एक्सप्लोरर

Direct Tax Collection: 13.63 लाख करोड़ रुपये पहुंचा देश का टैक्स कलेक्शन, 26 फीसदी का भारी उछाल

Direct Tax Collection: केंद्र सरकार ने डारेक्ट टैक्स कलेक्शन में जबरदस्त उछाल दर्ज किया है. ग्रॉस टैक्स कलेक्शन 13.63 लाख करोड़ पहुंच चुका है. 

Direct Tax Collection: केंद्र सरकार के ग्रॉस डारेक्ट टैक्स कलेक्शन में अच्छा मुनाफा देखने को मिला है. फाइनेंशियर ईयर 2022-23 के दौरान पिछले साल की इस अवधि की तुलना में 25.90 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. सरकार ने मौजूदा वित्त वर्ष में सकल प्रत्यक्ष कर से 13,63,649 करोड़ रुपये जुटाए हैं, जो पिछले वित्त वर्ष में 10,83,150 करोड़ रुपये था. 

सरकार की ओर से जारी किए गए आंकड़े के अनुसार, FY 2022-23 के लिए रिकॉर्ड नेट डारेक्ट टैक्स कलेक्शन (Tax Collection) किया है. यह पिछले वित्त वर्ष की इस अवधि से 19.81 प्रतिशत अधिक है. इस बीच, एडवांस टैक्स कलेक्शन 12.83 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ FY 2022-23 के लिए 5,21,302 करोड़ रुपये है.  

2.27 लाख करोड़ का जारी हुआ रिफंड 

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 17 दिसंबर तक नेट डारेक्ट टैक्स कलेक्शन 11,35,754 करोड़ रुपये रहा है. इस अवधि के दौरान ही पिछले वित्त वर्ष में नेट डारेक्ट टैक्स कलेक्शन 9,47,959 करोड़ रुपये रहा था, जो चालू वित्त वर्ष के दौरान हुए कलेक्शन से 19.81 फीसदी से कम है. मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान 2,27,896 करोड़ रुपये का रिफंड भी जारी किया गया है. नेट डारेक्ट टैक्स कलेक्शन 11.32 लाख करोड़ में कॉपोरेशन टैक्स CIT) 6,06,679 करोड़ रुपये और पर्सनल इनकम टैक्स (PIT) 5,26,477 करोड़ रुपये है. 

बजट में 14.20 लाख करोड़ रुपये का अनुमान 

वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए ग्रॉस डारेक्ट टैक्स कलेक्शन में 25.90 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है. बजट में इस वित्त वर्ष में 14.20 लाख करोड़ रुपये के डारेक्ट टैक्स कलेक्शन का अनुमान लगाया गया था, जो पिछले वित्त वर्ष (2021-22) के 14.10 लाख करोड़ रुपये से अधिक था. दूसरी ओर, वित्त वर्ष 2022-23 की पहली, दूसरी और तीसरी तिमाही के लिए संचयी अग्रिम कर कलेक्शन 5,21,302 करोड़ रुपये रहा है. यह पिछले अवधि से 12.83 प्रतिशत की बढ़ोतरी है. 

तेजी से बढ़ी टैक्स रिटर्न फाइल करने की संख्या 

सीबीडीटी ने आगे कहा कि चालू वित्त वर्ष के दौरान दाखिल आयकर रिटर्न की गति में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, लगभग 96.5 प्रतिशत आईटीआर 17 दिसंबर तक प्रोसेस किए जा चुके हैं. इस कारण मौजूदा वित्त वर्ष में जारी किए गए रिफंड की संख्या में लगभग 109 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.इस वर्ष अब तक कुल 2,27,896 करोड़ रिफंड जारी किए गए हैं.

यह भी पढ़ें 
New Tax Rule: देश में सभी राज्यों के लिए एक होगी एसयूवी की परिभाषा, लगेगा एक समान टैक्स 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shoe Companies: शॉपिंग के शौकीनों की खुली लॉटरी, सरकार के इस फैसले से जूतों पर मिलेगी डिस्काउंट और ऑफर्स की बंपर से
शॉपिंग के शौकीनों की खुली लॉटरी, सरकार के इस फैसले से जूतों पर मिलेगी डिस्काउंट और ऑफर्स की बंपर सेल
दुनिया के जिन देशों में है वीजा-फ्री एंट्री, वहां चुकाना पड़ता है भारी भरकम टैक्स, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
दुनिया के जिन देशों में है वीजा-फ्री एंट्री, वहां चुकाना पड़ता है भारी भरकम टैक्स, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?

वीडियोज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget