एक्सप्लोरर

DGCA Report: त्योहारी सीजन में हवाई जहाज से खूब उड़े लोग, इंडिगो अभी भी नंबर वन कंपनी 

Air Travel Increased: देश के अंदर हवाई जहाज से यात्रा करने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है. डीजीसीए की एक रिपोर्ट से इसकी पुष्टि हुई है कि अब ज्यादा लोग हवाई रूट का इस्तेमाल करने लगे हैं.

Air Travel Increased: भारतीयों में हवाई यात्रा का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है. देसी एयरलाइन्स ने हवाई यात्रा का किराया महंगी ट्रेनों के बराबर लाने के प्रयास किए हैं. साथ ही देश में चल रहे त्योहारी सीजन के चलते विमानन सेक्टर (Aviation Sector) में यात्रियों की संख्या में तेजी का रुझान दिखा है. डीजीसीए (DGCA) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में देश में हवाई यात्रा करने वालों की संख्या 11 फीसद तक बढ़ गई है. लगभग 1.26 करोड़ यात्रियों ने इस दौरान हवाई यात्रा की. आंकड़ों के अनुसार, अभी भी इंडिगो (IndiGo Airlines) इस सेक्टर की नंबर वन कंपनी बनी हुई है. कंपनी का मार्केट शेयर 62.6 फीसद है. इस दौरान एयर इंडिया (Air India) की बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 10.5 फीसद पर पहुंच गई है. हालांकि, विस्तारा (Vistara) और एयर एशिया (Air Asia) का मार्केट घटा है. स्पाइस जेट (SpiceJet) और अकासा एयर (Akasa Air) भी मजबूती से अपनी जगह पर टिके हुए हैं. 

इंडिगो से उड़े सबसे ज्यादा पैसेंजर 

डीजीसीए के मुताबिक, इंडिगो एयरलाइन्स का इस्तेमाल 79 लाख से भी ज्यादा लोगों ने किया. भारतीय बाजार में कंपनी अपने नंबर वन स्थान पर मजबूती से बनी हुई है. हालांकि, सितंबर में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 63.4 फीसद थी. देश का एविएशन सेक्टर लगभग 11 फीसद सालाना की दर से आगे बढ़ रहा है. सितंबर में इन कंपनियों ने लगभग 1.22 करोड़ लोगों को एक से दूसरी जगह पहुंचाया था. 

विस्तारा और एयर एशिया को हुआ नुकसान 

पिछले महीने विस्तारा और एयर एशिया इंडिया (अब AIX Connect) को बाजार हिस्सेदारी में थोड़ा नुकसान हुआ है. अब विस्तारा की बाजार हिस्सेदारी 9.7 फीसद और एयर एशिया की 6.6 फीसद रह गई है. स्पाइस जेट का मार्केट शेयर 4.4 फीसद से बढ़कर 5 फीसद हो गया है. इसके अलावा अकासा ने अभी भी 4.2 फीसद मार्केट पर कब्जा जमाया हुआ है. 

587 यात्रियों को नहीं मिली सीट

विमानन नियामक डीजीसीए के अनुसार अक्टूबर में 587 यात्रियों को विभिन्न कारणों से विमानों में सीट नहीं दी गई. साथ ही 30,307 यात्री फ्लाइट कैंसल होने की वजह से परेशान हुए. पिछले महीने देरी से उड़ रही फ्लाइट के चलते 1.78 लाख से ज्यादा यात्रियों को समस्या झेलनी पड़ी.

ये भी पढ़ें 

Indian Railways: देश में चलेंगी 3000 नई ट्रेनें तो सबको मिलेंगे कंफर्म टिकट, 1000 करोड़ यात्रियों का बोझ उठाएगा रेलवे  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Excel Sheet पर 12 कर्मचारियों के नाम, मैनेजर को आदेश- 15 मिनट में सबको निकालो
Excel Sheet पर 12 कर्मचारियों के नाम, मैनेजर को आदेश- 15 मिनट में सबको निकालो
एक दिन में 1 लाख करोड़ का पेमेंट, MDR चार्ज से पहले UPI का धमाका
एक दिन में 1 लाख करोड़ का पेमेंट, MDR चार्ज से पहले UPI का धमाका
10 ग्राम सोने के बराबर पहुंचेगी 1 किलो चांदी की कीमत! 57% तक टूटी
10 ग्राम सोने के बराबर पहुंचेगी 1 किलो चांदी की कीमत! 57% तक टूटी
रोज 500 किलो LPG और 2500 लीटर डीजल की बचत, IGL के साथ रेलवे की डील
रोज 500 किलो LPG और 2500 लीटर डीजल की बचत, IGL के साथ रेलवे की डील

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CEC को जाना होगा', रामलीला मैदान में राहुल से लेकर ममता तक, विपक्ष ने भरी हुंकार
'CEC को जाना होगा', रामलीला मैदान में राहुल से लेकर ममता तक, विपक्ष ने भरी हुंकार
देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री कौन? सर्वे में इस CM का आया नाम
देश का नंबर-1 मुख्यमंत्री कौन? सर्वे में इस CM का आया नाम
रामलीला मैदान रैली में बरसे अभिषेक मनु सिंघवी, 'चुनाव आयोग किसी की बपौती नहीं'
रामलीला मैदान रैली में बरसे अभिषेक मनु सिंघवी, 'चुनाव आयोग किसी की बपौती नहीं'
धमके बाद बुलेट प्रूफ शीशे से कवर ट्रॉली पर फैंस से मिलने आए अमिताभ बच्चन, पिता की ढाल बने अभिषेक
अमिताभ बच्चन की अभिषेक ने बढ़ाई सुरक्षा, धमकी के बाद ट्रॉली को बुलेट प्रूफ शीशे से किया कवर
वैभव सूर्यवंशी बाहर, टीम इंडिया की डूबी लुटिया;  NZ के खिलाफ हार के 3 बड़े कारण 
वैभव सूर्यवंशी बाहर, टीम इंडिया की डूबी लुटिया;  NZ के खिलाफ हार के 3 बड़े कारण 
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
राहुल गांधी बोले, 'हम नरेंद्र मोदी को कहीं नहीं जाने देंगे'
राहुल गांधी बोले, 'हम नरेंद्र मोदी को कहीं नहीं जाने देंगे'
Embed widget