एक्सप्लोरर

Court Action on Railways: गरीब रथ में नहीं चल रहे थे एसी और पंखे, कोर्ट ने रेलवे पर लगाया 15 हजार का जुर्माना 

Fine on Railways: जिला उपभोक्ता फोरम ने कहा कि यह लापरवाही और सेवाओं में कमी का मामला है. दक्षिण मध्य रेलवे इलेक्ट्रिक समस्या का समाधान नहीं निकाल पाई. इसकी वजह से यात्री को असुविधा हुई.

Fine on Railways: कोर्ट ने रेलवे पर लापरवाही के आरोप में 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है. एक यात्री ने शिकायत की थी कि यात्रा के दौरान गरीब रथ (Gareeb Rath) ट्रेन में न तो एसी चल रहे थे और न ही पंखे. इसके चलते डिब्बे में हवा की कमी हो गई थी. उसे दमघोंटू माहौल में यात्रा करने की असुविधा झेलनी पड़ी. इस केस में कोर्ट ने साउथ सेंट्रल रेलवे (South Central Railway) के खिलाफ फैसला सुनाया और जुर्माना लगा दिया. 

सूचना देने के बाद भी नहीं मिली कोई राहत 

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, याचिकाकर्ता केवीएस अप्पा राव ने आरोप लगाया था कि एसी और पंखे न चलने की जानकारी उसने रेलवे के अधिकारियों को दी थी. साथ ही मुआवजे के लिए पत्र भी लिखा था. मगर, कोई कार्रवाई नहीं हुई. इस पर जिला उपभोक्ता फोरम ने कहा कि यह साफ तौर पर लापरवाही और सेवाओं में कमी का मामला है. दक्षिण मध्य रेलवे इलेक्ट्रिक समस्या का समाधान नहीं निकाल पाई. इसकी वजह से यात्री को असुविधा हुई. इसलिए रेलवे याचिकाकर्ता को 15 हजार रुपये हर्जाने के तौर पर दे. 

बेटी के साथ यात्रा कर रहे थे राव 

अप्पा राव अपनी बेटी के साथ 5 अप्रैल, 2023 को विशाखापत्तनम से सिकंदराबाद की यात्रा पर निकले थे. उन्होंने गरीब रथ ट्रेन में दो सीटें बुक कराई थीं. राव के मुताबिक, ट्रेन शाम को 8.40 बजे निकली और वह खाना खाकर 10 बजे सोने के लिए लेट गए. मगर, रात में एसी और पंखे बंद हो गए. उन्होंने टीटीई को मामले की जानकारी दी तो उन्होंने आश्वासन दिया कि इलूरू स्टेशन पर समस्या का समाधान हो जाएगा. मगर, ट्रेन वहां ठीक नहीं हो सकी. फिर विजयवाड़ा स्टेशन पर सुबह यह दिक्कत दूर की जा सकी. तब तक सभी यात्री परेशानी झेलते रहे. 

उन्होंने आरटीआई भी डाली थी 

राव ने आरटीआई भी डाली थी. इसके जरिए उन्हें पता लगा कि ट्रेन के डीजल जनरेटर काम नहीं कर रहे थे. इसलिए एसी प्लांट की पावर सप्लाई रुक गई थी. इसके बाद उन्होंने हैदराबाद की जिला उपभोक्ता अदालत में केस डालकर जुर्माने की मांग की थी.

ये भी पढ़ें 

Online Shopping Fraud: 300 रुपये की लिपस्टिक ने डॉक्टर के 1 लाख रुपये लुटवा दिए  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Supply: 2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget