एक्सप्लोरर

Dhanteras 2022 Gold Price: धनतेरस और दिवाली पर 53 हज़ार जा सकता है सोना, शादियों के सीजन में आएगा भारी उछाल 

Dhanteras 2022 Gold Price: धनतेरस और दिवाली पर सोने का भाव 53000 रु प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है. वही चांदी की कीमत 63000 रुपये प्रति किलो पहुंच सकती है.

Dhanteras 2022 Gold Shopping : देशभर में त्योहारों का सीजन चल रहा है. इन त्योहारों पर आम जनता खास सोने-चांदी की खरीदारी करती है. धनतेरस या दिवाली (Diwali 2022) पर आप सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है. आपको बता दें कि इस दिवाली सोने का भाव 53000 रु प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है. वही चांदी की कीमत 63000 रुपये प्रति किलो पहुंच सकती है. 

देश को जरूरत से कम मिला सोना 

इन त्योहारों के सीजन पर सोने की कीमतों में काफी उछाल देखने को मिली है. इसका कारण सोने की सप्लाई (Gold Price Today) भी है. बैंकों के द्वारा भारत को सप्लाई होने वाले गोल्ड में भारी कटौती हुई है. यानी त्योहारों के सीजन में मांग बढ़ने के बावजूद भारत को जरूरत से कम सोना मिल रहा है. 

ये होंगे सोने-चांदी के भाव 

एक्‍सपर्ट के अनुसार सोने को लेकर शॉर्ट टर्म सेंटीमेंट काफी मजबूत हैं. इसी दिवाली तक सोना 53000 रु प्रति ग्राम का भाव जा सकता है. चांदी के दाम दिवाली तक 63000 रुपये प्रति किलो पहुंच सकते हैं. वही साल के अंत तक चांदी 65000 रुपये प्रति किलो तक का भाव दिख सकता है. 
आपको बता दें कि इंटरनेशनल मार्केट में सोना इस महीने 1720 डॉलर से 1750 डॉलर का भाव दिखा सकता है. जबकि चांदी में जल्‍द ही 20 डॉलर से 21 डॉलर का रेट देखने को मिलेगा.

कटौती ये हैं बड़ी वजह 

मालूम हो कि भारत जिस रेट पर सोना खरीद रहा है उसकी तुलना में चीन और तुर्की जैसे देश अधिक कीमत दे रहे हैं. इसलिए ज्यादा मुनाफा कमाने के कारण बैंकों ने चीन और तुर्की को सोने की सप्लाई बढ़ा दी है. पिछले साल 4 डॉलर आउंस के प्रीमियम पर गोल्ड की खरीदारी भारतीय कंज्यूमर्स ने की थी, जो कि अब घटकर 1 से 2 डॉलर प्रीमियम हो गई है. 

गोल्ड इंपोर्ट में 30 फीसदी गिरावट 

सूत्रों के अनुसार भारत की तुलना में चीन के टॉप कंज्यूमर्स 20 से 45 डॉलर का प्रीमियम ऑफर कर रहे हैं. वहीं, तुर्की तो 80 डॉलर प्रीमियम ऑफर कर रहा है. इस कारण भारत में गोल्ड इंपोर्ट में 30 प्रतिशत की गिरावट आई है. वहीं, तुर्की का गोल्ड इंपोर्ट 543 प्रतिशत और हांगकांग के रास्ते चीन पहुंचने वाले सोने में 40 प्रतिशत का इजाफा अगस्त में देखने को मिला है. 

गोल्ड रिजर्व हुआ कम 

पिछले साल की तुलना में इस साल भारत कंज्यूमर्स के पास 10 प्रतिशत कम सोना है. दिवाली और धनतेरस को लेकर हर साल इस समय कुछ टन सोना हर साल रहता था. लेकिन इस बार यह किलो में ही रह गया है. अगर स्थिति बेहतर नहीं हुई तो सोने की कीमतें आसमान छू सकती हैं. देश में दशहरा, धनतेरस और दिवाली के बाद शादियों का सीजन शुरू होगा. 

ये भी पढ़ें-

Gold Supply: भारत में त्योहारों के मौके पर दिखेगा सोने का संकट और बढ़ेंगे दाम! चीन और तुर्की से क्या है संबंध-जानें

Stock Market Holidays: आज दशहरा के मौके पर बंद रहेंगे भारतीय शेयर बाजार, जानें आगे कब-कब हैं मार्केट हॉलिडे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Instagram-Youtube से कमाई पर कितना लगता है टैक्स? TDS-GST को जान लें
Instagram-Youtube से कमाई पर कितना लगता है टैक्स? TDS-GST को जान लें
आपको गैस सिलेंडर से मुक्ति क्यों देना चाहती है सरकार?
LPG: आपको गैस सिलेंडर से मुक्ति क्यों देना चाहती है सरकार?
Vegetables Price: अदरक 200 और प्याज 45, हरी सब्जियों के दाम में भारी इजाफा
Vegetables Price: अदरक 200 और प्याज 45, हरी सब्जियों के दाम में भारी इजाफा
Instagram-YouTube से होती है कमाई? 31 अगस्त की डेडलाइन वाला नियम समझ लें
Instagram-YouTube से होती है कमाई? 31 अगस्त की डेडलाइन वाला नियम समझ लें

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget