने से बच जाएंगे.

Dhanteras 2021: भारत में धनतेरस के शुभ मौके पर लोग धातु की खरीदारी करते हैं. इस दिन खासकर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा है. अगर ज्वेलरी (Jewellery) खरीदते समय आप कुछ खास बातों का ध्यान रखेंगे, तो आप सही दाम में प्योर ज्वेलरी खरीद पाएंगे और ज्वेलर आपको बिल्कुल गुमराह नहीं कर पाएगा.

इस चार्ज पर कर सकते हैं मोलभाव

ज्वेलरी पर 35 फीसदी तक मेकिंग चार्ज जोड़ लिया जाता है. ऐसे में मेकिंग चार्ज को लेकर मोलभाव जरूर करें. अधिकतर ज्वेलर मोलभाव के बाद मेकिंग चार्ज कम कर देते हैं. कारोबारियों को सबसे ज्यादा फायदा मेकिंग चार्ज से ही होता है. इसलिए इसमें कटौती की गुंजाइश हमेशा रहती है.  

इसके बाद ज्वेलरी की कीमत का पेमेंट करने से पहले देखें कि बिल में क्या-क्या चार्ज जोड़ा गया है. अक्सर ज्वेलर्स ग्राहकों को गुमराह करने के लिए बिल मेंकई तरह के चार्ज जोड़ देते हैं और ग्राहक जानकारी के अभाव में कुछ नहीं कह पाते. 

बिल की सिर्फ 3 चीजों का ही करें भुगतान

केंद्र सरकार के मुताबिक ज्वेलरी खरीदते समय ग्राहकों को केवल तीन चीजों का भुगतान करना है. पहला- ज्वेलरी के वजन के हिसाब से कीमत, दूसरा- मेकिंग चार्ज और तीसरा- GST (3 फीसदी) चुकाना पड़ता है.  ज्वेलरी का भुगतान आप ऑनलाइन करें या ऑफलाइन, इस पर आपको केवल 3 फीसदी ही GST चुकाना होगा.

सबसे काम की जानकारी

इसके अलावा ज्वेलर्स किसी भी तरह का चार्ज करता है तो फिर आप सवाल खड़े कर सकते हैं. क्योंकि कुछ ज्वेलर्स पॉलिश वेट या फिर लेबर चार्ज के नाम पर कुछ रुपये अलग से चार्ज करते हैं, जो नियम के खिलाफ है. आप बिल्कुल इसका भुगतान ना करें और ज्वेलर्स के खिलाफ शिकायत भी कर सकते हैं.

आपको पता होना चाहिए कि ज्वेलरी 24 कैरेट सोने से नहीं बनती है. बाजार में उपलब्ध अधिकतर ज्वेलरी 22 कैरेट और 18 कैरेट की होती है. इसलिए खरीदते समय इस बात का जरूर ध्यान रखें कि उस दिन सर्राफा बाजार में सोने का भाव क्या है. तभी आप सही रेट पर ज्वेलरी खरीद पाएंगे. 

ये भी पढ़ें

Dhanteras 2021: धनतेरस पर सोना खरीदने का है प्लान, जानें कैसे करें शुद्धता की पहचान

Diwali 2021: इस दिवाली और भैया दूज पर करें 1 लाख रुपये की कमाई, शुरू करें ये बिजनेस, होगा बंपर मुनाफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साउथ इंडिया का सबसे पावरफुल बिजनेस घराना कौनसा है, कितनी है दौलत?
साउथ इंडिया का सबसे पावरफुल बिजनेस घराना कौनसा है, कितनी है दौलत?
घरवालों से छिपाकर रखी मेहनत कमाई, सालभर में खा गए कीड़े; किसान को 5 लाख का नुकसान
घरवालों से छिपाकर रखी मेहनत कमाई, सालभर में खा गए कीड़े; किसान को 5 लाख का नुकसान
किस राज्य के लोग खरीदते हैं सबसे ज्यादा गोल्ड, भारतीय घरों में कितने ट्रिलियन सोना छुपा है?
किस राज्य के लोग खरीदते हैं सबसे ज्यादा गोल्ड, भारतीय घरों में कितने ट्रिलियन सोना छुपा है?
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...बेपटरी हुआ भारतीय एविएशन!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...बेपटरी हुआ भारतीय एविएशन!
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget