एक्सप्लोरर

Diwali 2026: दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में कहां मिलते हैं सबसे सस्ते पटाखे?

दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद जैसे बढ़े शहरों में दिवाली पर ग्रीन पटाखों की खरीदारी के लिए बाजार सजाए जा रहें हैं. कीमतों की तुलना करी जाए और सरकारी नियमों के अनुसार ही पटाखे खरीदें जायें और जलाएं.

दीवाली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है. घरों की सजावट से लेकर मिठाइयों और पटाखों की खरीदारी तक, लोग त्योहार की तैयारियों में जुट गए हैं. खासतौर पर पटाखे खरीदने वाले लोग ऐसे बाजारों की तलाश कर रहे हैं, जहां कम बजट में अच्छी वैरायटी मिल सके.

इस बार दिल्ली-NCR में पटाखों की खरीदारी करते समय सिर्फ कीमत ही नहीं, बल्कि सरकारी नियमों का ध्यान रखना भी जरूरी है. सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में 7 और 8 नवंबर को निर्धारित समय पर केवल ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दी है.

गाजियाबाद में यहां लगेंगे पटाखों के बाजार

गाजियाबाद में इस साल ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए अस्थायी बाजार निर्धारित किए गए हैं. यहां 5 से 7 नवंबर तक लाइसेंस प्राप्त दुकानों पर खरीदारी की जा सकेगी. प्रमुख स्थानों में घंटाघर रामलीला मैदान, कविनगर, विजय नगर सेक्टर-9 और इंदिरापुरम का अटल चौक शामिल हैं. इसके अलावा ट्रांस हिंडन और ग्रामीण क्षेत्रों में भी निर्धारित स्थानों पर दुकानें लगाई जाएंगी. ऐसे में गाजियाबाद के लोगों को अलग-अलग दुकानों पर जाकर कीमतों और पैकेट में मिलने वाली मात्रा की तुलना करने का मौका मिलेगा.

दिल्ली में सस्ते पटाखों के लिए इन बाजारों की चर्चा

दिल्ली में पटाखों की खरीदारी के लिए सदर बाजार, जामा मस्जिद, चांदनी चौक और शक्ति नगर जैसे बाजारों की पहचान रही है. खासतौर पर सदर बाजार में अलग-अलग बजट के विकल्प मिलते हैं. सदर बाजार में 10 रॉकेट का बॉक्स करीब 350 रुपये, चार पैक स्पिनर्स 800 रुपये और दो पैक फाउंटेन बम 450 रुपये में खरीदे गए. वहीं, 15 बॉक्स का एक साथ खरीदा गया सामान करीब 3 हजार रुपये का था. हालांकि, ये बाजार में दर्ज कीमतें हैं, इन्हें अधिकृत ग्रीन पटाखों की तय दर नहीं माना जा सकता.

नोएडा में कहां कर सकते हैं पटाखों की तलाश?

नोएडा में सेक्टर-110 का श्रमिक कुंज और शरमिक कुंज के आसपास का इलाका पटाखों की दुकानों के लिए जाना जाता है. यहां कई स्थानीय विक्रेता और सप्लायर मौजूद हैं. हालांकि, 1 नवंबर की उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार, नोएडा प्रशासन ने उस समय तक ग्रीन पटाखों की अस्थायी दुकानों के स्थानों को अंतिम रूप नहीं दिया था. इसलिए यहां किसी दुकान को अधिकृत बिक्री केंद्र मानने से पहले पुलिस या जिला प्रशासन से पुष्टि करना जरूरी है.

खरीदारी से पहले कीमत और नियम दोनों जांचें

पटाखों की कीमत उनके प्रकार, पैकिंग और संख्या के आधार पर अलग-अलग हो सकती है. खरीदार पैकेट पर लिखी कीमत और मात्रा की तुलना करें. साथ ही CSIR-NEERI की प्रमाणिकता, जरूरी QR कोड और PESO से जुड़ी जानकारी जरूर जांचें. सुप्रीम कोर्ट के ताजा निर्देशों के अनुसार, दिल्ली-NCR में केवल निर्धारित स्थानों पर 4 से 6 नवंबर तक अधिकृत विक्रेता ग्रीन पटाखे बेच सकेंगे. 7 और 8 नवंबर को सुबह 6 से 7 बजे और रात 8 से 10 बजे तक ही इन्हें जलाने की अनुमति है. 9 नवंबर से प्रतिबंध फिर लागू होगा. दिल्ली के बाजारों में दिखाई देने वाला सस्ता पटाखा जरूरी नहीं कि प्रमाणित ग्रीन पटाखा भी हो. इसलिए कम कीमत के चक्कर में अवैध या बिना प्रमाणित सामान खरीदने से बचें.

यह भी पढ़ें- 10, 20 और 50 रुपए के नोट नहीं मिलेंगे, हुई किल्लत? RBI ने क्या बताया

यह भी देखें- 

About the author शौर्या रे

शौर्य रे उत्तर प्रदेश में मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की बेचलर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की स्टूडेंट हैं. शौर्य वर्तमान में एबीपी न्यूज़ के डिजिटल विंग में बतौर इंटर्न काम कर रही हैं. बिजनेस और यूटिलिटी की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली शौर्य पब्लिक रिलेशंस (PR) व कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस के क्षेत्र में भविष्य तलाश रही हैं. वह मीडिया ट्रेंड्स, ब्रांड स्ट्रैटेजी और पब्लिक ओपिनियन से जुड़े विषयों पर अपनी रूची रखती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

धनतेरस से 3 दिन पहले महंगा हुआ सोना, चांदी 2 लाख के नीचे, जानें आज का रेट
धनतेरस से 3 दिन पहले महंगा हुआ सोना, चांदी 2 लाख के नीचे, जानें आज का रेट
दीवाली से पहले जा सकती है नौकरी, इस कंपनी ने बना लिया छंटनी का प्लान
दीवाली से पहले जा सकती है नौकरी, इस कंपनी ने बना लिया छंटनी का प्लान
इंश्योरेंस सेक्टर में हलचल, IRDAI ने फीस को लेकर बदले सभी नियम
इंश्योरेंस सेक्टर में हलचल, IRDAI ने फीस को लेकर बदले सभी नियम
हमें रिफंड चाहिए बस... PNB फ्रॉड केस में फूटा ग्राहकों का गुस्सा, जानें कब तक मिलेंगे पैसे
हमें रिफंड चाहिए बस... PNB फ्रॉड केस में फूटा ग्राहकों का गुस्सा, जानें कब तक मिलेंगे पैसे
Advertisement

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत
नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत
अहमदाबाद: फुटपाथ पर सो रहे परिवार को कार ने कुचला, मां-बेटे की मौत
अहमदाबाद: फुटपाथ पर सो रहे परिवार को कार ने कुचला, मां-बेटे की मौत
'हम जमीन से टकराने वाले हैं', फ्लोरिडा विमान हादसे से पहले को-पायलट ने बॉयफ्रेंड को भेजे दर्दनाक मैसेज
'हम जमीन से टकराने वाले हैं', फ्लोरिडा विमान हादसे से पहले को-पायलट ने बॉयफ्रेंड को भेजे दर्दनाक मैसेज
मां ने चटनी बेचकर सोनाली कुलकर्णी को पाला, आमिर-अजय संग दी हिट फिल्में, कभी उड़ा था रंग का मजाक
सोनाली कुलकर्णी: मां ने चटनी बेचकर पाला, फिर अजय-आमिर संग दी हिट फिल्में
टीम इंडिया में वापसी से पहले हार्दिक पांड्या को देनी होगी 'अग्निपरीक्षा', कप्तान शुभमन गिल बोले
टीम इंडिया में वापसी से पहले हार्दिक पांड्या को देनी होगी 'अग्निपरीक्षा', कप्तान शुभमन गिल बोले
अमित शाह ने दिया चैलेंज तो कांग्रेस बोली, 'वाकई गंभीर हैं तो पहले CEC ज्ञानेश कुमार को...'
अमित शाह ने दिया चैलेंज तो कांग्रेस बोली, 'वाकई गंभीर हैं तो पहले CEC ज्ञानेश कुमार को...'
'मस्जिद, मजार और कब्रिस्तान में ही लगता है मन', अखिलेश पर क्यों बरसे ओम प्रकाश राजभर?
'मस्जिद, मजार और कब्रिस्तान में ही लगता है मन', अखिलेश पर क्यों बरसे ओम प्रकाश राजभर?
Marigold Farming: गेंदे की इन 2 किस्मों की करें खेती, एक एकड़ में 80 हजार तक होगी कमाई!
गेंदे की इन 2 किस्मों की करें खेती, एक एकड़ में 80 हजार तक होगी कमाई!
Embed widget