एक्सप्लोरर

दिवाली ऑफर पर Ola, EVeium और GT Force के स्कूटर्स पर 15 हजार रु की छूट

आप इस दिवाली इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपको इस पर 15,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है. Ola S1 Pro, EVeium और GT Force स्कूटर पर डिस्काउंट मिल रहा है.

Diwali Discounts on E-Scooters : देशभर में त्योहारों का सीजन (Festive Season) शुरू हो चुका है. अगर आप इस दिवाली इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके काम की साबित होगी. इस दिवाली इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनियां आपको आकर्षक डिस्काउंट ऑफर दे रही हैं. 

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की कंपनियों ने अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए 15,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर दे दिया है. इसमें EVeium स्कूटर पर 15 हजार रुपये जबकि Ola S1 Pro स्कूटर 10,000 रुपये की छूट के साथ उपलब्ध है और GT Force स्कूटर पर 5 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है.

Ola S1 and S1 Pro
ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) अपने फ्लैगशिप S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 10,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है. Ola S1 Pro, जो कि आम तौर पर 1.40 लाख रुपये में बिकता है, वर्तमान में 1.30 लाख रुपये में उपलब्ध है. इसके अलावा, कंपनी ने S1 पर इंट्रोडक्टरी प्राइस बेनिफिट बढ़ा दिया है और इसकी बिक्री 99,999 रुपये पर जारी रहेगी. सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं और दिवाली 2022 तक मान्य हैं.

EVeium Scooter
EVeium स्मार्ट मोबिलिटी ने अपने ई-स्कूटर पर 15,400 रुपये तक की भारी छूट दी है. इसकी कॉस्मो ईवी जो आम तौर पर 1.39 लाख रुपये में बिकती है, वर्तमान में 1.26 लाख रुपये में उपलब्ध है. Comet ईवी अब 1.69 लाख रुपये (15,000 रुपये की छूट) में उपलब्ध है और Czar ईवी जो 2.07 लाख रुपये में बिकता है. वही आज 1.92 लाख रुपये में उपलब्ध है. यह सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं. यह डिस्काउंट ऑफर 31 अक्टूबर 2022 तक वैलिड रहेगी.

GT Force Scooter
वही दूसरी ओर GT Force जीटी प्राइम प्लस और जीटी फ्लाइंग इलेक्ट्रिक स्कूटर (GT Flying Electric Scooter) पर 5,000 रुपये की छूट दे रही है. जीटी प्राइम प्लस आम तौर पर 56,692 रुपये में बिकता है, लेकिन खरीदार वर्तमान में इसे 51,692 रुपये में प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा, जीटी फ्लाइंग ई-स्कूटर की मूल कीमत 52,500 रुपये है, लेकिन वर्तमान में यह 47,500 रुपये में उपलब्ध है. यह ऑफर भी 31 अक्टूबर 2022 तक वैलिड है.

ये भी पढ़ें 

Karwa Chauth: करवा चौथ के मोके पर अपनी पत्नी को दें ये गिफ्ट, हर महीने होगी कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI Raid on Anil Ambani: 27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी
27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी
30 लाख की सैलरी पर क्या 9 लाख इनकम टैक्स देना पड़ता है? जानिए नए टैक्स रिजीम में कैसे बचेंगे आपके पैसे
30 लाख की सैलरी पर क्या 9 लाख इनकम टैक्स देना पड़ता है? जानिए नए टैक्स रिजीम में कैसे बचेंगे आपके पैसे
Home Loan Tips: होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget