एक्सप्लोरर

Inflation In India: महंगाई के चलते छोटे शहरों में घट रही अपैरल - फुटवियर की डिमांड, रिटेलर्स को भुगतना पड़ रहा खामियाजा

Retail Sector Of India: मेट्रो शहरों में डिमांड मजबूत है लेकिन टीयर-2 और टीयर-3 शहरों में महंगाई के दबाव और कमजोर सेंटीमेंट के चलते मांग में कमी आई है.

High Inflation Impact: खुदरा महंगाई दर के आंकड़े भले ही 18 महीने के निचले लेवल पर आ गया हो. लेकिन लोगों की जेब पर महंगाई दर में गिरावट का असर नहीं हुआ है. इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है महंगाई के चलते छोटे शहरों में मांग में कमी देखी जा रही है. लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स, अपरैल, जूतों की मांग छोटे शहरों में कम देखी जा रही है. सेल्स में गिरावट के बाद कई रिटेल कंपनियों ने छोटे शहरों में स्टोर्स खोलने के अपना प्लान को ठंडे बस्ते में डाल दिया है. 

कोरोना महामारी के बाद डिमांड बढ़ने की उम्मीद में रिटेल कंपनियों ने छोटे शहरों की तरफ रुख करना शुरू कर दिया. सप्लाई बढ़ा दी तो कई स्टोर्स खोले लेकिन उम्मीदों के मुताबिक छोटे शहरों में डिमांड नहीं देखने को मिली है. हाल ही में आदित्य बिरला फैशंस के सीएफओ जगदीश बजाज ने इंवेस्टर्स के साथ हुई बैठक में Pantaloons के बिजनेस के बारे में बताया कि मेट्रो शहरों में डिमांड मजबूत है लेकिन टीयर-2 और टीयर-3 शहरों में महंगाई के दबाव और कमजोर सेंटीमेंट के चलते मांग पर असर पड़ा है. Pantaloons ने जहां छोटे शहरों में जहां 60 से 70 स्टोर्स खोलने की योजना बनाई थी उसे घटाकर 40 से 50 कर दिया गया है. हालांकि कंपनी को उम्मीद है कि त्योहारों के सीजन में हालात में सुधार देखने को मिल सकता है. 

बीते वर्ष कॉटन के दामों में बढ़ोतरी और ट्रांसपोर्ट कॉस्ट के बढ़ने और डॉलर के मुकाबले रुपये में आई कमजोरी के बाद ज्यादातर अपैरल और लाइफस्टाइल रिटेलर्स ने प्रोडक्ट के दाम बढ़ाये थे. पिछले कुछ महीनों में लागत घटी है तो कंपनियों ने उसका लाभ कुछ हद तक उपभोक्ताओं को दिया भी है. इसके बावजूद जनवरी मार्च तिमाही में डिमांड कम रही है. हालांकि कंपनियों को उम्मीद है कि महंगाई में कमी का असर डिमांड पर जल्द दिख सकता है. 

दरअसल महंगाई बढ़ने के चलते लोगों ने इस प्रकार के खर्चों पर फिलहाल के लिए हाथ बांध रखे हैं. जिसका खामियाजा रिटेल कंपनियों को उठाना पड़ा है. लेकिन आरबीआई गवर्नर से लेकर मुख्य आर्थिक सलाहकार मानते हैं आने वाले दिनों में महंगाई घटने की उम्मीद है. महंगाई में कमी आई तो छोटे शहरों में डिमांग बढ़ाने में मदद मिलेगी. 

ये भी पढ़ें 

Indian Economy: मुख्य आर्थिक सलाहकार ने 4% तक महंगाई दर घटने का जताया अनुमान, बोले - मौजूदा वित्त वर्ष में 6.5% रह सकती है GDP

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पाइसजेट पर क्यों लगा लाखों का जुर्माना? दिवालिया कार्रवाई पर बड़ा अपडेट
SpiceJet Insolvency Case: स्पाइसजेट पर क्यों लगा लाखों का जुर्माना? दिवालिया कार्रवाई पर बड़ा अपडेट
एक दिन में चांदी 5730 रुपए सस्ती, सोना भी धड़ाम, आपके शहर में क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट
Gold- Silver Rate: एक दिन में चांदी 5730 रुपए सस्ती, सोना भी धड़ाम, आपके शहर में क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget