एक्सप्लोरर

DA Hike News: दिवाली पर इस राज्य के कर्मचारियों को मिला शानदार तोहफा! महंगाई भत्ते में 4% बढ़ोतरी का एलान

DA Hike News: पिछले महीने केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी करने का एलान किया था. मोदी सरकार ने महंगाई भत्ते में 4% का इजाफा किया था और यह 38% पर पहुंच गया है.

DA Hike for Assam Government Employees: भारत में दिवाली के उत्सव (Diwali 2022) की शुरुआत हो चुकी है. देशभर में धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है. ऐसे में दिवाली के इस फेस्टिव सीजन (Festival Season) में असम के राज्य कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. 

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने दिवाली से एक दिन पहले एलान किया है कि राज्य सरकार के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी की जा रही है. यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2022 से लागू की जाएगी. साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि इस महीने से कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी मिलने लगेगी.

मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके दी जानकारी-
मामले पर जानकारी देते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट शेयर करके बताया, "हमें यह एलान करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि राज्य सरकार ने असम के कर्मचारियों और अधिकारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. सरकार ने कुल 4% DA में बढ़ोतरी की है जो इस महीने के सैलरी में मिलने लगेगी." इसके साथ ही उन्होंने ने प्रदेश और देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं भी दी.

होमगार्ड की सैलरी में भी सरकार ने किया इजाफा
इससे पहले असम सरकार (Assam Government) ने 19 अक्टूबर 2022 को अपने राज्य के होमगार्ड की सैलरी में हर 300 से लेकर 767 रुपये तक की बढ़ोतरी की थी. इसके बाद से राज्य में होमगार्ड को हर महीने 23,010 रुपये का वेतन मिल रहा है. इसी साल मार्च में भी राज्य सरकार ने राज्य कर्मियों के डीए में 3% का इजाफा किया था. इसका फायदा राज्य के हजारों कर्मचारियों और पेंशनरों को मिला है.

केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते में वृद्धि के बाद कई राज्यों ने बढ़ाया DA
गौरतलब है कि पिछले महीने केंद्र सरकार (Central Government Salary Hike) ने केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी करने का एलान किया था. मोदी सरकार ने महंगाई भत्ते में 4% का इजाफा किया था और यह 38% पर पहुंच गया है. इसके बाद से ही लगातार कई राज्यों ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा किया है. इसके बाद से ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे कई राज्यों ने अपने कर्मचारियों को डीए में बढ़ोतरी की है.

पंजाब सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 6% की बढ़ोतरी की थी. वहीं हरियाणा सरकार ने 1 अक्टूबर को अपने कर्मियों के डीए में 6%, दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने 4% और उत्तर प्रदेश सरकार ने DA और DR में 4% की बढ़ोतरी की थी. इसके अलावा झारखंड सरकार और ओडिशा सरकार ने अपने राज्य कर्मियों को दिवाली से पहले तोहफा देते हुए डीए में 4% और 3% की बढ़ोतरी की है. 

ये भी पढ़ें-

Weekly Gold Price: दिवाली से पहले सस्ता हुआ गोल्ड और सिल्वर! जानें फेस्टिव सीजन में पूरे हफ्ते के सर्राफा बाजार का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG से PNG पर शिफ्ट करने में अब सरकार करेगी मदद, इस नई सब्सिडी योजना से पैसे भी बचेंगे
LPG से PNG पर शिफ्ट करने में अब सरकार करेगी मदद, इस नई सब्सिडी योजना से पैसे भी बचेंगे
आज कितने का मिलेगा 1 लीटर पेट्रोल, जानें पेट्रोल- डीजल का ताजा रेट
Petrol- Diesel Price Today: आज कितने का मिलेगा 1 लीटर पेट्रोल, जानें पेट्रोल- डीजल का ताजा रेट
Income Tax: देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
Zepto: 20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget