एक्सप्लोरर

Demat Account: डीमैट खाताधारक ध्यान दें! 30 सितंबर तक पूरा कर लें यह जरूरी काम, वरना बाद में होगी बड़ी परेशानी

Demat Account Nomination: सेबी के नोटिफिकेशन के मुताबिक अगर डीमैट खाताधारक 30 सितंबर तक इस जरूरी काम को पूरा नहीं करते हैं तो बाद में उन्हें बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

Demat Account: स्टॉक मार्केट में शेयरों को खरीदने और स्टोर करने के लिए डीमैट खाते (Demat Account) की जरूरत पड़ती है. अगर आपके पास भी डीमैट खाता है और इसमें आपने नॉमिनेशन को पूरा नहीं किया है तो बाद में आपको बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. सिक्योरिटी और एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने डीमैट अकाउंट में नॉमिनी जोड़ने की आखिरी तारीख को 30 सितंबर तय किया है. 

अगर आप इस तय अवधि में नॉमिनेशन (Demat Account Nomination) कार्य को पूरा नहीं करते हैं तो आपको बाद में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. सेबी इस तरह के खाते को फ्रीज कर देगा. ऐस में आप शेयर की खरीद नहीं कर पाएंगे.

कई बार बढ़ चुकी है डेडलाइन

गौरतलब है कि बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने पहले भी कई बार डीमैट खाते में नॉमिनेशन पूरा करने की डेडलाइन को आगे बढ़ाया है. पहले इस काम को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च, 2023 को खत्म हो रही थी, लेकिन 27 मार्च को सेबी ने एक नोटिफिकेशन जारी करके इस डेडलाइन को आगे बढ़ा दिया था. इसके लिए सेबी ने निवेशकों को कुल 6 महीने का अतिरिक्त वक्त दिया है. ऐसे में अगर आपने अभी तक इस काम को पूरा नहीं किया है तो जल्द से जल्द कर लें. 

नॉमिनी न पूरा होने पर सेबी इस तरह के खाते को निष्क्रिय कर देगा और फिर इस कार्य को पूरा करने के बाद ही उसे दोबारा चालू किया जाएगा.

कैसे जोड़े डीमैट खाते में नॉमिनी का नाम-

  • डीमैट खाते में नॉमिनेशन के काम को पूरा करने के लिए सबसे पहले डीमैट अकाउंट में लॉगिन करें.
  • इसके बाद यह My Nominees के विकल्प को प्रोफाइल सेक्शन में चुनें.
  • यहां जाकर Add Nominee या opt-out के विकल्प को चुनें.
  • इसके बाद नॉमिनी डिटेल्स को ऐड करें और नॉमिनी की कोई आईडी प्रूफ को यहां अपलोड करें.
  • इसके बाद नॉमिनी के शेयर प्रतिशत को चुनें.
  • फिर आगे डॉक्यूमेंट पर ई-साइन करें और आधार ओटीपी दर्ज करें.
  • इसके बाद वेरिफिकेशन की प्रक्रिया में 24 से 48 घंटे तक का वक्त लगेगा और फिर इस नॉमिनेशन के कार्य को पूरा कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें-

Mera Bill Mera Adhikar: सरकार दे रही है 200 रुपये में करोड़पति बनने का मौका, बस करना है ये आसान काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज संकट के बीच भारत का बड़ा मास्टरस्ट्रोक, तेल सप्लाई पर रिफाइनर्स ने बदली रणनीति
होर्मुज संकट के बीच भारत का बड़ा मास्टरस्ट्रोक, तेल सप्लाई पर रिफाइनर्स ने बदली रणनीति
महंगी होगी होम-कार लोन की EMI! इस महीने RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट
महंगी होगी होम-कार लोन की EMI! इस महीने RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट
अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, जारी हुई अधिसूचना? सरकार ने क्या कहा
अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, जारी हुई अधिसूचना? सरकार ने क्या कहा
बड़ी खबर: LPG सिलेंडर के बाद CNG भी महंगी, जानें कितने रुपए बढ़े दाम
बड़ी खबर: LPG सिलेंडर के बाद CNG भी महंगी, जानें कितने रुपए बढ़े दाम

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एक कचौड़ी, दो समोसा...', हिमंत बिस्वा सरमा को भाया इंस्टा ट्रेंड, क्या दिया मैसेज
'एक कचौड़ी, दो समोसा...', हिमंत बिस्वा सरमा को भाया इंस्टा ट्रेंड, क्या दिया मैसेज
पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा पेश कर राजा वडिंग ने बदला अपना X Bio, अब क्या लिखा?
पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा पेश कर राजा वडिंग ने बदला अपना X Bio, अब क्या लिखा?
'प्लंबर, डेंटिस्ट, बिजनेसमैन...', फ्लाई दुबई कांड के 5 रियल हीरो, जिन्होंने प्लेन क्रैश से बचाया
'प्लंबर, डेंटिस्ट, बिजनेसमैन...', फ्लाई दुबई कांड के 5 रियल हीरो, जिन्होंने प्लेन क्रैश से बचाया
'दृश्यम 2' को मात दे देगी 'दृश्यम 3', अजय देवगन का दावा, ये भी बताया क्यों फ्रैंचाइजी हो रही खत्म
'दृश्यम 2' को मात दे देगी 'दृश्यम 3', अजय देवगन का दावा
एशियन गेम्स में हुई रिकॉर्ड की बरसात, भारत की 124 रन की जीत से बने कई कीर्तिमान
एशियन गेम्स में हुई रिकॉर्ड की बरसात, भारत की 124 रन की जीत से बने कई कीर्तिमान
अभिजीत दीपके अकेले ही करा लेंगे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा? सोनम वांगचुक ने दे दिया जवाब
अभिजीत दीपके अकेले ही करा लेंगे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा? सोनम वांगचुक ने दे दिया जवाब
बिहार की पहली महिला जो संभालेंगी विदेशी जहाज, कौन हैं कैप्टन रितु?
बिहार की पहली महिला जो संभालेंगी विदेशी जहाज, कौन हैं कैप्टन रितु?
Wall Plaster: बिना प्लास्टर तोड़े दीवार पर लगाएं कील, बड़े काम आएगा ये 1 हैक
बिना प्लास्टर तोड़े दीवार पर लगाएं कील, बड़े काम आएगा ये 1 हैक
Embed widget