एक्सप्लोरर

Indian Railways: देश में चलेंगी 3000 नई ट्रेनें तो सबको मिलेंगे कंफर्म टिकट, 1000 करोड़ यात्रियों का बोझ उठाएगा रेलवे  

New Trains: भारतीय रेलवे ने बढ़ती आबादी से निपटने के लिए योजना तैयार कर ली है. सभी को कंफर्म टिकट दिलाने के लिए 5 साल में 3000 नई ट्रेनें चलाई जाएंगी. इससे पुरानी ट्रेनों पर दबाव नहीं पड़ेगा.

Indian Railway: भारतीय रेलवे बदलाव के दौर से गुजर रही है. देश ने हाईस्पीड ट्रेनों (High-speed Trains) का सपना देखा था, जिसे पूरा करने में वंदे भारत (Vande Bharat) पूरी तरह से सफल होती दिख रही है. जल्द ही देश बुलेट ट्रेन (Bullet Train) के सफर का आनंद भी ले सकेगा. हालांकि बढ़ती आबादी और त्योहारों के दौरान ट्रेन टिकट की मारामारी जैसी समस्याएं अभी भी जारी हैं. इन चुनौतियों को गंभीरता से लेते हुए भारतीय रेलवे ने पुख्ता योजना तैयार की है ताकि सभी को कंफर्म टिकट (Confirm Tickets) मिल सके. इसके लिए 5 साल की योजना तैयार की गई है. इस दौरान रेल नेटवर्क में 3000 नई ट्रेनें जोड़कर इन चुनौतियों से निपटा जाएगा. 

800 करोड़ यात्री सालाना करते हैं सफर 

रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwani Vaishnaw) के अनुसार फिलहाल भारतीय रेलवे (Indian Railway) सालाना 800 करोड़ रेल यात्रियों की सेवा कर रही है. हम 5 साल में अपनी क्षमता को बढ़ाकर सालाना 1000 करोड़ यात्रियों तक ले जाना चाहते हैं. देश की आबादी बढ़ रही है और रेलवे भारत की लाइफलाइन है. इसलिए हमने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसके लिए हमें 3000 नई ट्रेनें चलानी होंगी, जिससे कि पुरानी ट्रेनों पर दबाव न बढ़े. 

69 हजार नए कोच बनकर तैयार

जानकारी के अनुसार, फिलहाल देश में 69 हजार नए कोच बनकर तैयार हैं. हर साल भारतीय रेलवे 5000 नए कोच भी बना रहा है. इनकी मदद से रेलवे हर साल लगभग 250 नई ट्रेन शुरू कर सकता है. इनमें वंदे भारत ट्रेनें शामिल नहीं हैं. रिपोर्ट के अनुसार आने वाले कुछ सालों में 400 से 450 वंदे भारत ट्रेन चलने लगेंगी. 

बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड और सुधरेगा ट्रैक 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे ट्रेनों की स्पीड और पटरियों को बेहतर करने पर भी काम कर रहा है. नए इलाकों में भी ट्रेन को पहुंचाने के लिए ट्रैक बिछाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि यात्रा में लगने वाले समय को काम करना बहुत जरूरी है. यदि हम दिल्ली-कोलकाता रूट पर सुधार कर सकें तो यात्रा का समय लगभग 2.20 घंटे काम किया जा सकता है. वंदे भारत ट्रेनों में स्पीड तेज करने और ब्रेक लगाने की तकनीक सामान्य ट्रेनों से चार गुना बेहतर है. इसलिए हम यात्रा का समय कम कर पाए हैं. इस नई तकनीक को अन्य ट्रेनों में भी लगाया जाएगा.

ये भी पढ़ें 

RBI on Inflation: महंगाई से राहत तो मिली लेकिन अभी खतरा नहीं टला- आरबीआई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोना खरीदने का मौका? 20% गिरावट के बाद एक्सपर्ट ने बताया क्या करें
सोना खरीदने का मौका? 20% गिरावट के बाद एक्सपर्ट ने बताया क्या करें
PNB क्रेडिट कार्ड वालों को झटका, 1 नवंबर से इन 6 सर्विस पर लगेगा भारी चार्ज
PNB क्रेडिट कार्ड वालों को झटका, 1 नवंबर से इन 6 सर्विस पर लगेगा भारी चार्ज
Air India ने मां और 3 साल के बच्चे को बोर्डिंग से रोका, लगा 70 हजार का जुर्माना
Air India ने मां और 3 साल के बच्चे को बोर्डिंग से रोका, लगा 70 हजार का जुर्माना
बाइक चलाते समय नहीं लगेगी ठंडी हवा, सिर्फ 120 रुपये में सर्दी से बचाएगा ये मास्क
बाइक चलाते समय नहीं लगेगी ठंडी हवा, सिर्फ 120 रुपये में सर्दी से बचाएगा ये मास्क

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Embed widget